फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भविष्यवाणी : 21 दिसंबर शुक्रवार को सभी 12 राशियों का कैसा रहेगा दिन, पढ़ें दैनिक राशिफल

Thu, 20 Dec 2018 05:20 PM IST
विनोद शुक्ला आचार्य वी. शास्त्री
विज्ञापन
1 of 13
शुक्रवार, 21 दिसंबर 2018 के दिन सभी राशियों का राशिफल जानने के लिए आगे की स्लाइड क्लिक करें...
विज्ञापन

2 of 13
rashi
मेष
आपका जन्म मीन राशि में हुआ है। चंद्र का संक्रमण आज वृष राषि से हो रहा है। इस संक्रमण के दौरान चंद्र सूर्य, चंद्र और मंगल के नक्षत्रों से गुज़र रहा है। यह संक्रमण आपको अनुकूल फल प्रदान करेगा। अपने अच्छे गुणों के कारण आज आप प्रशंसा प्राप्त करेंगे। लोगों के विचार आपके अनुकूल होंगे और वे आपकी सहायता करेंगे। शिक्षा और ज्ञान के क्षेत्र में आज आप सफल रहेंगे। छोटे भाईयों के साथ अपना समय हॅंसी-खुशी गुजारें। कहीं से शुभ संदेश मिलने की संभावना है। आज का दिन शिक्षा की दृष्टि से आपके लिए अत्यंत शुभ रहेगा। जो लोग आज परीक्षा दे रहें हैं उन्हें अपनी योग्यता अनुरूप उचित फल प्राप्त होगा। अगर आप किसी शैक्षणिक संस्थान में प्रवेश लेना चाहते हैं तो दिन अच्छा है।
विज्ञापन

3 of 13
rashi
वृषभ
श्वेत वर्ण आप के लिए अनुकूल है। भगवान कृष्ण की पूजा करें। स्वादिष्ट भोजन ग्रहण करें। आज परिवार के साथ खुशी के पल बिताने की सम्भावना है आप रोग से पीड़ित है तो आपको आज आराम मिलने की सम्भावना है। यह समय जन्मसिद्ध योग्यताओं का उपयोग करने के लिए और उचित दिशा में बढ़ने के लिए उत्तम है। यह समय विकास और उन्नति का है। जीवन में कई बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। मन भावुक रहेगा। आप आज कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं, जैसे नयी परियोजनाओं को शुरू करने के सम्बन्ध में, क्रय-विक्रय एवं निवेश के विषय में। यात्रा के सम्बन्ध में भी दिन उत्तम रहने वाला है।

4 of 13
rashi
मिथुन
आज आप ज्ञान और शिक्षा के क्षेत्र में सफलता हासिल करेंगे। इस बात की संभावना है कि आज आपकी आय में वृद्धि होगी। आज आपकी पदोन्नति हो सकती है अथवा अतिरिक्त पद भार मिल सकता है। दूसरे शब्दों में आज का दिन सांसारिक दृष्टि से अनुकूल रहेगा। मेष राशि के लोग आमतौर पर स्वभाव से तुनक मिज़ाज और कठोर होते हैं, जबकि मिथुन राशि के लोग शांत स्वभाव के होते हैं। ऐसे में इस बात का ख्याल रखें कि आपकी सामाजिक दशा पर कोई बुरा प्रभाव न पड़े। बुरी संगत और नशे से दूर रहें। आज का दिन निर्णय लेने के लिए उत्तम है, आप इसका उपयोग अपने भविष्य का अवलोकन करनेके लिए कर सकते हैं। आज दान में आपकी रूचि रहेगी। हनुमान जी की पूजा कीजिए आपके लिए शुभ फलदायी रहेगा।
विज्ञापन

5 of 13
rashi
कर्क
आज का दिन धन निवेश के लिए और क्रय विक्रय के लिए भी अनुकूल है। आज उपहार प्राप्ति की भी संभावना बन रही है। भाग्य प्राप्ति के लिए अपने बड़े भाई बहनों के साथ मधुर संबंध बनाए रखें। आज लोग आपके साथ है। अगर आप चुनाव में उम्मीदवार हैं और आज मतदान है तो विजयी होने की पूरी संभावना है। अपने वफादारों के प्रति आदर और अनुकम्पा प्रकट करें। अगर कान में कोई परेशानी महसूस हो रही है तो डॉक्टर से सम्पर्क करें। लाल रंग धारण करना आपके भाग्य में वृद्धि करेगा। आज के दिन यात्रा करना फलदायी रहेगा। प्रेम संबंधों एवं परिवार के साथ खुशियां मनाने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन

6 of 13
rashi
सिंह
धन सम्बन्धित विषयों में अत्याधिक व्यय होने की सम्भावना है। ऋण सम्बन्धित लेन देन में ध्यान रखें। पिता को प्रसन्न रखने की कोशिश करें और उन्हें सहयोग दें। आपके अधीनस्थ आपकी आज्ञा का पालन करेंगे। स्वादिष्ट भोजन प्राप्ति की संभावना है। आज आपके लिए ज्ञान प्राप्ति का दिन है, इसका पूर्ण उपयोग कैरियर को बेहतर बनाने की दिशा में कीजिए। आज आप अपनी क्षमताअें और वर्तमान स्थिति की मूल्यांकन करें, और उन्हें सही दशा एवं दिशा देने की कोशिश करें। आज समान विचार वाले लोगों के साथ दिन खुशी से बितेगा। सामार्थ्य और योग्यता के अनुसार आपको अतिरिक्त पदभार और पदोन्नति मिलने की संभावना है। परिवार के साथ खुशी पूर्वक वक्त गुजरेगा। श्वेत रंग आज आपके भाग्य का रंग है। हनुमान जी की पूजा करें।
विज्ञापन

7 of 13
rashi
कन्या 
भाईयों और बहनों की सहायता कीजिए। लेखन और संपादन में आज आपकी स्थिति अच्छी रहेगी। महत्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए आज का दिन शुभ है। आज आप नया सौदा और नयी परियोजना की शुरुआत कर सकते है। अगर आप किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन करना चाहते हैं तो आज का दिन इसके लिए शुभ है। आज आपकी यात्रा सुखद रहेगी। पूर्व में किए गए कर्मों से लाभ की प्राप्ति होगी। ज्येष्ठ जनों से आशिर्वाद और मदद मिलने कि सम्भावना हैं। आज आप अपने इष्ट देव का पूजन करें। काला रंग आज आप के लिए शुभ है। लोग आज आपके सदगुणों और धार्मिक विचारों की प्रशंसा करेंगे।

8 of 13
rashi
तुला
चंद्र की प्रतिकूल प्रवृति होने के बावजूद आप आन्तरिक शक्ति महसूस करेंगे। कलह में न पड़े और न ही कलह की शुरुआत करें। इस बात के लिए सावधान रहें कि अगर आप पर दोषारोपण हो तो आप उसका सामना कर सकें। बाधाओं का सामना साहस पूर्वक कीजिए। सादगी भरा जीवन जीए और मन को प्रसन्न रखें। पूर्व में आपके द्वारा किए गए शुभ कर्मां का फल आपको मिलने वाला है। आज आपको ज्ञानी जनों से बातचीत का अवसर प्राप्त हो सकता है, जिससे आप अपनी विशेष क्षमताओं से उन्हें प्रभावित करेंगे। आज का दिन शुभ है पुराने ऋण को चुका दें और पुरानी दुश्मनी को भुला दें। सफेद रंग आज आपके लिए शुभ रहेगा।

9 of 13
rashi
वृश्चिक
आज का दिन सफलता प्राप्त करने का दिन है। आप अपनी वर्तमान स्थिति का अवलोकन करके, जरूरत के अनुसार सुधार कर सकते हैं। व्यवसायिक मामले से जुडे़ सम्बन्धों और सहयोगियों की स्थिति पर भी गौर कर सकते हैं। धर्म कर्म से जुड़े रहने से निकट भविष्य में आपको अच्छी सफलता प्राप्त होगी। अपने जीवन साथी के साथ परस्पर सहयोग करने से लाभ मिलेगा। विवाद की स्थिति में आप विजयी होंगे। अपनी पहुंच और प्रभाव दुरुपयोग नहीं करे। आप की बुद्धि का उपयोग निर्माण कार्य में करें। आज के दिन निवेश करना, नयी परियोजना की शुरूआत करना, क्रय-विक्रय करना लाभप्रद रहेगा। 

10 of 13
rashi
धनु
अगर मन में दुर्विचार आ रहे हैं तो उसे दूर करने के लिए प्रार्थना कीजिए। अगर आप किसी रोग से पीड़ित है तो जल्द ही किसी डॉक्टर की सलाह लें। आपकी बुद्धि आज सक्रिय और तीक्ष्ण रहेगी जिससे शिक्षा और ज्ञान से जुड़े मामलों में बेहतर परिणाम प्राप्त होंगे। आज के दिन किसी अनजानी जगह की यात्रा नहीं करें। आन्तरिक और बाह्य शत्रु को पहचानिए और उन पर विजय प्राप्त करने के लिए बड़ों से आशीर्वाद लीजिए व हिम्मत बनाए रखिए। अपनी कमजोरी और ग़लतियों को सुधारना बहुत मुश्किल है लेकिन निश्चय पूर्वक कोशिश करें तो आप सफलता प्राप्त कर सकते हैं। आज आप सफेद रंग की वस्तु एवं वस्त्र का उपयोग नहीं करें तो अच्छा रहेगा।

11 of 13
rashi
मकर
लोन सम्बन्धी लेन देन के लिए भी दिन उत्तम है। अपने बच्चों पर ध्यान दें एवं दूसरों के बच्चों के प्रति भी प्रेम पूर्ण व्यवहार रखें। अपने खान-पान पर ध्यान दें अन्यथा आप बीमार हो सकते हैं। आज का दिन परिवार के साथ प्रेम पूर्वक खुशियां मनाने का है। यह दिन चिंतन और विचार विमर्श करने के लिए भी अच्छा है। आप अपने ज्ञान और शिक्षा की जांच स्वयं करें और शिक्षण संस्थान में उपयुक्त परीक्षा दें। आज का दिन कविता, आलेख लेखन, संपादन और भाषण कला के लिए उपयुक्त है। कुल मिलाकर आज का दिन संतोषजनक रहने वाला है। सफेद रंग का व्यवहार करना आपके लिए शुभ रहेगा।

12 of 13
rashi
कुंभ
आप आज मानसिक तनाव और चिन्ता से ग्रस्त रह सकते हैं। बुरे लोगों की संगत से दूर रहें। दिन सामान्य रूप से बिताएं। चन्द्र का संक्रमण और दो नक्षत्रों का प्रभाव आपके अनुकूल है अतः प्रतिकूल अवस्था के होते हुए भी आपको खुशी के पल और व्यक्तित्व के विकास का अवसर प्राप्त होगा। आप चाहें तो यात्रा कर सकते हैं। वाहन चलाते समय और जल से सावधान रहें। आप बैचैनी और हीन भावना से पीड़ित रह सकते हैं। इस स्थिति में खुद को मजबूत बनाए रखने के लिए भगवान से प्रार्थना कीजिए। आज मन कोमल और भावुक रहेगा इस मनःस्थिति का उपयोग कविता, आलेख एवं चित्रकला में करें। सफेद रंग आज व्यवहार में नहीं लाएं।
विज्ञापन

13 of 13
rashi
मीन
अध्यापन के दृष्टिकोण से भी दिन उत्तम रहने वाला है। बच्चों के प्रति उदार बनें अपने बच्चों एवं अन्य गरीब बच्चों की सहायता कीजिए आपका भाग्य उन्नत होगा। आज के दिन आप अपने खाने की आदतों  पर ध्यान दें। आज आपकी विचार धारा दृढ़ रहेगी और मन उत्साहित रहेगा। अपने विचारों के प्रति आप निर्भीक रहेंगे और जीवन को एक आकर्षक दृष्टिकोण से देखेंगें। आपके पदोन्नति या अतिरिक्त पदभार मिल सकता है। आज आपके मन में निःस्वार्थ भाव से सहायता करने की चाहत रहेगी। आप आप स्वादिष्ट भोजन प्राप्त कर सकते हैं। आज का दिन आपको कर्म क्षेत्र में ऊॅंचाई पर ले जाने में सहायक होगा। आज आप अपनी निपुणता को बढाएंगे और विजय पथ पर आगे बढंगे। आज आप सम्पत्ति और उपहार प्राप्त करेंगे। सफेद रंग आज आपके लिए शुभ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें