Aaj Ka Love Rashifal: प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): आज सितारे आपके विपक्ष में दिखाई देते हैं। इसलिए दिन को सामान्य रुप से निकालें। प्रेमी को नाराजगी का मौका तब मिल पाएगा जब आप उससे मिलेगें या फोन पर बातचीत करेगें। आप कुछ भी बहाना बनाकर एक उचित दूरी रखें। बदनामी के योग आज बन रहे हैं इसलिए सतर्क रहने में ही भलाई है।
विज्ञापन
3 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope):आज का दिन प्रेम संबंधों के लिए अप्रत्याशित सिद्ध हो सकता है। आप अपनी ऊर्जा व कल्पनाशक्ति दोनो को मिलाकर दिन को अनुकूल बनाने का प्रयास करेगें। लेकिन फिर भी सही और गलत में अंतर भी करना आपको आना चाहिए। अपने प्रेमी जीवन को शायद आप सामाजिक तौर पर सबके सामने लाने का प्रयास भी कर सकते हैं।
4 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope):माता अथवा माता समान महिला आज आपके प्रेमी जीवन में रोड़े अटकाने का काम कर सकती है। आप जो भी करे परिस्थितियों को और भविष्य को जहन में रखकर ही तय करें। आज की रात रंगीनी में प्रेमी के साथ बीतने की भी संभावना बनती है। इससे दिन में खराब हुआ मूड रात को ठीक हो जाएगा।
विज्ञापन
5 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope):मानसिक संताप बने रहने की बात नजर आती है। आप स्वयं किसी बात से परेशान हो सकते हैं और इस परेशानी से आपके आसपास का सारा माहौल ही खराब सा होता दिखता है। आपके प्रेमी जीवन पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। आप स्वयं इसके लिए अधिक जिम्मेदार नजर आते हैं। भावनाओं को नियंत्रित करना भी जरुरी होता है।
विज्ञापन
6 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope):अपने प्रेमी जीवन और अपने कार्यक्षेत्र को मिक्स ना करें। दोनों की जिम्मेदारियाँ कई बार एक साथ भी निभानी पड़ सकती है। ऎसे में आपको परेशान ना होकर डटकर मुकाबला करना चाहिए। प्रेमी का साथ भी आपको मिला हुआ है। ऎसे में आप दोनों स्थानों पर अपने उत्तरदायित्वों का बोझ आसानी से उठा पाएंगें।
विज्ञापन
7 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): आज आपके प्रेम सितारे गर्दिश में डूबे हुए लग रहे हैं। आप बिना कारण चिड़चिड़े से नजर आ रहे हैं। आपको स्वयं समझ नहीं आएगा कि इस दुविधा से कैसे निकला जाए। सारा चिड़चिड़ापन आपका अपने प्रेमी पर निकल सकता है जिससे संबंध कुछ समय के लिए बिगड़ सकते हैं। आपका प्रेमी आपका मूड ठीक करने का प्रयास करेगा लेकिन निष्फल ही रहेगा।
8 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope):प्रेमी से कुछ ना कुछ नया मिलने की उम्मीद बन रही है। आप दोनों रोमांस में सराबोर भी हो सकते हैं। यदि आप वाकई में प्रेमी को चाहते हैं तब आपको उसके ऊपर बी कोई संदेह नहीं रह जाएगा। आपको चारों ओर खुशियाँ ही खुशियाँ नजर आएगी। प्रेमी से किसी ना किसी रुप में लाभ की प्राप्ति भी हो सकती है।
9 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): आपका प्रेमी आज गद्दारी दिखाने का प्रयास कर सकता है और आपको जब पता चलेगा तब तक शायद बहुत देर हो चुकी हो। यदि प्रेम संबंध अभी पुराने नहीं हैं तब आपको अपने कीमती सामान पर नजर रखनी चाहिए और प्रेमी की हरकतों पर भी निगाह रखना अति आवश्यक होगा।
10 of 13
लव राशिफल
- फोटो : istock
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope):आज अचानक कोई बुरी घटना प्रेम संबंधों को लेकर घट सकती है। आप यदि थोड़ा सतर्क रहने का प्रयास करेगें तब शायद इसके बुरे प्रभाव को कुछ कम किया जा सके। आपके प्रेमी को स्वास्थ्य संबंधी कोई परेशानी अथवा चोटादि लगने की संभावना बनती है। जरा सी सावधानी रखना आपके लिए बचाव ला सकता है।
11 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope):प्रेम संबंध यदि छिपे हुए हैं तब आज उनके उजागर होने की संभावना बनती है और यदि आप स्वयं अपने प्रेम के बारे में सभी को बताना चाहते हैं तब थोड़ा हंगामा घर में खड़ा हो सकता है। यदि आप विवाहित हैं और जीवनसाथी से अलग आपके संबंध भी बने हुए हैं तब उनकी भनक जीवनसाथी को लग सकती है, सतर्क रहें।
12 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): जो संबंध अभी तक चले आ रहे थे आज किसी कारणवश वह टूटने की कगार पर आ सकते हैं। सुबह तक तो समय ठीक ही होगा लेकिन जैसे - जैसे दिन बढ़ता जाएगा तब संबंधों में गर्माहट देखी जा सकती है। आपका प्रेमी बिना बात किसी छोटी बात को अज्ञानतावश अथवा किसी के बहकावे में आकर, तूल दे सकता है। इससे आपका हृदय काफी अधिक आहत होगा और आप भी क्रोध में आकर उसे खरी खोटी सुना सकते हैं।
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): शादीशुदा होते हुए भी यदि आप किसी अन्य के साथ जुड़े हुए हैं तब आपके लिए दिन अनुकूल नही कहा जा सकता है। आज आपका भेद खुलने की संभावना बनी हुई है और यह दोपहर बाद अधिक नकारात्मक नजर आता है। आपकी ओर से कुछ नहीं होगा बल्कि आपका प्रेमी यह राज जग जाहिर कर सकता है और आप एक नई मुसीबत में फंस सकते हैं।