Aaj Ka Love Rashifal: ज्योतिष शास्त्र में आपकी कुंडली में शुक्र की सकारात्मकता ही आपके प्रेम जीवन का भविष्य तय करती है। यदि किसी भी समय शुक्र आपकी कुंडली में सकारात्मक अवस्था में है, तो आपको रिश्तों में कम संघर्ष और प्रेम में अधिक अवसर दिखाई देंगे। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
विज्ञापन
2 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): आज के दिन मन में उत्साह और कुछ नया करने का दिन रहेगा। प्रेम संबंधों में कुछ नजदीकियां आएंगी।प्रेम संबंधों में दूरी है तो आज मतभेदों को दूर करने के लिए बेहतरीन समय है। साथी काे संंग प्यार के दो बोल आपकी हर तकलीफ दूर करेंगे।
विज्ञापन
3 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): आज जीवनसाथी संग अच्छा समय बीतेगा। वहीं प्रेमियों के लिए दिन अच्छे से बीतेगा। आपके प्रेम संबंध स्नेह से भरपूर है। लेकिन जब बात आपकी मौजूदगी की होती है तो आप खुद को खोया खोया महसूस करते हैं। आप दोनों साथ में अपने भविष्य के सपनों को बुनें, यह सपने ज़रूर सच होंगे।
4 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): प्रेम जीवन जीने वाले जातकों के लिए दिन रोमांटिक रहेगा।आप विपरीत लिंग के लोगों से मिलने जुलने में अधिक दिलचस्पी रखते हैं। आज आप बोरियत से बचने के लिए अपने आप किसी खेल या शौक में व्यस्त रह सकते है।
विज्ञापन
5 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): बाहर घूमने के लिए जा सकते हैं। प्रेमी जोड़े आज कुछ नया कर सकते हैं। आप दोनों रोमांच और उत्तेजना को साथ में अनुभव करेंगे।अपने साथी को प्यार और देखभाल का अनुभव कराएं।
विज्ञापन
6 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): आज प्रेम जीवन के कुछ अच्छे पल महसूस होंगे। वहीं कुछ लोगप्यार में मिले धोखे से आप भावनात्मक रूप से असुरक्षित महसूस कर सकते हैं। सब कुछ भुलाकर एक नयी शुरुआत के बारे में सोचें, आपके सपने अवश्य पूरे होंगे।
विज्ञापन
7 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): कोई भी नई शुरुआत के लिए भी आज का दिन बेहतरीन रहेगा। आज आप पर रोमांस का खुमार इस तरह से छायेगा कि आप दुनिया भी भूल बैठेंगे ।
8 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): आपके प्यार से प्रभावित होकर आपका पार्टनर आपको पूरी तरह से सुरक्षित और प्यार महसूस कराएगा। इस समय कोई भी आपके आकर्षण से बच नहीं पायेगा।
9 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): आपका प्रियतम आपके रोमांटिक कुशलता और आपकी कंपनी दोनों की तारीफ करेगा। आज का दिन आपके लिए शानदार है जिसमें पूरी स्पॉटलाइट सिर्फ आपकी ओर ही है।
10 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): आज के दिन अपने प्यार को और गहरा बनाने के लिए प्रयास करें। आज आपका रोमांटिक मूड सुखद और रोमांचक होने के कारण प्यार के यह क्षणों और भी यादगार बनेंगे।
11 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): प्रेमी संबंध रखने वालों लोगों के लिए आज का दिन रोमांटिक रहेगा। साथ में किसी छोटी यात्रा पर जाना आपको अद्भुत महसूस कराएगा। अपने जीवनसाथी के साथ समय बिताना और अपने भविष्य के निर्णय लेने से सुखद आपके लिए और कुछ नहीं हो सकता है।
12 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): आज आप दोनों एक दूसरे के साथ बेहतरीन पल व्यतीत करेंगे। आपका पार्टनर आपको आकर्षित करता है, आपको उत्तेजित करता है और आप उनसे पूरे दिल से प्रेम करते हैं।
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): अपने रोजाना के जीवन से कुछ वक्त निकालें और उनका ख्याल रखें जो आपकी चिंता करते हैं। नए रिश्तों की शुरुआत के लिए अभी आज का दिन बढ़िया है।