Aaj Ka Love Rashifal: चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): आज का दिन धन व्यय के लिए नुकसानदायक हैं, इसलिए सोचसमझ कर खर्च करें। रोमांस से भरपूर इस दौर का मज़ा लेने के लिए सबसे पहले अपने साथी की इच्छा जानना ज़रूरी है।
विज्ञापन
3 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope):प्यार में मिले धोखे को भूल जाएं और याद रखें कि रात के बाद ही सवेरा होता है। अपने समवन स्पेशल के नजदीक रहने की अभिलाषा में आज आप एक लॉन्ग ड्राइव पर जा सकते है।
4 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): हमदर्दी, मुहब्बत और लगाव यही तीन शब्द आज आपके दिल की आवाज़ हैं। इन सब में अपनी प्राथमिकताओं को भी याद रखें। आज की मुलाकात आपको जीवन भर याद रहने वाली है।
विज्ञापन
5 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): किसी क्लब या समूह में शामिल हो कर आप नए दोस्तों से मिल सकते हैं कोई ऐसा रिश्ता भी बन सकता है जो दोस्ती से बढ़कर हो। आपके सितारों के अनुसार यह रिश्ता जीवन भर का हो सकता है।
विज्ञापन
6 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): आपका कोई शुभ चिंतक मुश्किल समय में आपके साथ रहेंगे। आपको अपनी प्राथमिकताओं के बारे में अच्छे से पता है और आप आज अपने रास्ते में आने वाली हर समस्या से निपटने के लिए भी तैयार हैं।
विज्ञापन
7 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): दो चाहने वालों के बीच सम्मान, प्रशंसा और सराहना होना अवश्य है। याद रखें कई बार एक मुस्कुराहट भी वो कमाल कर जाती है जो कोई अन्य चीज़ नहीं कर पाती।
8 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): इस समय आप अकेले और तनहा महसूस कर सकते हैं। ऐसे में सामाजिक सर्कल से कट ऑफ करना समाधान नहीं है बल्कि कोई क्लब और समूह में हिस्सा लें या अपने भाई बहन से मिलें।
9 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): आज का दिन आपके लिए आशा, उत्साह और अवसरों को ले कर आया है। अपने साथी के साथ अपने विचारों को बांटे ताकि गलतफहमियों को दूर किया जा सके। आपके जीवन का यह चरण समृद्धि, सफलता और सहानुभूति से भरा हुआ है।
10 of 13
लव राशिफल
- फोटो : istock
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): अपने पार्टनर के साथ लम्बी दूरी की यात्रा या विदेश यात्रा का योग है जिससे आप दोनों और भी करीब आ जायेंगे। कसमों और वादों से भरे अपने रिश्ते में विश्वास का दामन कभी न छोड़ें। आपकी माता या घर पर आया कोई संकट आपको बैचैन कर सकता है।
11 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): आपके लिए यह समय सबसे बढ़िया हैं। आज आप खुद पर ध्यान केंद्रित कर पाएंगे। अब आप नए कार्यों को शुरू करना चाहते हैं लेकिन अभी समय उचित नहीं हैं इसलिए इन कार्यों को कुछ समय के लिए स्थगित कर दें।
12 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): अपने पार्टनर के साथ लम्बी यात्रा का प्रोग्राम बनेगा लेकिन सफर में गड़बड़ी या बीमारी की आशंका है इसलिए सावधान रहें। याद रखें किसी को पास लाने के लिए विचारों के साथ साथ व्यक्तित्व का लुभावना होना भी ज़रूरी है।
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): आज आपके लिए खुशियों भरा दिन है जहाँ आपके नए दोस्त बनेंगे और आपके प्रतिद्वंदी भी आपकी सहायता करेंगे। आपका स्वीटू और सब दोस्त आपकी मदद के लिए बिलकुल तैयार है। नए रिश्तों को लेकर आप उत्साहित है।