Aaj Ka Love Rashifal: ज्योतिष शास्त्र में आपकी कुंडली में शुक्र की सकारात्मकता ही आपके प्रेम जीवन का भविष्य तय करती है। यदि किसी भी समय शुक्र आपकी कुंडली में सकारात्मक अवस्था में है, तो आपको रिश्तों में कम संघर्ष और प्रेम में अधिक अवसर दिखाई देंगे। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
विज्ञापन
2 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): आज आपके भीतर की संवेदना तथा कामुकता दोनों एक साथ बाहर निकलती देखी जा सकती है। आप खुद के भीतर भरपूर रोमांस महसूस कर सकते हैं और आप प्रेमी से भी यही उम्मीद रखेगें कि वह भी आप ही की तरह रोमांस को अपने भीतर महसूस करें।
विज्ञापन
3 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope):आज अपने प्रेम की वास्तविकता को आप जानने का प्रयास कर सकते हैं कि आपका प्रेम कितना यथार्थवादी है। एक बार अपने प्रश्न का उत्तर मिलने पर ही आप अपने कार्यक्षेत्र पर ध्यान दे पाएंगे। आप बहुत ही खूबसूरती से अभी भी प्रेमी जीवन और निजी जीवन में संयोजन बनाए हुए हैं।
4 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope):आपके जीवन के सभी हिस्से आपको परफ़ेक्ट काम करते नजर आएंगे सिवाय एक हिस्से के और वह होगा रोमांस व प्यार। आप आज इसमें कमी का अनुभव कर सकते हैं। आप जीवन के सभी क्षेत्रों में अच्छा लीड कर रहे हैं लेकिन आपको प्रेमी जीवन से आज निराशा हाथ लग सकती है क्योंकि आप जैसा चाहते हैं वैसा शायद ही हो पाए।
विज्ञापन
5 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope):आप अपने प्रेमी के लिए अमूल्य हैं और आपकी कद्र वह अच्छी तरह से करना भी जानता है। आप भी उसके लिए पूरी तरह से समर्पित रहेगें क्योंकि आपकी खूबियों को कम ही लोग पहचान पाते हैं। आप खुद को भाग्यशाली समझेगें कि आपको एक समझदार प्रेमी का साथ मिला है।
विज्ञापन
6 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope):आज आप खुद को ऊर्जा से भरा हुआ महसूस करेगें। आज आपके मन के भाव आपके प्रेमी के सामने पहले से अधिक निखरकर प्रकट हो सकते हैं। आप हिम्मत कर उन्हें प्रकट तो करें। आप अभी भी प्रेम संबंधों में खुद को काफ़ी पीछे पाते हैं।
विज्ञापन
7 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope):आप जिस तरह से अपने प्रेम संबंधों के लिए अभी प्लान बना रहे हैं उनके उस तरह से पूरा होने में संदेह बना रह सकता है। आपके रवैये में काफ़ी हद तक हठ देखा जा सकता है और प्रेम संबंध किसी जिद्द में आकर आगे नहीं बढते हैं। आप इन सबका कारण स्वयं होगें।
8 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): आपका शांत और आकर्षक व्यक्तित्व कई लोगों को अपनी ओर आकर्षित करता है। साथ ही आपके विशेष गुण जो भगवान को आपकी एक बडी देन है, वह भी लोगों को प्रभावित किए बिना नहीं रह पाते हैं।
9 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope):प्रेमी के साथ आप रोमांस तथा प्यार को खुलकर करना चाहते हैं लेकिन आपके भीतर छिपी हुई झिझक आपको हर बार ऐसा करने से रोक देती हैं। आप अपने मन के भावों को यदि बोलकर प्रेमी के सामने प्रकट नहीं कर पा रहे हैं तब आप उन्हें लिखकर भी प्रकट कर सकते हैं और आपकी सम्स्या का हल भी हो जाएगा।
10 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): रोमांस, फ़न और मस्ती भरा दिन आप बिताना चाहेगें। चाहने से कुछ नहीं होगा क्योंकि यह सब पाने के लिए आपके भीतर गर्मजोशी तथा उत्साह भी भरपूर होना चाहिए। आप अपने भीतर के प्रेमी को जगाएं और मन की बात प्रेमी के साथ शेयर करें। आपका दिन अच्छा बीतेगा।
11 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): आज आपकी राह में लव व रोमांस आंखे बिछाए खडा है, आपको इस मौके को हाथ से जाने नहीं देना चाहिए। आपकी जिन्दगी का कोई अन्य क्षेत्र अच्छा चले ना चले लेकिन प्रेम मोहब्बत वाला भाग बहुत बढ़ियाचलता नजर आएगा ।
12 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope):आज आपका दिल फ़िसलता सा नजर आ सकता है। इस फ़िसलते दिल को कभी कभी ही ऐसे फ़िसलने का अवसर मिलता है और आज जितना यह फ़िसलना चाहता है, इसे जाने दें। मन के घोडो को कभी-कभी खुला छोडना भी मन को एक खुशी व सुकून प्रदान कर जाता है।
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): प्रेमी से संबंध बिगड़ने को बचाने का प्रयास करें अन्यथा एक बार बात बिगड़ गई तब काफी दिनों तक आप उसे सुलझा नहीं पाएंगे।अपनी किसी गलत बात पर अड़े नहीं और दूरदर्शिता का परिचय देते हुए संबंधों में मधुरता लाने का प्रयास करें।