फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण आज, जानें कब होगा समाप्त और भारत में कहां-कहां दिखाई देगा

Tue, 03 Mar 2026 04:52 PM IST
Megha Kumari ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

3 March 2026 Chandra Grahan: आज 3 मार्च को साल का पहला चंद्र ग्रहण लग रहा है। ऐसे में सवाल यह है कि, ग्रहण का समय क्या रहेगा और यह कहां-कहां दिखाई देने वाला है ? आइए विस्तार से जानते हैं।
विज्ञापन
1 of 7
चंद्र ग्रहण 2026 - फोटो : अमर उजाला
3 March 2026 Chandra Grahan: जब सूर्य, पृथ्वी और चंद्रमा एक सीध में आ जाते हैं और पृथ्वी, सूर्य की किरणों को चंद्रमा तक पहुंचने से रोक देती है, तब चंद्र ग्रहण लगता है। यह खगोलीय घटना इस वर्ष 3 मार्च 2026 को घट रही हैं। ज्योतिषियों के मुताबिक, यह साल का पहला चंद्र ग्रहण होगा, जो सिंह राशि में लगेगा। खास बात यह है कि, इस ग्रहण को भारत में देखा जाएगा। ऐसे में इसका समय, प्रभाव और सूतक काल क्या रहेगा, आइए विस्तार से जानते हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
3 March 2026 Chandra Grahan - फोटो : amar ujala
चंद्र ग्रहण 2026 समय और प्रभाव
  • चंद्र ग्रहण प्रारंभ होने का समय दोपहर 3 बजकर 20 मिनट
  • चंद्र ग्रहण का खग्रास प्रारंभ शाम में 4 बजकर 34 मिनट पर
  • ग्रहण का मध्य दोपहर में 5 बजकर 33 मिनट पर
  • चंद्र ग्रहण समाप्त शाम में 6 बजकर 47 मिनट पर
विज्ञापन

3 of 7
3 March 2026 Chandra Grahan - फोटो : adobe
सूतक काल
3 मार्च के दिन भारत में सूतक काल सुबह 6 बजकर 20 मिनट पर लग चुका है। इस दौरान आप कोई भी नया काम और पूजा-पाठ जैसे कार्य न करें। इसके अलावा किसी यात्रा पर भी जाने से बचना आपके लिए बेहतर रहेगा।

4 of 7
3 March 2026 Chandra Grahan - फोटो : adobe
भद्रा का समय
माना जा रहा है कि, 3 मार्च 2026 के दिन भद्रा सुबह 1 बजकर 25 मिनट से सुबह 4 बजकर 30 मिनट तक प्रभावी थी।
विज्ञापन

5 of 7
3 March 2026 Chandra Grahan - फोटो : अमर उजाला
क्यों खास है साल का पहला चंद्र ग्रहण
ज्योतिषियों के मुताबिक, 3 मार्च को पूर्ण चंद्रग्रहण पर आसमान में चांद लाल रंग का नजर आने वाला है। खगोल विज्ञान में इसे ब्लड मून के नाम से जाना जाता है।

भारत में कहां-कहां दिखेगा चंद्र ग्रहण ?
साल का पहला चंद्र ग्रहण भारत में पूर्ण रूप से नजर आने वाला है।  चंद्रग्रहण पर आसमान में चांद लाल रंग का नजर आने वाला है। यह दिल्ली-एनसीआर, उत्तर-प्रदेश, कोलकाता, चेन्नई, मुंबई और हैदराबाद में स्पष्ट रूप से दिखाई दे सकता है। इसके अलावा गुवाहाटी व ईटानगर में भी यह प्रभावी रहने वाला है। ज्योतिषियों के मुताबिक, चंद्र ग्रहण भारत सहित पूरे एशिया, ऑस्ट्रेलिया, पैसिफिक द्वीपों और उत्तरी व दक्षिणी अमेरिका में भी नजर आने वाला है।
विज्ञापन

6 of 7
3 March 2026 Chandra Grahan - फोटो : Freepik
चंद्र ग्रहण में न करें ये काम
  • ग्रहण के समय सोने से बचें।
  • भोजन न करें ।
  • रसोई का काम न करें।
  • पूजा-पाठ और शुभ कार्य शुरू न करें, यात्रा से बचें।
  • कोई नई वस्तु न खरीदें।
  • सिलाई-कढ़ाई या नुकीले औजारों का उपयोग न करें।
  • आसमान को देखने की गलतियां न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
3 March 2026 Chandra Grahan - फोटो : Freepik
चंद्र ग्रहण का ज्योतिषीय प्रभाव
चंद्र ग्रहण सूर्य की राशि सिंह में लगेगा। इस दिन चंद्रमा की केतु से युति होगी और ग्रहण योग भी बनेगा। वहीं शुक्र मीन राशि और सूर्य, बुध, मंगल व राहु शनि की राशि कुंभ में रहेंगे। ऐसे में ग्रहों का विशेष प्रभाव सभी राशियों पर नजर आने वाला है।

इन चीजों का करें दान 
  • चावल
  • गेहूं
  • दूध
  • चीनी
  • घी
  • वस्त्र 
  • धन
 

Chandra Grahan 2026: चंद्र ग्रहण में गर्भवती महिलाएं भूलकर भी न करें ये काम, शिशु पर पड़ सकता है प्रभाव



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): 
यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें