फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

6 August Ka Love Rashifal: जानिए आपके प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा रविवार का दिन

Sat, 05 Aug 2023 04:18 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
06 अगस्त का लव राशिफल - फोटो : अमर उजाला
Aaj Ka Love Rashifal:  प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है।  जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...

Shani Sade Sati: क्या होती है शनि की साढ़ेसाती, जानिए इसका गणित और शुभ-अशुभ प्रभाव
विज्ञापन

2 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): अपने आकर्षण के साथ साथ अपनी योग्यताओं का प्रयोग करके इस समय आप अपने क्रश को आसानी से प्रभावी कर पाएंगे। आज आप सामूहिक गतिविधियों में रूचि रखेंगे और समान विचारधारा वाले लोगों के साथ चर्चा की भी संभावना हैं। 
विज्ञापन

3 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope):आपका कार्य आपको संतुष्टि देगा जिससे आप प्रफुलित महसूस करेंगे। आपका पार्टनर भी आपके प्रयासों की तारीफ करके आपकी हरसंभव मदद करेगा। 

4 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): यह बच्चों के लिए संकट का समय है लेकिन थोड़ा सावधान रहने से हर संकट टल जाएगा। प्रेम संबंधों के लिए भी यह चरण अच्छा नहीं है। हो सकता है कि आपके और आपके पार्टनर के बीच कोई मतभेद हो, लेकिन एक दूसरे को थोड़ा समय देना आपके रोमांस के फूल को महका देगा।
विज्ञापन

5 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): आज आपको प्यार के मौके अपने कार्यस्थल, पार्टी या किसी अन्य अवसर के माध्यम से मिल सकते हैं। अपने कूल रवैये और आकर्षण का प्रयोग करके अपने साथी को हमेशा अपने करीब रखें। 
विज्ञापन

6 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope):अपने पार्टनर से भी आपको पूरा सहयोग मिलेगा इसलिए इस सुनहरे अवसर को अपने हाथ से जाने न दें। आपके पिता या पिता जैसे व्यक्ति को आपकी मदद की आवश्यकता पड़ सकती है, इसलिए उनका साथ दें। इस समय आपका जीवन उत्साह से लबालब है।
विज्ञापन

7 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): अपने पति/पत्नी के साथ इन पलों का पूरा मज़ा लें। घरेलु समस्याएं या माता जी का स्वाथ्य भी चिंता का कारण हो सकता है। आज का समय खुद का विश्लेषण करने का है, इससे आप अपने अस्तित्व के बारे में जान सकते है। 

8 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): आज आप अपनी प्रेममय जिंदगी का मज़ा ले सकते है बस अपनी भावनाओं को थोड़ा संतुलित रखें। अगर किसी को प्रोपोज़ करने की सोच रहे है तो देर न करें क्योंकि आप दोनों का जन्मोंजन्म का साथ है।

9 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): अपने पार्टनर को समय दें और यह मनोरम चरण आपके जीवन को और भी खूबसूरत बना देगा। अब समय है अपने पार्टनर से सब कुछ शेयर करने का और वो आपने लिए एक अच्छे सलाहकार के साथ साथ प्रेरणा का स्रोत भी साबित होगा।

10 of 13
लव राशिफल - फोटो : istock
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope):अगर आप सिंगल हैं तो आज किसी खास से मुलाकात होगी। सबसे पहले उसे अच्छे से जाने और उसके बाद रिश्ते की शुरुआत करें। कुछ समय अपने खुद के लिए भी निकालें।

11 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope):यह समय परेशनियों से छुटकारा पाने के लिए नयी योजना बनाने का है। पति/पत्नी या लिव इन पार्टनर के साथ नोकझोंक की संभावना है लेकिन अपने स्टाइल और प्यारी बातों से आप सबकुछ ठीक कर देंगे। 

12 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): आज आप अपने मित्रों से सलाह और मार्गदर्शन प्राप्त कर सकते है। दूसरों पर निर्भर न रहें क्योंकि इससे आपको केवल दुःख ही होगा। अपने आप व अपने जीवनसाथी पर भरोसा रखें और किसी दूसरे की बातों में ना आएं। 
विज्ञापन

13 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): अगर सोलमेट की तलाश है तो प्रयास करते रहें क्योंकि कोई खास जल्द ही आपके जीवन में प्रवेश करेगा। दुश्मन से सतर्क रहें क्योंकि प्रतिष्ठा में हानि हो सकती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें