फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Ank Jyotish 30 Dec: मूलांक 2 और 3 वालों के आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, पढ़ें दैनिक अंक ज्योतिष राशिफल

Mon, 30 Dec 2024 07:21 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Numerology Prediction Today in Hindi: अंक ज्योतिष में अंकों के माध्यम द्वारा गणित के नियमों का व्यवहारिक उपयोग करके मनुष्य के विभिन्न पक्षों, उसकी विचारधारा, जीवन के विषय इत्यादि का विस्तृत विवरण प्रस्तुत करने का प्रयास किया जाता है।
 
विज्ञापन
1 of 10
30 दिसंबर का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala
Ank Jyotish Today 30 December | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है। अंकशास्त्र, सामान्य तौर पर किसी व्यक्ति के जन्म की तारीख पर होने वाली संख्याओं के कुल योग का अध्ययन करता है।  इसमें कुल मूलांक 1 से लेकर 9 तक होता है।  सभी अंक किसी न किसी ग्रह का प्रतिनिधित्व करते हैं। और इनसे ही मूलांक और भाग्यांक की गणना करके दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल, साप्ताहिक अंकज्योतिष भविष्यफल, मासिक अंकज्योतिष भविष्यफल और वार्षिक अंकज्योतिष भविष्यफल के साथ ही आपके जीवन से जुड़ी तमाम घटनाओं के बारे में यहां हम आपको जानकारी देते हैं जिससे आपका जीवन सुखमय और समृद्ध बन सके। 

उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है।

इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन

2 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 1 
आज आप अपनी पर्सनलिटी में सुधार लाएंगे। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिल सकता है। आप किसी इंटरव्यू आदि में सफलता हासिल करेंगे। नेटवर्किंग अथवा सेल्स में कार्यरत लोगों को अवसर मिलेगा।
शुभ अंक- 15 
शुभ रंग- गुलाबी
विज्ञापन

3 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 2 
आज आपमें आत्मविश्वास और मनोबल अच्छा रहेगा। आयात-निर्यात, व्यापार और मेहमानों का साथ रहेगा। धन लाभ के आसार हैं। काम को समय पर पूरा करने का दबाव आप पर होगा। आपकी साख और प्रतिष्ठा में कमी हो सकती है।
शुभ अंक- 19 
शुभ रंग- बैंगनी 

4 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 3 
भाग्य का साथ रहेगा और शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। कार्य को नए और बेहतर तरीके से करने के लिए प्रयासरत रहेंगे। लंबे समय से चली आ रही बीमारी की चिंता समाप्त हो सकती है।
 शुभ अंक- 21 
शुभ रंग- लाल 
विज्ञापन

5 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 4 
घर परिवार का आपको सहयोग रहेगा। आज आप अपनी वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखें। आज आप किसी तीर्थ स्थान या धार्मिक स्थान की यात्रा का कार्यक्रम बना सकते हैं। व्यापार और नौकरी को लेकर यात्राएं  काफी करनी पड़ सकती हैं।
 शुभ अंक- 11  
शुभ रंग- भूरा 
विज्ञापन

6 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 5 
राजकीय कार्य संपन्न होंगे। कहीं से कोई अशुभ समाचार मिलने की संभावना है। आंख मूदकर किसी पर भरोसा न करें, अन्यथा आपके साथ विश्वासघात हो सकता है। आज आर्थिक शक्तियों की तलाश में सफल रहेंगे। प्रसन्न और हल्का महसूस करेंगे।
शुभ अंक- 10 
शुभ रंग-ग्रे
विज्ञापन

7 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 6 
संपत्ति के मामलों में अपने खास मित्रों और परिवार के सदस्यों से सलाह लेना बेहतर होगा। अपरिचित व्यक्तियों पर भरोसा करना ठीक नहीं होगा। आपका वैवाहिक जीवन थोड़ा सा खराब रह सकता है। 
शुभ अंक-19 
शुभ रंग-नारंगी

8 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 7 
आर्थिक रूप से आपको कोई न कोई दिक्कत पेश आएगी। व्यर्थ की उलझनों में पड़कर अपना समय बर्बाद न करें। दांत में दर्द की शिकायत हो सकती है। वैवाहिक जीवन मधुरता भरा होगा।
शुभ अंक- 29 
शुभ रंग-सफेद 

9 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 8 
शेयर, संपत्ति आदि की खरीद और बिक्री में आपको लाभ हो सकता है। आय की नई राहें निकलने की संभावना है। जिंदगी से ज्यादा पाने और वक्त से पहले शिखर पर पहुंचने की चाहत न रखें। 
शुभ अंक- 26  
शुभ रंग-नीला 
विज्ञापन

10 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 9 
मिश्रित फलकारी दिन रहेगा। साझेदारी में काम करने के नतीजे फलदायक होंगे। दिन को सुंदर और खुशनुमा बनाने के लिए पिकनिक पर जा सकते हैं। माता-पिता से संबंध अच्छे रहेंगे। निवेश पर ध्यान देंगे।
शुभ अंक- 31
शुभ रंग-केसरिया


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें