धनु
शिक्षार्थियों के लिए बेहतर समय है, यदि किसी बड़ी प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे हैं तो सफलता की संभावना बहुत अधिक है। जीवनसाथी के साथ सुखद यात्रा का योग भी बनता नजर आ रहा है। साथ ही यदि बहुत लंबे समय से संतान सुख से वंचित हैं, तो इससे बेहतर समय अब और जल्दी नहीं आने वाला, जिसमे आप संतान प्राप्ति के लिए प्रयास कर सकते हैं। धन के मामले में समय सामान्य है, आप नए कार्यों का प्रारम्भ कर सकते हैं। यात्रा में थोड़ी सावधानी बरतें। धन तथा कीमती सामानों को सुरक्षित रखें। न्यायालय संबंधित मामले अभी थोड़ा लंबा चल सकते हैं।