Grah Gochar December 2025
- फोटो : adobe stock
5 दिसंबर – गुरु का मिथुन राशि में प्रवेश
इस समय गुरु कर्क राशि में स्थित हैं और 05 दिसंबर को मिथुन राशि में गोचर करेंगे। वे यहाँ 01 जून 2026 तक रहेंगे। अगले ही दिन, 02 जून को गुरु दोबारा कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। इस परिवर्तन से कई राशियों को ज्ञान, भाग्य और आर्थिक मामलों में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं।
7 दिसंबर – मंगल धनु राशि में गोचर
फिलहाल मंगल वृश्चिक राशि में हैं और 06 दिसंबर तक वहीं रहेंगे। 07 दिसंबर को मंगल धनु राशि में प्रवेश करेंगे, जहाँ वे 15 जनवरी तक रहेंगे। उसके बाद मंगल मकर राशि में चले जाएंगे। मंगल का यह गोचर ऊर्जा, साहस और कार्यक्षमता को बढ़ाएगा।
6 दिसंबर और 29 दिसंबर-बुध का दोहरा गोचर
बुध अभी तुला में विराजमान हैं और 05 दिसंबर तक वहीं रहेंगे। 06 दिसंबर को बुध वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे और 28 दिसंबर तक वहीं रहेंगे। इसके बाद 29 दिसंबर को बुध धनु राशि में चले जाएंगे। महीने में दो बार बुध के गोचर का व्यापार, संवाद और बुद्धि के क्षेत्र में सकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।
16 दिसंबर – सूर्य धनु राशि में प्रवेश
सूर्य अभी वृश्चिक में हैं और 16 दिसंबर को धनु में प्रवेश करेंगे। सूर्य इस राशि में 13 जनवरी तक रहेंगे और 14 जनवरी को मकर में प्रवेश करेंगे। सूर्य का यह परिवर्तन करियर, नौकरी और प्रतिष्ठा में अच्छी प्रगति के संकेत देता है।
20 दिसंबर – शुक्र धनु राशि में गोचर
शुक्र 19 दिसंबर तक वृश्चिक में रहेंगे और 20 दिसंबर को धनु राशि में गोचर करेंगे। इस परिवर्तन से कई लोगों को धन, सुख-सुविधाएँ, वैवाहिक जीवन और प्रेम संबंधों में लाभ मिलने की संभावना बनती है।