3 March 2026 Chandra Grahan: आज यानी 3 मार्च को चंद्र ग्रहण जारी है। यह ग्रहण सूर्य की राशि सिंह में लगा हुआ है। ऐसे में इसका आपकी राशि पर क्या प्रभाव होने वाला है, आइए जानते हैं।
Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण आज जारी है,जो ज्योतिष दृष्टि से बेहद खास है। यह ग्रहण आज दोपहर 3 बजकर 20 मिनट से चल रहा है जो शाम 6 बजकर 47 मिनट तक रहेगा। बड़ी बात यह है कि, यह भारत में नजर आएगा और इसका प्रभाव भी मान्य होगा। ज्योतिषियों के मुताबिक, यह चन्द्र ग्रहण सूर्य की राशि सिंह में लग रहा है। सिंह राशि में पहले से केतु हैं और इसलिए यहां चंद्रमा से उनकी युति हो रही है, जिससे ग्रहण योग भी बन रहा है। ऐसे में यह समय 12 राशियों के जीवन पर असर डाल सकता है। इस दौरान कुछ राशियों को शुभ परिणाम, तो कुछ जातकों के तनाव में वृद्धि हो सकती हैं। ऐसे में आइए चंद्र ग्रहण का सभी राशियों पर प्रभाव जानते हैं।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।