फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

30 मार्च राशिफल : वृष समेत इन 4 राशियों का शनि बढ़ाएंगे मान, बाकी रह सकते है थोड़े परेशान

विज्ञापन
1 of 13
rashifal - फोटो : अमर उजाला
शनिवार, 30 मार्च 2019 के दिन सभी राशियों का राशिफल जानने के लिए आगे की स्लाइड क्लिक करें... 
विज्ञापन

2 of 13
राशि
मेष
आज आप में से कुछ लोग कार्यक्षेत्र में परिवर्तन के कई मौक़े प्राप्त कर सकते है, किन्तु बदलाव के लिहाज़ से यह अच्छा वक़्त नहीं है। जो आपके हाथ में है, इस समय उसे ही ठीक से थामे रहें। आर्थिक रूप से पूर्व में किए गए कठिन परिश्रम का इनाम आपको मिल सकता है। पारिवारिक रिश्तों में आई गांठों को सुलझाने पर ध्यान दें। दांपत्य जीवन के विषयों में शीघ्र निर्णय लेने से बचें। प्रेम विषयों में सुख-शांति के उतम योग बनते नजर आ रहे है। माता का स्वास्थ्य चिंता का विषय हो सकता है।
विज्ञापन

3 of 13
राशि
वृष    
आज आपके सहकर्मी समूह के मध्य आपकी लोकप्रियता में वृद्धि संभव है। व्यावसायिक रूप से चीजें सुचारू रहेंगी और आपको अच्छी प्रगति प्राप्त होगी। आपकी आमदनी बढ़ेगी और आपको आर्थिक लाभ प्राप्त करने के नए रास्ते भी मिलेंगे। भाई-बहनों और बड़ों के साथ संबंध सौहार्दपूर्ण और प्रेमपूर्ण रहेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ छोटी यात्राओं या भ्रमण की योजना बन सकती है। आपका पारिवारिक-जीवन आनंदमय और खुशहाल रहेगा। आज आपको अपने या पिता के स्वास्थ्य की चिंता परेशान कर सकती है। सड़क दुर्घटनाएं हो सकती हैं, इसलिए सावधानी बरतना आपके लिए अच्छा है।
 

4 of 13
मिथुन
मिथुन    
आपका साहस और आत्मविश्वास-स्तर आज उच्चतम स्तर पर है। आप रचनात्मक उद्देश्यों में इनका पूरा उपयोग करने में सफल होंगे। व्यापारिक क्षेत्र में आप कुछ विपरीत स्थितियों से दृढ़ता से निपटेंगे। प्रगतिशील बदलाव आपके लिए अद्भुत काम कर सकता है। आपकी स्थिति और आय के स्तर में सुधार संभव है। आपकी कुछ महत्वाकांक्षाएं पूरी हो जाएंगी और आपके द्वारा कुछ नए अधिग्रहण हो सकते हैं। आप अपने शत्रुओं पर विजय प्राप्त करेंगे और आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आप महवपूर्ण संबंध स्थापित करेगे और जिससे आपकी लोकप्रियता बढ़ सकती है।
विज्ञापन

5 of 13
राशि
कर्क    
किस्मत आपका साथ देगी और महत्वाकांक्षी परियोजनाएं गतिशील हो सकती हैं। नए क्षेत्र में उद्यम करते समय अथवा नए सहयोगियों के साथ बातचीत करते हुए अपने शब्दों एवं विचारों का चयन खूब सोच-समझ कर कीजिए। आप सामूहिक चर्चा, बैठकों, सम्मेलनों में भाग ले सकते हैं और आसानी से अपने विचार बिंदु को व्यक्त कर पाएंगे। पारिवारिक परिवेश में काफी समय से लंबित कार्य पूरे किए जा सकते हैं। परिवार के सदस्यों की संगति में यात्रा से आनंद और शांति मिलेगी। स्वास्थ्य संबंधित मुद्दों की उपेक्षा न करें।
विज्ञापन

6 of 13
राशि
सिंह    
आज आपकी अधिकांश योजनाएं क्रियान्वित होंगी। आपका ध्यान केंद्रित रहेगा और आप परिश्रमी रहेंगे। योजनाओं को सफल बनाने के लिए आप सहकर्मियों का अधिकतम समर्थन पाने के लिए अपनी बातचीत को आगे बढ़ाएंगे। व्यापारी अपनी प्रखर सोच के लिए प्रशांसा एवं सम्मान के पात्र बनेंगे। आर्थिक रूप से आप सुरक्षित महसूस करेंगे और आप संपत्ति या संप्रेषण में निवेश कर सकते हैं। छोटी यात्राओं का आनंद लेंगे। परिवार के साथ बिताया गया समय अपेक्षा से अधिक आनंदमय होगा। सामाजिक रूप से आप सक्रिय रहेंगे। अगर आप अविवाहित हैं तो आप शादी करने पर विचार कर सकते हैं।
विज्ञापन

7 of 13
राशि
कन्या    
व्यावसायिक सदंर्भ में आज आपको कुछ मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। समय पर ढंग से चीजों को पूरा करने के लिए अतिरिक्त प्रयास करना आपके लिए उचित होगा। जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें और जोखिम भरे उपक्रमों से बचने का प्रयास करें। आपका स्वास्थ्य या आपका कोई करीबी आपको थोड़ा परेशान कर सकता है। व्यायाम पर नियमित ध्यान दें। यात्रा आपके लिए सार्थक परिणाम लेकर आएगी। मित्र और शुभचिंतक आपका समर्थन करेंगे। बच्चे खुशी लाएंगे। अचानक मौद्रिक लाभ प्राप्त हो सकता है और यह आपके भविष्य के लिए उत्तम रहेगा।
 

8 of 13
राशि
तुला    
आज भाग्य आपके साथ है। आप प्रभावशाली लोगों से संपर्क स्थापित कर सकते हैं। आप एक नई साझेदारी में प्रवेश कर सकते हैं, जो आने वाले समय में आपको लाभ देगा। अगर आप काम के लिए विदेश जाना चाहते हैं, तो अपने प्रयासों को आगे बढ़ाएं। वित्तीय मामलों में आपकी जीत तय है। प्रतिद्वंद्वी आपको नुकसान नहीं पहुंचा पाएंगे। पारिवारिक जीवन आनंदमय रहेगा और आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ तीर्थ यात्रा पर जा सकते हैं। यह एक मनोरंजक यात्रा होगी और इससे आपको मानसिक शांति भी मिलेगी।
 

9 of 13
राशि
वृश्चिक    
यह खुद को स्थापित करने का अच्छा समय है। बाधाएं और मुश्किलें भी अब आपसे कोसों दूर रहेंगी। सोचने के बजाय अपने काम पर अधिक ध्यान केंद्रित करें और स्थितियां धीरे-धीरे आपके पक्ष में हो जाएंगी। आप अपनी बुद्धि और कौशल से अपने प्रतिद्वंद्वियों से आगे निकल जाएंगे। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। आप राजनीतिक गतिविधियों के प्रति आकर्षित होंगे और आपको कुछ नई जिम्मेदारियां भी दी जा सकती हैं। व्यवसाय विस्तार के लिए यह समय आपके लिए अच्छा है। वित्तीय स्थिति में सुधार होगा लेकिन अनावश्यक खर्च आपके बजट को बिगाड़ सकती हैं। आप परिवार और दोस्तों के समर्थन का आनंद लेंगे।
 

10 of 13
राशि
धनु    
आपको जल्द ही घर में किसी नए सदस्य के आने की खुशखबरी मिल सकती है। आपके जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते में सुधार आएगा। वह आपका भरपूर सहयोग करेंगे। घर में कोई शुभ कार्य संपन्न हो सकता है। अगर आप विदेश यात्रा के बारे में सोच रहे हैं, तो यह समय आपके लिए उत्तम है। खर्चों में बढ़ोतरी होगी किन्तु आप पैसों की बर्बादी करने से बचें। प्रेम संबंधों में बात का बतंगड़ न बने, इसलिए आपको अहंकार से बचने की आवश्कता है। आप में से कुछ का स्वास्थ्य आज नरम-गरम रह सकता है।
 

11 of 13
राशि
मकर    
प्रेम संबंधों के लिए यह समय उपयुक्त नहीं है। भावनाओं में ना बहें और किसी पर इतना भी भरोसा ना करें कि वह आगे चलकर आपके लिए मुसीबत बन जाए। समय कमज़ोर चल रहा है, अतः धैर्य और संयम के साथ अपने कार्यों में निरंतरता बनाए रखें। नए और बड़े निवेश से बचे। वैवाहिक जीवन में कुछ परेशानियां उत्पन्न हो सकती है, परन्तु यह अल्पकालिक है, अतः स्वविवेक से काम लें और क्रोध में आकर संबंधों को ख़राब ना करें। पिता से संबंध यदि किसी भी कारण से बिगड़े हुए हों तो उसे सुधारनें का प्रयास करे।
 

12 of 13
राशि
कुंभ    
आज आपको अपने जीवनसाथी या सहयोगियों का साथ आधे-अधूरे मन से मिलेगा, जिसके कारण आप किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंच पाएंगे। यह स्थिति आपको मानसिक उलझन और तनाव में डाल सकती है। ऐसे समय में बेहतर होगा कि आप अपनी कमजोरियों को किसी के आगे ना बताएं, चाहे वह कितना भी करीबी क्यों ना हो। नौकरी बदलने का ख़्याल अभी छोड़ दें। आर्थिक पक्ष यथावत रहेगा। आपको स्वास्थ्य संबंधी कुछ मामूली परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन

13 of 13
राशि
मीन      
यह मिश्रित परिणामों वाला दिन है, लेकिन व्यापक स्तर पर चीजें आपके पक्ष में होंगी। कार्यस्थल पर बाधाओं और कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। आपको एक नया दृष्टिकोण अपनाना होगा और वांछित परिणामों के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। यदि यात्रा आवश्यक है, तो अपने सामान की देखभाल करें क्योंकि कुछ नुकसान होने की संभावना है। अगर आप अपने बच्चे की नौकरी या शादी को लेकर चिंतित हैं, तो अब समय आपके पक्ष में है। आपको समय-समय पर दोस्तों की मदद मिलती रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें