फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

07 April Ka Love Rashifal: जानिए आपके प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा रविवार का दिन

Sat, 06 Apr 2024 04:42 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
07 April Ka Love Rashifal - फोटो : amar ujala
Aaj Ka Love Rashifal: प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
विज्ञापन

2 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): अपने पार्टनर के साथ समय बिता कर नई शुरुआत करें, इससे आपका संबंध मजबूत होगा। अब समय है गंभीर हो कर अपने प्रेम जीवन के बारे में सोचने और उस पर अमल करने का। 
विज्ञापन

3 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope):यह समय आप अपने पार्टनर के साथ भी बिताएं ताकि आप दोनों प्यार की गर्मी से अपने बीच के मतभेद को भुला सकें। आज अपने शब्दों पर नियंत्रण रखें।

4 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): अचानक टूटा रिश्ता आपको परेशान कर सकता है लेकिन निराश न हों। जल्द ही आप किसी ऐसे से मिलेंगे जो हर सपने को पूरा करने में आपकी मदद करेगा। 
विज्ञापन

5 of 13
लव राशिफल - फोटो : istock
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): अपने अपने दृष्टिकोण को स्पष्ट रखें और अपने पार्टनर के लिए आपके द्वारा की गई छोटी छोटी चीज़ें जीवन में नया खुमार ले आएंगी। आज उन लोगों से मिलें जिनकी वजह से आपका जीवन गुलजार है। 
विज्ञापन

6 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): आपका प्रियतम आपका सबसे अच्छा दोस्त है जो आपको खुश और शांत रखता है। अपने पार्टनर को अपनी पसंदीदा गतिविधियों में शामिल करें और उनके पसंदीदा कामों में उन्हें प्रोत्साहित भी करें।
विज्ञापन

7 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): अगर प्रेम सम्बन्ध में कोई गलती हुई है तो याद रखें कि समय हमेशा के जैसा नहीं रहता इसलिए एक दूसरे को माफ़ करना रिश्ते को मजबूत करता है। 

8 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): अपनी मीठी मीठी बातों से आप अपने पार्टनर का दिल जीत लेंगे। पिता या शिक्षकों पर आये संकट से आपकी यात्रा की योजना में विलंब होगा। अपने दिल के सबसे करीबी के लिए समय निकाल कर कहीं घूमने निकल जाएं और कुछ गुदगुदाते पल साथ बिताएं।

9 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): रोमांस और धन आज आपके लिए चिंता का विषय होंगे। आप अपने जीवनसाथी के करीब महसूस करेंगे और उसे अपनी भावनाओं के बारे में बताएंगे। आप सब कुछ भुला कर नयी शुरुआत के बारे में भी सोच सकते है।

10 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope):आप नयी नयी चीज़ों को सीखने में दिलचस्पी रखते है और आपका पार्टनर आपकी हर गतिविधि में शामिल होने के लिए तैयार है। आज आप दोनों एक दूसरे के साथ समय व्यतीत करेंगे। 

11 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope):आप अपने खास रिश्ते को अभी गुप्त रखना चाहते हैं । एक दूसरे से सब कुछ शेयर करें ताकि आप दोनों का एक दूसरे पर विश्वास बढ़ जाए और जीवन में किसी तरह की खटास न आये।

12 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): अपने परिवार के साथ विशेष रूप से अपने पति/पत्नी के साथ समय व्यतीत करें और उनसे अपनी इच्छाओं और रणनीतियों को साझा करें। जीवन की चुनौती चाहें कैसी भी हो, आप दोनों मिल कर इनका सामना करेंगे तो जीत आपकी ही होगी।
विज्ञापन

13 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): लवलाइफ आज आपको अधिक उत्साहित नहीं कर रही है। दोस्तों या बच्चों के साथ समय बिता कर आप बेहतर महसूस करेंगे। थोड़ी से प्रयास करने से आपके सपने हकीकत में बदल सकते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें