Aaj Ka Love Rashifal: प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): आज आपका दिल किसी खास पर आ सकता है। आप दोनों एक दूसरे को आकर्षित कर सकते हैं। वहीं जो लोग पहले से किसी के साथ प्रेम संबंध में है उनके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। साथी का अच्छा साथ मिलेगा। रोमांटिक पल साथ बीता सकते हैं।
विज्ञापन
3 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): आज आप काफी भावुक हो सकते हैं। साथी संग मनमुटाव हो सकता है इसलिए रोमांटिक लाइफ को लेकर अभी कोई भी फैसला लेना ठीक नहीं रहेगा। वैवाहिक जीवन के लिए आज का दिन अच्छे से बीतेगा। प्यार और रोमांस के लिए यह पल आपके लिए बहुत अच्छा साबित हो सकता है।
4 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): आज अपने साथी संग अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। लेकिन आपको अपने साथी के साथ कोई ऐसी बात न करें जिससे उसका मन खराब हो जाए। साथी के मूड को देखकर ही आगे की बात करना अच्छा रहेगा।
विज्ञापन
5 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): आज के दिन प्रेम जीवन जीने वाले जातकों के लिए अच्छा नहीं रहेगा। आपको अपने साथी की याद आ सकती है। वहीं रिश्ते को लेकर असमंजस की स्थिति बन सकती है। क्योंकि आपका मन कई दिशाओं में चलेगा। वहीं जो लोग शादीशुदा हैं उनके जीवन में कुछ उथल-पुथल रह सकती है।
विज्ञापन
6 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): प्रेम जीवन जीने वाले जातकों के लिए आज का दिन काफी शुभ रहने वाला हो सकता है।आज भाग्य आपके पक्ष में है इसलिए आपको निराश नहीं होना पड़ेगा। घरेलू मामले आपको अशांत कर सकते है लेकिन आपका पार्टनर आपका पूरा साथ देगा।
विज्ञापन
7 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): आज आपको अपने साथी संग रोमांटिक पल बीताने का मौका मिल सकता है। घर से दूर कहीं धूमने और मौज-मस्ती का समय मिल सकता है।
वहींऑफिस के काम को लेकर थोड़े चिंतित है लेकिन शांत रहें क्योंकि सब कुछ आपके हक़ में होगा।
8 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): सितारों के अनुसार आज आपका अन्य लोगों से मेलजोल हो सकता है। कुछ वक्त निकल कर स्वयं पर भी ध्यान दें। अगर आप पुरुष हैं तो किसी खास महिला से मुलाकात की भी संभावना है। वैवाहिक जीवन जीने वाले जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला साबित हो सकता है।
9 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): आज आपको अपने साथी का भरपूर साथ मिलने का मौका मिलेगा। जो लोग किसी का साथ गंभीर प्रेम संबंध में उनके लिए दिन शानदार रहेगा। आपके प्रियजन आपकी मुसीबतों में साथ देने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। अगर आपके रिश्ते में कुछ खटास है तो एक मुस्कान से बात बन सकती है।
10 of 13
लव राशिफल
- फोटो : istock
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): प्रेम संबंधों को लिहाज से आज का दिन मिलाजुला रहने वाला साबित होगा। अपने प्रियतम के साथ बैठकर भविष्य की योजना बनाने से रोमांटिक और कुछ नहीं हो सकता।
11 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): आज आपको अपने साथी से अपने प्यार जताने के लिए उसे फूल, चॉकलेट या कोई खास उपहार दें। आपके आसपास की हवाओं में रोमांस है! अपनी भावनाओं को व्यक्त करना आज आपका सबसे मुख्य काम है।
12 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): आज साथी संग भरपूर समय बीताने का मौका मिलेगा। अपने पार्टनर या किसी खास का साथ आपको विशेष ख़ुशी प्रदान करता है इसलिए उनको नजरअंदाज न करें। परिवार और आधिकारिक मामलों में सही संतुलन बनाए रखें।
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): प्रेम में यह बात भी मायने रखते है कि आप कितने कलात्मक हैं और अपनी चाहत का इज़हार कैसे करते हैं। यह समय है अपने आकर्षण से सबका दिल जीतने और नए रिश्ते बनाने का। आपके सितारे बता रहे हैं कि आपका बना रिश्ता अटूट होगा।