Aaj Ka Love Rashifal: ज्योतिष शास्त्र में आपकी कुंडली में शुक्र की सकारात्मकता ही आपके प्रेम जीवन का भविष्य तय करती है। यदि किसी भी समय शुक्र आपकी कुंडली में सकारात्मक अवस्था में है, तो आपको रिश्तों में कम संघर्ष और प्रेम में अधिक अवसर दिखाई देंगे। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
विज्ञापन
2 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): मेष राशि के जातकों के लिए आज अपने लव पार्टनर संग अच्छा समय व्यतीत करेंगे। किसी योजना पर काम आगे बढ़ सकता है। अपने प्रियतम पर पूरा भरोसा रखें। आज अपनी भावनाओं को समझें और आत्म-विश्लेषण करें।
विज्ञापन
3 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): वृषभ राशि के प्रेमी जातकों के लिए दिन काफी अच्छा रहने वाला होगा। रिश्तों को नया आयाम देने के लिए रोमांच और रोमांस दोनों का ही मिश्रण रहेगा। अपने प्रियतम के प्रति आपको सभी जिम्मेदारियों को पूरा करें तभी आप अपने जीवन में भी संतोष का महसूस करेंगे।
4 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): मिथुन राशि के प्रेमी जातकों के लिए दिन कुछ खास नहीं रहेगा। थोड़ी उदासी और मन परेशान रहेगा। साथी संग किसी मुद्दे को लेकर विवाद हो सकता है। अपने दिलबर के लिए अपने मन में कोई भी नकारात्मक विचार न लाएं ।
विज्ञापन
5 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): कर्क राशि के प्रेमी जातकों के मन में आज कुछ उधेड़बुन रहेगा। रिश्तों को लेकर मन में विचार अच्छे नहीं आएंगे। शादीशुदा जीवन जीने वाले जातकों की बात करें तो आज आपके घर कोई महिला मित्र आने से जीवनसाथी के मन में कुछ प्रश्न खड़े हो सकते हैं।
विज्ञापन
6 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): सिंह राशि के प्रेमी जातकों को आज मन में चल रही किसी शंका का निवारण होगा। दोनों के बीच रोमांस फिर से पैदा हो सकता है। जीवनसाथी के साथ किसी पुरानी बात को लेकर चर्चा कर सकते हैं।
विज्ञापन
7 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): अगर प्रेममय जीवन में समस्या है और आप उसे हल नहीं कर पा रहे हैं तो शांत रहें और आपने पार्टनर को इसे सुलझाने दें। आपके कौशल और दक्षता के बारे सब जानते है।
8 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): आज आप अपने पार्टनर से अपने दिल की इच्छाओं को व्यक्त करें जिससे आप दोनों भावनात्मक रूप से जुड़ाव महसूस करेंगे।
9 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): लव लाइफ में आपको सफलता मिलेगी और अपने प्रिय के साथ आज आप प्यार भरे पल बिताएंगे। जो लोग शादीशुदा हैं उनके दांपत्य जीवन में प्रेम बरसेगा।
10 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): दांपत्य जीवन में आज खुशी के पल आएंगे। अगर आप किसी से प्यार करते हैं तो दिल की बात कहने में आज सफल होंगे।
11 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): अपनी लव लाइफ के कारण आप अपना कार्य बाधित कर सकते हैं। इससे भविष्य में आने वाली प्लानिंग रुक सकती है।
12 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): प्रेम संबंध के लिए भी आज का दिन काफी सुकून भरा रहेगा। साथीके साथ आज खुशी के पल बिताएंगे। इससे आज आपका मन प्रसन्न रहेगा।
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): दाम्पत्य जीवन में कुछ समस्या आ सकती है। इसका कारण आपका व्यवहार हो सकता है। मीन राशि के प्रेमी जातकों के लिए अगर आज के दिन के बारे में बात करें तो आप एक दूसरे को बेहतर ढ़ंग से समझने का मौका मिलेगा।