फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Powerful Rajyogas in 2026: साल 2026 में बनेंगे दुर्लभ राजयोग, 3 राशियों को मिलेगा करियर और धन में बड़ा उछाल

Thu, 20 Nov 2025 02:35 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Powerful Rajyogs 2026: वर्ष 2026 में हंस महापुरुष, बुधादित्य, महालक्ष्मी और गजकेसरी राजयोग का प्रभाव कुछ विशेष राशियों के लिए करियर, धन और जीवन में बड़े बदलाव का संकेत है।
 
विज्ञापन
1 of 5
नए साल में कई प्रमुख ग्रहों के महत्वपूर्ण राशि परिवर्तन से चार शक्तिशाली राजयोग हंस महापुरुष राजयोग, - फोटो : amar ujala
Powerful Rajyog 2026 Rashifal: वैदिक ज्योतिष के अनुसार वर्ष 2026 की शुरुआत बेहद शुभ संकेतों के साथ होने वाली है। नए साल में कई प्रमुख ग्रहों के महत्वपूर्ण राशि परिवर्तन से चार शक्तिशाली राजयोग हंस महापुरुष राजयोग, बुधादित्य योग, महालक्ष्मी योग और गजकेसरी योग बनेंगे। इन राजयोगों को अत्यंत प्रभावशाली माना जाता है, जिनके संयुक्त असर से न केवल व्यक्ति विशेष बल्कि देश और विश्व स्तर पर भी सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिल सकते हैं। ग्रहों की यह अनुकूल चाल आर्थिक सुस्ती को दूर करने, व्यापार में तेजी लाने और सामाजिक संतुलन को मजबूत करने में मददगार मानी जाती है।
Ram Mandir Flag Hoisting: अयोध्या के राम मंदिर शिखर पर ध्वजारोहण, जानें क्या है इसका ग्रहों-नक्षत्रों से संबंध
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 2026 की शुरुआत में बनने वाले ये चार शुभ राजयोग कुछ विशेष राशियों के लिए बेहद सौभाग्यशाली सिद्ध हो सकते हैं। इन ग्रह योगों के प्रभाव से इन जातकों का भाग्य चमकेगा, नए अवसर मिलेंगे और जीवन में प्रगति के रास्ते खुलेंगे। करियर, धन, सम्मान और व्यक्तिगत जीवन में भी सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। तो आइए जानते हैं वे तीन राशियां कौन-सी हैं जिनके लिए 2026 का यह शक्तिशाली ग्रह योग स्वर्णिम दौर की शुरुआत लेकर आने वाला है। 
Ayodhya Ram Mandir Flag Hosting: राम मंदिर के शिखर पर होगा केसरिया ध्वज का ध्वजारोहण, विशेष प्रतीक होंगे अंकित
विज्ञापन

2 of 5
वर्ष 2026 में चार महत्वपूर्ण और प्रभावशाली राजयोग बनेंगे, जो जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में सकारात्मक परिवर्तन ला सकते हैं। - फोटो : adobe stock
2026 में कब-कब बनेंगे खास राजयोग
ज्योतिषीय आकलन के अनुसार वर्ष 2026 में चार महत्वपूर्ण और प्रभावशाली राजयोग बनेंगे, जो जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में सकारात्मक परिवर्तन ला सकते हैं। पहला शुभ योग गजकेसरी राजयोग 2 जनवरी 2026 को बनेगा, जब चंद्रमा और गुरु मिथुन राशि में एक साथ विराजमान होंगे। इसके बाद गजलक्ष्मी राजयोग 14 मई को बन रहा है, जब शुक्र मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे, जिससे सुख-समृद्धि और आर्थिक वृद्धि के योग मजबूत होंगे। इसके अलावा बुधादित्य राजयोग जनवरी 2026 में बनना शुरू होगा और इसका प्रभाव 2 जून तक बना रहेगा। यह योग बुद्धिमत्ता, सफलता और निर्णय क्षमता को बढ़ाने वाला माना जाता है। साल का चौथा शक्तिशाली राजयोग हंस महापुरुष राजयोग 2 जून को बनेगा, जब गुरु अपनी उच्च राशि कर्क में स्थित होंगे। इस योग से विशेष रूप से भाग्य, ज्ञान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होने के संकेत मिलते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
यह वर्ष कर्क राशि वालों के लिए तरक्की, सौभाग्य और सफलता का संकेत लेकर आएगा। - फोटो : amar ujala
कर्क राशि 
कर्क राशि के जातकों के लिए 2026 की शुरुआत अत्यंत शुभ और फलदायी रहने वाली है। इस वर्ष बनने वाले चार शक्तिशाली राजयोग आपके जीवन के कई क्षेत्रों में सकारात्मक बदलाव लेकर आएंगे। प्रतियोगी परीक्षाओं और शिक्षा के क्षेत्र में सफलता के अवसर बनेंगे, साथ ही घर, संपत्ति या वाहन से संबंधित लाभ मिलने की संभावना है। लंबे समय से अटका हुआ धन वापस मिलने की संभावना भी बन रही है। परिवारिक जीवन में शांति और सुख का वातावरण रहेगा, जिससे घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी। मित्रों और सहयोगियों का मजबूत समर्थन मिलेगा, जो आपके निर्णयों और कार्यों में सहायक साबित होगा। शिक्षा, कौशल और व्यक्तिगत विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति होगी। आर्थिक दृष्टि से यह समय लाभकारी रहेगा, बचत बढ़ेगी और स्थिरता आएगी। कुल मिलाकर यह वर्ष कर्क राशि वालों के लिए तरक्की, सौभाग्य और सफलता का संकेत लेकर आएगा।

4 of 5
कन्या राशि वालों के लिए यह समय स्थिरता, प्रगति और खुशियों से भरा रहेगा। - फोटो : amar ujala
कन्या राशि 
कन्या राशि के जातकों के लिए 2026 नई ऊर्जा और सौभाग्य का वर्ष साबित होगा। ग्रहों के शुभ संयोग से आय के नए मार्ग खुलेंगे और राजयोग का प्रभाव आपकी आमदनी में जबरदस्त वृद्धि करेगा। करियर और निजी जीवन दोनों में भाग्य का साथ मिलेगा, जिससे आपके प्रयासों का सही फल मिलेगा। परिवार और वित्तीय मामलों में सकारात्मक परिणाम दिखाई देंगे। साहस, उत्साह और कार्यक्षमता में वृद्धि होगी, जिससे नई परियोजनाओं और जिम्मेदारियों को आसानी से संभाला जा सकेगा। रिश्तेदारों और परिवारजनों के साथ संबंध मजबूत होंगे। यात्राओं से लाभ मिलने और मनोकामनाओं की पूर्ति की संभावना भी बन रही है। कुल मिलाकर, कन्या राशि वालों के लिए यह समय स्थिरता, प्रगति और खुशियों से भरा रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
यह अवधि मकर राशि वालों के जीवन में स्थिरता, सफलता और खुशियों का नया अध्याय खोलने वाली है। - फोटो : amar ujala
मकर राशि 
मकर राशि के जातकों के लिए यह वर्ष विशेष रूप से शुभ संकेत लेकर आया है। चारों राजयोग का प्रभाव आपके कार्यक्षेत्र और करियर में उल्लेखनीय प्रगति देने वाला है। नौकरीपेशा लोगों के लिए वरिष्ठों और सहकर्मियों का सहयोग मिलने की संभावना है। पुरानी योजनाओं और निवेश से लाभ प्राप्त होगा, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और लक्ष्यों की ओर तेजी से प्रगति संभव होगी। समाज और परिवार में मान–सम्मान बढ़ेगा, और वाहन, संपत्ति या नया घर खरीदने का अवसर प्रबल होगा। कुल मिलाकर यह अवधि मकर राशि वालों के जीवन में स्थिरता, सफलता और खुशियों का नया अध्याय खोलने वाली है।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें