फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Love Rashifal: जानिए आपके प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा रविवार का दिन

Sun, 05 May 2024 07:32 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
05 मई का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
Aaj Ka Love Rashifal:  ज्योतिष शास्त्र में आपकी कुंडली में शुक्र की सकारात्मकता ही आपके प्रेम जीवन का भविष्य तय करती है। यदि किसी भी समय शुक्र आपकी कुंडली में सकारात्मक अवस्था में है, तो आपको रिश्तों में कम संघर्ष और प्रेम में अधिक अवसर दिखाई देंगे। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
विज्ञापन

2 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): अपने प्रियजनों के साथ समय बिताने के लिए समय बिलकुल उचित है। अपने सोलमेट के प्रति आज आप अधिक आकर्षित महसूस करेंगे लेकिन अपनी भावनाओं का ख़याल रखें। 
विज्ञापन

3 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope):आपकी लवलाइफ से आप पूरी तरह से संतुष्ट है और इसी बात का प्रतीक है आपकी सफलता। अपने पार्टनर को खास महसूस कराने के लिए उन्हें अपनी चाहत का अहसास कराएं।

4 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): आपके करीबी मित्र आपकी और आकर्षित हो सकते हैं जिसके कारण रोमांटिक संबंधों  का योग है। 
विज्ञापन

5 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): नए लोगों से बात करें और अपने विचारों को बांटे। लोगों से मिलजुल कर त्योहारों का मज़ा लें बस अपने प्यार को नजरअंदाज न करें।
विज्ञापन

6 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope):अब समय है प्रेम के क्षेत्र में थोड़ी मेहनत करने की। अपने साथी तक अपने विचारों को विनम्रता से बांटें और उसकी भावनाओं का ध्यान रखें।
विज्ञापन

7 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): अपने विचारों को दूसरों पर न थोपें बल्कि दूसरों के विचारों की तारीफ करें और इच्छाओं का ध्यान रखें। आपका दोस्ताना और सहनशील रवैया सबका दिल जीत लेगा। 

8 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope):अपने प्यार का इजहार करना है तो यह समय सोचने का नहीं बल्कि आगे बढ़कर इजहार करने का है। जो पहले से रिश्ते में है वो इसे मजबूत करने के बारे में सोचें।

9 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): प्यार के खेल में हार कर ही प्रेमियों की जीत होती है क्योंकि इसमें अपने साथी को खुश देखना अपनी प्रसन्नता से भी बढ़कर है।

10 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope):अपने साथी को प्रभावित करने के लिए आप कुछ खास करने की ज़रूरत नहीं हैं, आप जैसे हैं वैसे ही उन्हें पसंद हैं बस आप उन पर भरोसा करें।

11 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope):यदि आप किसी से प्यार करते हैं तो आप पूरे मन से उसे प्यार करेंगे और कुछ बुरा होगा तो उसे भी सहन कर लेंगे। आप खुद को अपने साथी के प्रति आकर्षित महसूस करेंगे। 

12 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): अगर किसी से प्यार करते है तो दिल की बात बताने में देरी न करें क्योंकि आप दोनों का साथ जन्म जन्मांतर का है।
विज्ञापन

13 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): व्यस्त रहने के कारण आप अपने साथी के लिए समय नहीं निकाल पा रहे हैं, फिर भी आपकी रोमांटिक जिंदगी बेहद शांतिपूर्ण है क्योंकि आपका पार्टनर समझदार और सहायक है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें