Aaj Ka Love Rashifal: ज्योतिष शास्त्र में आपकी कुंडली में शुक्र की सकारात्मकता ही आपके प्रेम जीवन का भविष्य तय करती है। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। यदि किसी भी समय शुक्र आपकी कुंडली में सकारात्मक अवस्था में है, तो आपको रिश्तों में कम संघर्ष और प्रेम में अधिक अवसर दिखाई देंगे। यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन..
विज्ञापन
2 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): नए रिश्ते में प्रवेश करने से पहले सोचें। दोस्तों, परिवार और लव-पार्टनर के साथ आज का दिन ख़ुशी से बीतेगा। नये कपड़े और आभूषण खरीद सकते हैं।
विज्ञापन
3 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope):आज दोस्तों से मुलाकात होगी। आज आप दोस्तों, परिवार और लव-पार्टनर के साथ कुछ खास कर पाएंगे। दोपहर के समय आप मनोरंजन में व्यस्त रहेंगे।
4 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): दोस्तों और प्रेमी-साथी या परिवार के सदस्यों के साथ मतभेद और झगड़ा होने की संभावना है। सार्वजनिक रूप से बदनामी होने से दुख होगा।
विज्ञापन
5 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): आप किसी खूबसूरत जगह पर घूमने जा सकते हैं। मित्रों और रिश्तेदारों से मुलाकात होगी। आज आप नये रिश्ते भी बना सकते हैं। आप मानसिक रूप से स्वस्थ रहेंगे।
विज्ञापन
6 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): आज का दिन आपके लिए शुभ है। आप अपनी सुरीली आवाज से दोस्तों का दिल जीत सकते हैं। परिवार में ख़ुशी का माहौल रहेगा। परिवार के सदस्यों के साथ बिताया गया समय आनंददायक रहेगा।
विज्ञापन
7 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): दोस्तों, परिवार और लव-पार्टनर के साथ समय अच्छा बीतेगा। प्रेमी से मुलाकात और कार्य में सफलता मिलने के योग हैं। दाम्पत्य जीवन में विशेष मधुरता रहेगी।
8 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): दांपत्य जीवन में आप अपने साथी के साथ अंतरंग पल बिता पाएंगे। आपको अपने प्रेम जीवन में संतुष्टि मिलेगी। आज विदेश में रहने वाले आपके प्रियजनों या मित्रों से शुभ समाचार मिलने की संभावना है।
9 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): आर्थिक लाभ और सामाजिक प्रतिष्ठा मिलने से प्रेम-जीवन, पारिवारिक जीवन में भी खुशी और संतुष्टि आएगी। आप अपने प्रिय के साथ सुखद पलों का आनंद उठाएंगे।
10 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): दोस्त और लव-पार्टनर आपके काम की सराहना करेंगे। आज परिजनों के साथ पुराने मतभेद दूर होने से मन हल्का महसूस होगा।
11 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): लव-लाइफ में आज थोड़ी दिक्कत आ सकती है। परिवार के सदस्यों के साथ मतभेद और असहमति हो सकती है।
12 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): पति-पत्नी के मध्य सुख सहयोग और प्यार बना रहेगा। पारिवारिक सदस्यों के साथ किसी महत्वपूर्ण मसले पर वार्ता होगी। प्रेम संबंध में संलग्न व्यक्ति को अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना चाहिए।
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): परिवार में ऐसी घटना घर सकती है जिससे परिजनों के बीच आपके प्रति सम्मान एवं आदर का भाव रहेगा। दांपत्य जीवन में पति पत्नी के बीच में आत्मीयता का भाव बढ़ेगा।