फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Love Rashifal: जानिए आपके प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा मंगलवार का दिन

Tue, 06 Aug 2024 06:42 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
06 अगस्त का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
Aaj Ka Love Rashifal:  ज्योतिष शास्त्र में आपकी कुंडली में शुक्र की सकारात्मकता ही आपके प्रेम जीवन का भविष्य तय करती है। यदि किसी भी समय शुक्र आपकी कुंडली में सकारात्मक अवस्था में है, तो आपको रिश्तों में कम संघर्ष और प्रेम में अधिक अवसर दिखाई देंगे। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
विज्ञापन

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): किसी क्लब या समूह में शामिल हो कर आप नए दोस्तों से मिल सकते हैं कोई ऐसा रिश्ता भी बन सकता है जो दोस्ती से बढ़कर हो। आपके सितारों के अनुसार यह रिश्ता जीवन भर का हो सकता है। 
विज्ञापन

वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope):अपने पार्टनर के साथ लम्बी दूरी की यात्रा या विदेश यात्रा का योग है जिससे आप दोनों और भी करीब आ जायेंगे। कसमों और वादों से भरे अपने रिश्ते में विश्वास का दामन कभी न छोड़ें।

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): अपने दिल की बातों को बताने के लिए आज का दिन सबसे शुभ है। किसी खास अवसर में नए रिश्ते बनेंगे।
विज्ञापन

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): अपने पार्टनर को प्रभावित करने के लिए आप कुछ भी कर सकते है। घर पर कोई रोमांटिक फिल्म देखना या उसके पसंदीदा गाने सुनना भी आज आपका दिन बना सकता है। 
विज्ञापन

सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope):अपने पार्टनर के साथ लम्बी यात्रा का प्रोग्राम बनेगा लेकिन सफर में गड़बड़ी या बीमारी की आशंका है इसलिए सावधान रहें। याद रखें किसी को पास लाने के लिए विचारों के साथ साथ व्यक्तित्व का लुभावना होना भी ज़रूरी है। 
विज्ञापन

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): आप आज शानदार जीवनशैली की उम्मीद कर रहे हैं जिससे आपको नाम, शोहरत और पैसा सब कुछ मिले। इन सब का प्रभाव आपके व्यक्तित्व पर पड़ेगा। 

तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope):पति / पत्नी या करीबी मित्रों से नजदीकियां महसूस करेंगे। रिश्ते के बारे में अपने पार्टनर से बात करें और आगे की योजनाएं बनाएं। व्यापार या धन सम्बन्धी मामलों को लेकर थोड़ा जागरूक रहें और दूसरों के अनुभवों से ज्ञान लें। 

वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): रिश्तों को दिल से निभाएं, शब्दों से नहीं। जीवन आज आपके लिए मिश्रित परिणाम ले कर आया है। अपने मनमौजी रवैये को छोड़ कर अपनी चाहत की तरफ ध्यान दें। 

धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope):आज आपके मूड में भी बदलाव आएगा इसलिए अपने प्रेममय जीवन का ध्यान रखें। अपने साथी तक अपने विचारों को विनम्रता से बांटें और उसकी भावनाओं का ध्यान रखें। 

मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope):अचानक टूटा रिश्ता आपको परेशान कर सकता है लेकिन याद रखें जो भी होता है अच्छे के लिए होता है। जबरदस्ती खींचा जा रहा रिश्ता अधिक समय तक नहीं रहता। 

कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): सिंगल हैं तो इस समय का मज़ा खुल कर लें और अगर विवाह के इच्छुक हैं तो अभी थोड़ा इंतज़ार करें। अपने रिश्ते में उत्साह को कभी भी कम न होने दे। 
विज्ञापन

मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): आज नए लोगों से मिले और उनसे बातचीत करें, इससे न केवल आप आनंदित महसूस करेंगे बल्कि इसके साथ ही आपके ज्ञान में भी वृद्धि होगी। रिश्ता अगर बोरिंग हो गया है तो कुछ इसमें फिर से जान लाने के लिए कुछ नया करें ताकि यह रोमांचक बनें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें