30 मार्च 2019 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और सितारे किस राशि की चमकाएंगे किस्मत और किसे लाभ पाने के लिए करना होगा थोड़ा इंतजार, जानने के लिए आगे की स्लाइड क्लिक करें...
विज्ञापन
2 of 13
rashi
मेष
भौतिक समृद्धि के लिए आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा। आपको विभिन्न स्रोतों से लाभ मिलेगा। कार्य क्षेत्र में आपको प्रशंसा मिलेगी और सामाजिक रूप से आप अधिक लोकप्रिय होंगे। आज नए अधिग्रहण हो सकते हैं, जो आपको खुश करेंगे।
विज्ञापन
3 of 13
rashi
वृष
आप कठिनाइयों को दूर करने और प्रगति की ओर बढ़ने में सक्षम होंगे। व्यावसायिक रूप से, आपके पास अपनी वृद्धि में तेजी लाने के लिए बहुत अच्छे अवसर होंगे। वित्तीय लाभ प्राप्त हो सकते हैं। किसी नए उद्यम में नई भागीदारी होने की संभावना है।
4 of 13
rashi
मिथुन
यह अनुकूल अवधि नहीं है। आपको व्यापार में घाटा उठाना पड़ सकता है। आपके व्यावासिक क्षेत्र में बेहतरी और आय में वृद्धि हो सकती है। समाजीकरण के लिए अवधि अनुकूल है। आपकी लोकप्रियता भी बढ़ेगी।
विज्ञापन
5 of 13
rashi
कर्क
आपके दुश्मन आपको कुछ परेशानी दे सकते हैं और आपकी छवि को धूमिल करने का प्रयास कर सकते हैं। आपको सतर्क रहना चाहिए, किसी भी प्रलोभनों से दूर रहना चाहिए। कार्यस्थल पर मदद पाने के लिए यह अवधि शुभ फलदायक नहीं है।
विज्ञापन
6 of 13
rashi
सिंह
आज आपको अपने सभी प्रयासों में सफलता मिलेगी और विभिन्न स्रोतों से लाभ भी प्राप्त होगा। आपको नए उद्यम और विवेकपूर्ण निवेश से भी अच्छे लाभ प्राप्त हो सकते हैं। कुछ नौकरीपेशा जातक मनचाही पदोन्नति प्राप्त कर सकते हैं। धन संबंधित लेन-देन में सावधानी बरतने की आवश्कता है।
विज्ञापन
7 of 13
rashi
कन्या
व्यावसायिक और आर्थिक सदंर्भ में आपके अपने सहयोगियों से मतभेद हो सकते हैं। फिर भी आप अच्छी प्रगति करेंगे क्योंकि आपके वरिष्ठ आपकी बात का समर्थन करेंगे। आर्थिक सदंर्भ में दिन आपके लिए सामान्य है।
8 of 13
rashi
तुला
व्यावसायिक सदंर्भ में आप कुछ प्रतिकूल स्थितियों से दृढ़ता से निपटेंगे और कुछ प्रगतिशील बदलावों के चलते आप शुभ परिणाम प्राप्त कर पाएंगे। इससे आपकी आर्थिक स्थिति और आय के स्तर में बहुत सुधार होगा। आपके कुछ नए अधिग्रहण भी हो सकते हैं।
9 of 13
rashi
वृश्चिक
आज आपको वित्तीय मामलों में संयम बरतना चाहिए। कोई भी नई प्रतिबद्धता करने से पहले दो बार सोचना आपके लिए श्रेयकर रहेगा। आर्थिक प्रवाह में रुकावटें आ सकती हैं। अटकलों से पूरी तरह बचने का प्रयास करे।
10 of 13
rashi
धनु
आज आप नवीन अधिग्रहण कर सकते हैं। यह आपकी स्थिति में सुधार करेंगे और आपकी संतुष्टि में वृद्धि करेंगे। रिश्तेदारों और दोस्तों के साथ आपके संबंधों में सुधार होगा। व्यावसायिक सदंर्भ में चीजें आपके पक्ष में होंगी। अवसर आपके रास्ते में आएंगे और आप विवेकपूर्ण तरीके से उनका समय पर उपयोग करेंगे। सामाजिक रूप से आप अधिक लोकप्रियता और प्रतिष्ठा को प्राप्त करेंगे।
11 of 13
rashi
मकर
आपको आज अप्रत्याशित लाभ मिलने की संभावना है। आपकी वित्तीय स्थिति में भी सुधार होगा और ऋण पर दिए गए पैसे भी जल्द ही वापिस मिल जाएंगे। व्यवसायी कुछ सकारात्मक निर्णय ले पाएंगे। यदि आपके पास कुछ विदेशी संपर्क हैं तो संकेत हैं कि व्यावसायिक यात्राएं सफल होंगी। आप आत्मविश्वास से ओत-प्रोत रहेंगे।
12 of 13
rashi
कुंभ
आप लंबित कार्य योजनाओं को पूरा करने में सक्षम होंगे। सामाजिक कार्य या राजनीति से जुड़े लोगों के लिए कुछ विशेष उपलब्धि होगी। उद्यमि नए संघों का गठन कर सकते हैं, जो भविष्य में आपके लिए लाभकारी होंगे। अच्छी तरह से सोचा गया निर्णय आपको अच्छा लाभ देगा। अचानक यात्रा करनी पड़ सकती है। आपको समय-समय पर मित्रों और शुभचिंतकों का समर्थन मिलता रहेगा।
मीन
आप जटिल समस्याओं का समाधान कर पाएंगे। ऐसे मजबूत संकेत हैं कि आप नए उद्यम में शामिल होंगे। विदेशी संपर्को से आपको बहुत लाभ होगा और एक नई साझेदारी भी हो सकती है। आय बहुत अच्छी होगी और आप अपने घर का नवीनीकरण कर सकते हैं या एक वाहन खरीद सकते हैं। आप अपने प्रतिद्वंद्वियों और प्रतियोगियों को बहुत पीछे छोड़ते हुए आगे बढ़ेंगे।