फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चांदी पहनने से इन राशियों पर बन सकते हैं संकट के योग, धन हानि और स्वास्थ्य समस्या की संभावना

Thu, 27 Nov 2025 10:45 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

3 Zodiac Signs Never Wear Silver: ज्योतिष के अनुसार 3 राशियों को चांदी पहनने से बचना चाहिए, क्योंकि यह स्वास्थ्य समस्याएं, मानसिक तनाव और आर्थिक नुकसान का कारण बन सकता है। जानें कौन-सी राशियां हैं।
विज्ञापन
1 of 5
इन जातकों के लिए चांदी पहनना आर्थिक नुकसान का कारण हो सकता है। - फोटो : amar ujala
Silver Ornament Is Harmful To These 3 Zodiac Sign: ज्योतिष शास्त्र में धातुओं का विशेष महत्व माना जाता है, क्योंकि हर धातु किसी न किसी ग्रह से गहराई से जुड़ी होती है। जैसे सोना गुरु ग्रह का प्रतिनिधित्व करता है, वैसे ही चांदी पर चंद्रमा का आधिपत्य माना गया है। यही कारण है कि चांदी पहनना कई लोगों के लिए मानसिक शांति, सौभाग्य और सकारात्मक ऊर्जा का कारक माना जाता है। हालांकि, यह नियम हर राशि पर लागू नहीं होता। कुछ राशि के जातकों पर चांदी का प्रभाव उल्टा भी पड़ सकता है।
Magh Mela 2026: संगम तट पर कब लगेगा माघ मेला? जानें पवित्र स्नान की तिथियां
ज्योतिष के अनुसार 3 ऐसी राशियां बताई गई हैं जिन्हें चांदी के आभूषण पहनने से बचना चाहिए, क्योंकि यह उनके लिए शुभ की बजाय अशुभ फल दे सकता है। इन जातकों के लिए चांदी पहनना आर्थिक नुकसान, मानसिक तनाव या स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का कारण बन सकता है। आइए जानते हैं कि वे कौन-सी राशियां हैं जिनके लिए चांदी शुभ नहीं मानी जाती।
Bhagavad Gita: हर उम्र के व्यक्ति को माननी चाहिए गीता में लिखी ये 5 महत्वपूर्ण बातें
विज्ञापन

2 of 5
मेष राशि वालों को चांदी पहनने से बचना चाहिए। - फोटो : amar ujala
मेष राशि
मेष राशि अग्नि तत्व से बनी होती है, इसलिए इस राशि के जातकों पर चांदी का प्रभाव सकारात्मक नहीं रहता। चांदी जल तत्व और चंद्रमा से जुड़ी होने के कारण मेष की स्वभाविक ऊर्जा से टकराव पैदा करती है। इसके कारण मेष जातकों में चिड़चिड़ापन, मानसिक अस्थिरता या स्वास्थ्य संबंधी परेशानी देखी जा सकती है। साथ ही अनावश्यक खर्च भी बढ़ने की संभावना रहती है। इसलिए मेष राशि वालों को चांदी पहनने से बचना चाहिए।
विज्ञापन

3 of 5
सिंह राशि के लोगों के लिए चांदी पहनना शुभ नहीं माना जाता। - फोटो : amar ujala
सिंह राशि
सिंह राशि भी अग्नि तत्व की राशि है और सूर्य के प्रभाव में रहती है। चांदी, जो जल तत्व का प्रतिनिधित्व करती है, सिंह राशि की उग्रता और तेजस्वी स्वभाव के खिलाफ काम करती है। इसे धारण करने से सिंह जातकों का आत्मविश्वास प्रभावित हो सकता है, सेहत कमजोर पड़ सकती है और आर्थिक रूप से भी नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में सिंह राशि के लोगों के लिए चांदी पहनना शुभ नहीं माना जाता।

4 of 5
ई बार धनु राशि वालों को चांदी पहनने से बेवजह के खर्चे या आर्थिक असंतुलन का सामना करना पड़ सकता है। - फोटो : amar ujala
धनु राशि 
धनु राशि के लोग उत्साही, ऊर्जावान और अग्नि तत्व से प्रभावित होते हैं। चांदी का जल तत्व इनकी ऊर्जा को कमजोर करता है, जिसके कारण थकान, मानसिक तनाव और स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें बढ़ सकती हैं। कई बार धनु राशि वालों को चांदी पहनने से बेवजह के खर्चे या आर्थिक असंतुलन का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए इस राशि के जातकों को भी चांदी के आभूषणों से दूरी रखने की सलाह दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
इन राशियों के लिए चांदी पहनना शुभ - फोटो : adobe stock

इन राशियों के लिए चांदी पहनना अत्यंत शुभ
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कर्क, वृश्चिक और मीन जल तत्व की राशियाँ हैं, और चांदी का भी संबंध जल तत्व तथा चंद्रमा से होता है। इसी कारण इन राशियों के लोगों के लिए चांदी पहनना बेहद शुभ माना जाता है। चांदी धारण करने से इनके जीवन में शांति, सुख-सौभाग्य और समृद्धि बढ़ती है, साथ ही माना जाता है कि इन पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा बनी रहती है। इसके अलावा चांदी का उपयोग हमारे शुक्र ग्रह को भी मजबूत करता है। इसलिए घर में सामर्थ्य अनुसार चांदी के बर्तनों का प्रयोग करना शुभ माना जाता है। ऐसा करने से दांपत्य जीवन में मिठास बढ़ती है, पति-पत्नी के बीच सामंजस्य मजबूत होता है और प्रेम एवं सुख का वातावरण बना रहता है।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें