फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

3 नवंबर राशिफल: सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा रविवार का दिन

विज्ञापन
1 of 13
rashifal
रविवार, 3 नवंबर 2019 के दिन सभी राशियों का राशिफल कैसा रहेगा। क्या कहते हैं सितारे, पढ़ें दैनिक राशिफल
विज्ञापन

2 of 13
राशि
स्वास्थ्य: आज आप ऊर्जा का अनुभव करेंगे और संभवतः एक नये मुकम्मल स्वास्थ्य कार्यक्रम की शुरूआत करेंगे। फाइबर युक्त भोजन ग्रहण करें। अपने आपके लिए कुछ वक्त निकाले।

इमोशन: आपको अन्य लोगों की भावनाओं का भी ध्यान रखने की जरूरत है। आज सार्वजनिक हित के लिए कार्य करने पर आपको सम्पूर्णता के एहसास का अनुभव होगा।

पर्सनल लाइफ: रोमांस के अवसर स्पष्ट रूप से मिलेंगे लेकिन ये प्रणय के क्षण अल्पजीवी होंगे। अपने प्रिय के साथ कठोर शब्दों का प्रयोग ना करें अन्यथा आपको बाद में पछताना पड़ सकता है। आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ मूल्यवान समय बिता पाएंगे।

करियर: आज का दिन व्यापारियों के लिए एक लाभदायक दिन है।इसमें कोई शक नहीं कि आप अपने सभी प्रयासों में सफल होंगे। एक ऋण मंजूर होने की सम्भावना है और वह भी आपकी अपनी शर्तों पर।

यात्रा: यदि आप दोस्तों या परिवार के साथ एक अल्पकालीन यात्रा पर जाने की योजना बना रहे हैं तो आज अंतिम तैयारी और व्यवस्था को अंजाम देने का अच्छा दिन है।

भाग्य: एक शुभ और प्रगतिशील दिन आपका इंतजार कर रहा है। आप लंबित मुद्दों को हल करने में सक्षम होंगे।
विज्ञापन

3 of 13
राशि
स्वास्थ्य: आप ऊर्जावान महसूस करेंगे। आप अच्छी सेहत को बनाए रखने में सक्षम रहेंगे। योग द्वारा आप अच्छा आरोग्य प्राप्त कर सकते हैं। पत्तेदार सब्जियां शारीरिक सहनशक्ति बनाए रखने के लिए आवश्यक हैं।अच्छी नींद भी आंतरिक शक्ति और ऊर्जा के स्तर में वृद्धि लाने में सहायक होंगी।

इमोशन: आपकी जीवंत ऊर्जा और आपकी स्नेह की आभा दूसरों को प्रेरित करेगी और उन्हें उत्साहित रखेगी।

पर्सनल लाइफ: प्रेम प्रस्ताव आज सफल होंगे। आपका जीवन साथी आज आपको कुछ अच्छी खबर देगा। अपनों के साथ साहसिक और रोमांचक कारनामों में शामिल होने का आज से बेहतर समय नहीं हो सकता है। परिवार के सदस्य आपसे स्नेह और सेवा की उम्मीद रखेंगे।

करियर: मुलाकातें आज आपके लिए लाभदायक साबित होंगी। आपका आत्मविश्वास उच्च स्तरीय रहेगा और काम में तरक्की के अधिक से अधिक मौके मिलेंगे। जो व्यक्ति नौकरी के साक्षात्कार के परिणामों का इंतजार कर रहे हैं आज उन्हें अनुकूल परिणाम मिलेंगे। ऋण के लिए आवेदन करने के लिए यह सही समय है।

यात्रा: आपको नई और अज्ञात स्थानों की यात्रा करने के अवसर मिल सकते है। ये यात्राएं आपके लिए काफी फायदेमंद साबित होंगी।

भाग्य: आज दिन भर जो आपके साथ घटित होने वाला है, उससे आप आश्चर्यचकित रहेंगे। आपको कुछ ऐसे नए और दिलचस्प लोगों से मिलने का अवसर मिलेगा जो आपके जीवन पर छाप छोड़ जाएंगे।

4 of 13
मिथुन
स्वास्थ्य: आज आपकी सेहत बढ़िया रहेगी । आप अच्छा महसूस करेंगे और आपकी शारीरिक सहनशक्ति उम्दा होगी। आने वाले दिनों में अपने शरीर को निरोगी और तंदुरुस्त रखने को प्राथमिकता दें। इससे आप आकस्मिक होने वाली स्वास्थ्य समस्याओं से बचें रहेंगे। कोई नई स्वास्थ्य प्रणाली आरम्भ करने में बुद्धिमानी होगी।

इमोशन: आज आप बहुत आत्मविश्वासी महसूस नहीं कर रहे हैं लेकिन यह आवश्यक है कि आप अपनी अनिश्चितता प्रदर्शित न करें।

पर्सनल लाइफ: आपको अपने बुजुर्गों से महंगे तोहफे प्राप्त होंगे। आप किसी विशेष व्यक्ति के साथ स्वादिष्ट भोजन का आनंद ले सकते हैं। मोमबत्ती की मंद मंद रोशनी में रात्रिभोज और रूमानी मेल मिलाप के लिए दिन अच्छा है।आपके जीवन साथी आप पर प्रेम, सेवा और स्नेह की बौछार करेंगे।

करियर: काम की स्थिति में सुधार होगा।आपकी वफादारी और मेहनत से काम करने की प्रकृति की वजह से आपको मान्यता मिलेगी। कारोबार बहुत लाभदायक रहेगा । निवेश और अचल संपत्ति से आर्थिक लाभ की संभावना है। आपको व्यापर में नए ग्राहक मिलेंगे।

यात्रा: काम से संबंधित छोटी यात्राओं के लिए दिन का अधिकांश भाग आपको व्यस्त रखेगा।

भाग्य: आज आपके लिए उन भाग्यशाली दिनों में से एक है जब किस्मत आप पर मुस्करा रही है । यह आपको इतनी उंचाईयों तक ले जाएगा जिसके बारे में आपने कभी सोचा भी ना होगा।
विज्ञापन

5 of 13
राशि
स्वास्थ्य: स्वास्थ्य के मामले में मामूली पाचन विकार हो सकता है लेकिन कोई गंभीर बात नहीं है।

इमोशन: आप बहुत अच्छा अनुभव कर रहे हैं। लगता है कि आप आसानी से सफलता की नब्ज को महसूस कर पा रहे हैं। आज आप चीजों को लेकर बहुत भावुक हो जाएंगे।

पर्सनल लाइफ: आज आपके लिए एक अनुकूल दिन है। फ़िज़ा में रोमांस है और यदि आप अविवाहित हैं, तो अपने नए नवेले प्यार के साथ सुखद समय बिताने की संभावना है। आप में से कुछ लोगों की किसी पुराने दोस्त से मुलाकात होगी और आप मिलकर कुछ पुरानी यादें पुनर्जीवित करेंगे।

करियर: आप आशावादी रहेंगे और बेहतर परिणाम प्राप्त करने के लिए अपने कार्य में और अधिक समय का निवेश करेंगे। कई नए अवसर उजागर होंगे और आप उनका पूरा फायदा उठाने के लिए तत्पर रहेंगे। नौकरी पेशा लोगों के लिए भी अति व्यस्त रहने की संभावना है।

यात्रा: भाग्य आज आप पर मुस्कुरा रहा है। अपनी मार्ग में आये अवसरों का लाभ उठाएं।

भाग्य: आज आपका शुभ दिन है। अपनी सच्ची स्वाभाविक भावनाओं को व्यक्त करने में संकोच न करें वरना आप एक बहुत अच्छा अवसर खो देंगे।
विज्ञापन

6 of 13
राशि
स्वास्थ्य: आज आप तरोताजा और तन्दुरुस्त होने की ख़ुशी महसूस करेंगे। स्वास्थ्य सम्बन्धी कोई बड़ी समस्या नहीं दिख रही है। तनाव से छुटकारा पाने के लिए आपको अपनी कसरत प्रणाली में श्वास सम्बन्धी व्यायाम शामिल करना चाहिए। संतुलित आहार का सेवन अति आवश्यक है।मसालेदार और तेलयुक्त भोजन से बचें ।

इमोशन: आज आप काफी फुर्तीले और आतुर रहेंगे और आपका उपजाऊ दिमाग दिन भर विचलित रहेगा।

पर्सनल लाइफ: आप आज का दिन अपने पुराने दोस्तों के साथ बिता सकते हैं। परिवार के सदस्य आपसे प्रसन्न रहेंगे और घर का वातावरण शांतिमय रहेगा। अपने प्रियतम के समक्ष प्यार का इजहार करने के लिए समय उपयुक्त है।

करियर: आज का दिन आपके लिए काफी व्यस्त रहेगा । उद्यमियों के लिए आगे का दिन सफल होगा । बेहतर व्यापारिक प्रस्तावों के अवसर मिलने की संभावनाएं प्रबल हैं। वित्तीय दृष्टिकोण से दिन आपके लिए अनुकूल है। आपको आय के अतिरिक्त स्रोत प्राप्त हो सकते हैं ।

यात्रा: आप में से कुछ लोगों के लिए यात्रा संभावित है।अपने दस्तावेजों और सामान पर आवश्यक निगरानी रखें।

भाग्य: पारिवारिक सहयोग आपके लिए मंगलप्रद साबित होगा इसलिए आप कोई भी निर्णय लेने से पहले उनकी सलाह अवश्य लें।
विज्ञापन

7 of 13
राशि
स्वास्थ्य: आपको आज सेहत पर ध्यान देने की आवश्यकता है। अचानक स्वास्थ्य सम्बंधित समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं इसलिए अधिक सावधानी और देखभाल की जरुरत है।

इमोशन: पिछले कुछ समय से काफी नकारात्मक भावनाएं आपके मन में घर कर रही हैं जो आज स्पष्ट रूप से बाहर आ जाएंगी। आपका दृष्टिकोण और अधिक संवेदनशील हो जाएगा तथा आप सहज ही कुपित और नाराज़ हो जाएंगे।

पर्सनल लाइफ: इस बात की प्रबल संभावना है कि आपके आसपास के लोग आपके रिश्ते में मतभेद पैदा करने की कोशिश करेंगे।आप अपने साथी में ही नुक्स निकालने लगेंगे। सावधान रहें इससे आपके रिश्तों में दरार पड़ सकती है।

करियर: आपको अपने से वरिष्ठ स्तर पर कार्यरत व्यक्तियों के विरोध का सामना करना पड़ सकता है जो आपकी प्रतिष्ठा को क्षति पहुंचा सकते हैं ऐसे लोगों की संगत से दूर रहें। कार्य सफलता में आने वाली अड़चनों से आप कुछ समय के लिए निराश हो सकते हैं।

यात्रा: भ्रमण के दौरान क्लेश होने की अथवा आपके घायल होने की संभावनाएं है  फिलहाल के लिए अपनी सारी यात्राएं रद्द कर दें।

भाग्य: आज का दिन आपके लिए कष्टकारी रहेगा जिस वजह से कोई भी कार्य ठीक तरह से नहीं हो पाएगा।आज भाग्य आपके पक्ष में नहीं है।

8 of 13
राशि
स्वास्थ्य: स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। आप सक्रिय और ऊर्जावान महसूस करेंगे। आवश्यकता से अधिक खाने से बचें।

इमोशन: आज आप प्रसन्न और संतुष्ट रहेंगे। आपको जो भी प्राप्त होगा आज उसका लाभ और आनंद उठा पाओगे।

पर्सनल लाइफ: आप अपनी प्रेमिका को प्रभावित करने में सफल होंगे। आप अपने व्यक्तिगत जीवन में खुश और संतुष्ट रहेंगे। बच्चों के साथ प्यार का रिश्ता बना रहेगा।आप अच्छे मित्रों की संगत का आनंद उठा पाएंगे।

करियर: आप उत्साहपूर्ण रूप से अपने कार्य को तीव्र गति से करने में सक्षम हो पाएंगे। आज आपकी कार्यकुशलता उपलब्धियों और सफलता में परिवर्तित होंगी। आप प्रशंसा और पुरस्कार से नवाज़े जाएंगे। आपको सभी हलकों से समर्थन मिल पाएगा।

यात्रा: जब तक बहुत ज़रूरी न हो, तब तक आज यात्रा न करें।

भाग्य: आज आप बहुत भाग्यशाली महसूस करेंगे। आपकी भौतिकवादी इच्छाओं में से अधिकतर इच्छाएं पूर्ण होंगी।

9 of 13
राशि
स्वास्थ्य: आपको जलजनित रोग होने की संभावना अधिक है इसलिये तरल पदार्थ पीते समय विशेष एहतियात बरतना होगा। आप सुनिश्चित करें कि केवल उबला हुआ और साफ पानी पिएंगे।

इमोशन: आज आप बहुत निराशावादी होंगे और अप्रत्याशित उपेक्षाएं रखेंगे । प्रियजनों के साथ अति संवेदनशील होने की कोशिश ना करें। दूसरों के विषय में निर्णायक ना बनें।

पर्सनल लाइफ: आपको मित्रों और रिश्तेदारों के साथ गलतफहमी का सामना करना पड़ सकता है।अच्छे परिणामओं के लिए प्रवाह के साथ काम करने का रवैया अपनाएं।

करियर: आज आप चीजों को अपने नियंत्रण से बाहर पाएंगे और बाधाएं आपके अच्छे प्रदर्शन में अवरोध पैदा करेंगी। आज आप बहुत व्यस्त रहेंगे और अचानक उत्पन्न अप्रत्याशित व्यय वित्तीय परेशानी दे सकते हैं।

यात्रा: आज का दिन यात्रा के लिए प्रतिकूल है। यात्राएं करने से बचें। यदि बहुत आवश्यक हो तो सावधानी के साथ यात्रा करें।

भाग्य: यह समय आपके पक्ष में नहीं है इसलिए भाग्य पर निर्भर न रहें परंतु अपने प्रयास जारी रखें जिससे आपको बाद में अच्छे परिणाम मिल सकते हैंं।

10 of 13
राशि
स्वास्थ्य: आज दिन भर स्वास्थ्य उत्तम बना रहेगा। आपका साहसी और दृढ़ स्वभाव आपको निरोगी रखने में अग्रसर होगा। आज किसी नई व्यायाम पद्धति को प्रारंभ करने के लिए उपयुक्त दिन है।

इमोशन: इस समय अपने व्यवसायिक तथा व्यक्तिगत जीवन में रचनात्मक दृष्टिकोण अपनाने के लिए आप विशेष रूप से प्रेरित हो सकते हैं। अपने जीवन में कुछ परिवर्तन और सुधार लाने की सख्त जरूरत आप महसूस करेंगे।

पर्सनल लाइफ: आज सामाजिक मेल मिलाप के लिए अच्छा दिन है। पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा। अपने रिश्तों-सम्बन्धों से आपको खुशी का एहसास होगा। आप अपने छोटे भाई बहनों के प्रति अधिक जिम्मेदार महसूस करेंगे। आज आप नए लोगों से मिलेंगे। आप किसी ऐसे व्यक्ति के संपर्क में आ सकते है, जो भविष्य में आपके जीवन में प्रभावशाली भूमिका निभाएगा।

करियर: आपको आज कोई अच्छी खबर मिल सकती है और यह खबर आपकी तरक्की, वेतन वृद्धि, इच्छित स्थान पर स्थानांतरण आदि से सम्बंधित हो सकती है। आप आज व्यवसाय सम्बन्धी आत्मविश्वास से भर जाएंगे। आप अपने सर्वेष्ट रूप में रहेंगे और सभी गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे।

यात्रा: यात्राएं कष्टप्रद होंगी। यात्रा करते समय सतर्क रहें। सफर के दौरान घायल होने की संभावना है इसलिए अत्यंत सावधानी बरतें।

भाग्य: आज आपके अनुकूल दिन नहीं है। विलंब और विफलताओं से जूझते हुए आपको कठिन समय का सामना करना पड़ सकता हैं। प्रार्थना से आपको बहुत सहायता मिलेगी।

11 of 13
राशि
स्वास्थ्य: आप अच्छे स्वास्थ्य का आनंद उठा पाएंगे। आप सक्रिय रहेंगे। आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बेहतर होगी। जीवन शैली बदलने के प्रयास सफल परिणाम देंगे।

इमोशन: यदि आप अपनी पुरानी उम्मीदों को छोड़ देने और भविष्य को गले लगाने के लिए तैयार हैं तो आज आपको आश्चर्यजनक खुशी प्राप्त हो सकती है।

पर्सनल लाइफ: यदि आप किसी के सामने प्रेम का प्रस्ताव रखने की योजना बना रहे हैं तो यह समय सर्वोत्तम है। विवाहित जोड़ें आज प्रणय-सुख का अनुभव करेगे । यह समय अपने आपको तनावों से मुक्त करने और मित्रों के साथ खुश रहने का है।

करियर: आज आपको अनुकूल और लाभदायक परिणाम प्राप्त होंगे।किसी दोस्त या साथी के माध्यम से आय के अतिरिक्त स्रोत मिलने की सम्भावना है। यदि आप पदोन्नति के इच्छुक हैं तो इस मामले में आप आज कोशिश कर सकते हैं, सफलता मिलने की गुंजाइश है।

यात्रा: प्राकृतिक स्थलों पर टहलना और किसी सुंदर झील या समुद्र तट पर घूमने जाना आपके लिए बहुत स्फूर्तिदायक साबित होगा।

भाग्य: आप बहुत भाग्यशाली महसूस करेंगे और आप आज एक अप्रत्याशित लाभ की भी उम्मीद कर सकते हैं।

12 of 13
राशि
स्वास्थ्य: आपको पेट के निचले हिस्से से संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आज आप संक्रमण की चपेट में आ सकते हैं इसलिए सभी प्रकार के अस्वास्थ्यकर खाद्य पदार्थों से बचेे और यदि आवश्यक हो तो तत्काल चिकित्सा सहायता प्राप्त करें।छोटी छोटी बातों पर तनाव न लें।

इमोशन: आपके सहज ज्ञान और भावनाओं के बीच बुनियादी संघर्ष होने के कारण आज कोई भी सही निर्णय लेना अब चुनौतीपूर्ण हो सकता है और यदि आप उलझन में हैं, तो एक विशेषज्ञ या बुजुर्ग व्यक्ति की मदद अवश्य लें ।

पर्सनल लाइफ: परिवार के सदस्यों के साथ विवाद पैदा हो सकता है और व्यक्तिगत संबंध खराब हो सकते है। जो बातें आपने की ही नहीं उनके लिए भी आपको दोषी ठहराया जा सकता है।आप तुच्छ मुद्दों पर भी संवेदनशील हो सकते है। आज अपने काम से काम रखने में ही समझदारी है।

करियर: हिचकिचाहट के कारण आप व्यवसाय सम्बन्धी उपयुक्त निर्णय नहीं ले पाएंगे।महत्त्वपूर्ण व्यापारिक निर्णय लेने या नई परियोजनाएं आरम्भ करने से बचें।कार्यस्थल पर हो रही राजनीति आपको परेशान कर सकती है।आपको अपने व्यवसाय में अनावश्यक परिवर्तन का सामना करना पड़ सकता है।

यात्रा: अनावश्यक यात्राएं आपको आर्थिक नुकसान पहुंचा सकती हैं।अजनबियों के साथ दोस्ती न करें।

भाग्य: कानूनी मामलों में फैसला आपके विरुद्ध किया जा सकता है। आपके अपने आपको निराश कर सकते है इसलिए किसी से ज्यादा उम्मीदें न रखें।
विज्ञापन

13 of 13
राशि
स्वास्थ्य: आज आप बहुत ऊर्जावान महसूस करेंगे। आज का दिन बाहरी गतिविधियों की योजना बनाने के लिए एक उपयुक्त दिन है। आपका शारीरिक स्वास्थ्य सर्वोत्तम रहेगा। सामूहिक गतिविधियों से आपको लाभ होगा।

इमोशन: आज प्रतिकूल परिस्थितियों पर साहस और विश्वास के साथ विजय प्राप्त करने के लिये आप अपनी अन्तर्निहित ऊर्जा का प्रयोग करेंगे। आपका सकारात्मक दृष्टिकोण आपको नए मील के पत्थर हासिल करने में सहायता करेगा।

पर्सनल लाइफ: पारिवारिक जीवन संतोषजनक रहेगा और इसमें आपका जीवन साथी आपका सहायक सिद्ध होगा।दोस्तों के साथ रुचि, अनुभव और विचार बांटने से आपका उत्साह बढ़ेगा।

करियर: कुछ अप्रत्याशित आर्थिक आय पाने की संभावना है। अपने पेशे की संभावनाओं को बढ़ाने के लिए अपने विशिष्ठ ज्ञान का प्रयोग करें। अपनी संगठनात्मक क्षमता और शांत मानसिक प्रक्रिया की सहायता से आप अपने कार्य सफलतापूर्वक पूरे कर पाएंगे।

यात्रा: आप अपने परिवार या दोस्तों के साथ छुट्टियां मानने की योजना बना सकते हैं। ये सफर आपको अधिक ऊर्जा से भर देगा।

भाग्य: आज आपको कोई ऐसी अच्छी खबर मिल सकती है जो आपको खुश कर देगी। किस्मत आपके प्रयासों में आपका भरपूर साथ देगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें