शेयर बाजार, सट्टेबाजी और लॉटरी जैसे क्षेत्रों में भी अचानक लाभ मिलने का योग बन सकता है
- फोटो : amar ujala
मकर राशि
नवंबर का महीना मकर राशि वालों के लिए विशेष सौभाग्य लेकर आ सकता है। शनि और बुध दोनों का मार्गी होना आपके जीवन के कई क्षेत्रों में सकारात्मक परिवर्तन लाएगा। किस्मत का पूरा साथ मिलेगा और अटके हुए काम बनने लगेंगे। लंबे समय से जो कार्य रुकावट के कारण आगे नहीं बढ़ पा रहे थे, वे गति पकड़ेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आय के नए स्रोत बन सकते हैं और साहस तथा पराक्रम में बढ़ोतरी होगी। निवेश से अच्छा लाभ मिलने की संभावना है। जो लोग व्यापार करते हैं, उनके लिए इस अवधि में कोई बड़ी व्यावसायिक डील या साझेदारी लाभदायक साबित हो सकती है। करियर में तरक्की के अवसर बढ़ेंगे तथा अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। जो धन लंबे समय से अटका हुआ था या किसी कारणवश वापस नहीं मिल पा रहा था, उसके लौटने की पूरी संभावना बन रही है। शेयर बाजार, सट्टेबाजी और लॉटरी जैसे क्षेत्रों में भी अचानक लाभ मिलने का योग बन सकता है,बशर्ते सोच-समझकर कदम उठाएं। कुल मिलाकर नवंबर मकर राशि वालों के लिए भाग्योदय और आर्थिक उन्नति का महीना हो सकता है।