फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

06 September Ka Love Rashifal: जानिए आपके प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा बुधवार का दिन

Wed, 06 Sep 2023 06:35 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
06 September Ka Love Rashifal - फोटो : अमर उजाला
Aaj Ka Love Rashifal:  व्यक्ति के जीवन में प्रेम संबंध और वैवाहिक संबंध का विशेष महत्व होता है। चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है।  जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...

Shani Sade Sati: क्या होती है शनि की साढ़ेसाती, जानिए इसका गणित और शुभ-अशुभ प्रभाव
विज्ञापन

2 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): अपनी सूरत में बदलाव कर के आप अपने रोमांटिक जीवन को और भी स्पाइसी बना सकते हैं साथ ही बाकि लोग भी आपकी तरफ करेंगे। अपने परिवार के साथ साथ साथी के परिवार की परेशानियों को भी नजरअंदाज न करें। 
विज्ञापन

3 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope):अगर सिंगल हैं तो मिंगल होने के लिए तैयार हो जाएं। आप आज शानदार जीवनशैली की उम्मीद कर रहे हैं जिससे आपको नाम, शोहरत और पैसा सब कुछ मिले। इन सब का प्रभाव आपके व्यक्तित्व पर पड़ेगा।

4 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): जीवनसाथी के साथ रोमेंटिक डिनर की संभावना है। जब चाहत का जादू सिर चढ़ कर बोलता है तो पूरा संसार रंगीन और खूबसूरत लगता है, ऐसा ही कुछ आपके साथ भी हो रहा है।
विज्ञापन

5 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): जीवन आज आपके लिए मिश्रित परिणाम ले कर आया है। अपने मनमौजी रवैये को छोड़ कर अपनी चाहत की तरफ ध्यान दें। आज आपके मूड में भी बदलाव आएगा इसलिए अपने प्रेममय जीवन का ध्यान रखें। 
विज्ञापन

6 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope):नज़रों के इशारे या छेड़खानी का प्यार के रिश्ते में अपना खास महत्व है। किसी क्लब, समूह या सोसाइटी में शामिल हो कर आप अपने बोरिंग जीवन में ताज़गी ला सकते हैं।
विज्ञापन

7 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): अपने आकर्षण के साथ साथ अपनी योग्यताओं का प्रयोग करके इस समय आप अपने क्रश को आसानी से प्रभावी कर पाएंगे। आज आप दिमाग की जगह भावनाओं में बह कर कुछ निर्णय ले सकते है। 

8 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope):अपने परिवार और पार्टनर के प्रति नम्र रहें और प्यार की बहार का आनंद लें। बुरी आदतों से दूर रहें। आपको कोई सरप्राइज मिलने की संभावना है या आप भी अपने बाबू के लिए कुछ खास कर सकते है।

9 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): प्रेम संबंधों के लिए भी यह चरण अच्छा नहीं है। हो सकता है कि आपके और आपके पार्टनर के बीच कोई मतभेद हो, लेकिन एक दूसरे को थोड़ा समय देना आपके रोमांस के फूल को महका देगा।

10 of 13
लव राशिफल - फोटो : istock
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope):आज नए लोगों से मिले और उनसे बातचीत करें, इससे न केवल आप आनंदित महसूस करेंगे बल्कि इसके साथ ही आपके ज्ञान में भी वृद्धि होगी। अपने रिश्ते में उत्साह को कभी भी कम न होने दे। 

11 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope):आपके पिता या पिता जैसे व्यक्ति को आपकी मदद की आवश्यकता पड़ सकती है, इसलिए उनका साथ दें। इस समय आपका जीवन उत्साह से लबालब है। अपने पति/पत्नी के साथ इन पलों का पूरा मज़ा लें।

12 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): घरेलु समस्याएं या माता जी का स्वाथ्य भी चिंता का कारण हो सकता है। नयी शुरुआत के लिए आज का समय बेहतरीन है। आपके प्यार और रिलेशनशिप में फ्रेशनेस है जो आपको अपनी चाहत के और भी करीब ले आएगी और आपका प्यार अटूट बनेगा। 
विज्ञापन

13 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): अपने पार्टनर को समय दें और यह मनोरम चरण आपके जीवन को और भी खूबसूरत बना देगा। आज नए लोगों से मिलने के लिए तैयार रहें, हो सकता हैं कि आपको अपना सोलमेट मिल जाए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें