वर्ष 2026 में चार महत्वपूर्ण और प्रभावशाली राजयोग बनेंगे, जो जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में सकारात्मक परिवर्तन ला सकते हैं।
- फोटो : adobe stock
2026 में कब-कब बनेंगे खास राजयोग
ज्योतिषीय आकलन के अनुसार वर्ष 2026 में चार महत्वपूर्ण और प्रभावशाली राजयोग बनेंगे, जो जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में सकारात्मक परिवर्तन ला सकते हैं। पहला शुभ योग गजकेसरी राजयोग 2 जनवरी 2026 को बनेगा, जब चंद्रमा और गुरु मिथुन राशि में एक साथ विराजमान होंगे। इसके बाद गजलक्ष्मी राजयोग 14 मई को बन रहा है, जब शुक्र मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे, जिससे सुख-समृद्धि और आर्थिक वृद्धि के योग मजबूत होंगे। इसके अलावा बुधादित्य राजयोग जनवरी 2026 में बनना शुरू होगा और इसका प्रभाव 2 जून तक बना रहेगा। यह योग बुद्धिमत्ता, सफलता और निर्णय क्षमता को बढ़ाने वाला माना जाता है। साल का चौथा शक्तिशाली राजयोग हंस महापुरुष राजयोग 2 जून को बनेगा, जब गुरु अपनी उच्च राशि कर्क में स्थित होंगे। इस योग से विशेष रूप से भाग्य, ज्ञान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होने के संकेत मिलते हैं।