फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Venus Transit 2026: साल 2026 की शुरुआत में शुक्र करेंगे शनि की राशि में गोचर, इन राशियों की किस्मत चमकेगी

Wed, 19 Nov 2025 04:56 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Venus Gochar in 2026: 13 जनवरी 2026 को शुक्र के मकर राशि में प्रवेश से कई राशियों को धन, सौभाग्य और अवसर मिलेंगे। जानें इस शुभ गोचर से किन जातकों की किस्मत चमकेगी।
 
विज्ञापन
1 of 4
शुक्र 13 जनवरी 2026 को सुबह 4 बजकर 02 मिनट पर मकर राशि में प्रवेश करेंगे और 6 फरवरी तक इसी राशि में - फोटो : amar ujala
Shukra Transit in Makar: नए साल 2026 की शुरुआत ग्रहों की दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण रहने वाली है। वैदिक ज्योतिष में शुक्र को दैत्यों का गुरु कहा गया है और यह प्रेम, आकर्षण, वैभव, धन, सुख-सुविधा, जीवनसाथी, और प्रतिष्ठा का कारक माना जाता है। ऐसे में शुक्र की राशि परिवर्तन का गहरा प्रभाव सभी 12 राशियों के साथ-साथ देश और दुनिया पर भी देखा जाता है। साल की शुरुआत में शुक्र धनु राशि में रहेंगे, लेकिन जनवरी के मध्य में ही शनि की राशि मकर में प्रवेश करेंगे, जिससे कई महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिलेंगे। माना जाता है कि इस गोचर का असर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है और उन्हें धन तथा सौभाग्य की प्राप्ति हो सकती है।
2026 में बृहस्पति का बड़ा परिवर्तन, बनेगा शक्तिशाली राजयोग, इन राशियों की चमकेगी किस्मत
ज्योतिषीय गणना के अनुसार, शुक्र 13 जनवरी 2026 को सुबह 4 बजकर 02 मिनट पर मकर राशि में प्रवेश करेंगे और 6 फरवरी तक इसी राशि में विराजमान रहेंगे। इस अवधि में शुक्र का शनि की राशि में रहना कई राशियों के लिए खास लाभ, अवसर और जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लेकर आएगा। यह विश्लेषण चंद्र राशि के आधार पर किया जा रहा है, इसलिए कुछ जातकों के लिए यह समय अत्यंत शुभ, लाभकारी और वैभव बढ़ाने वाला साबित हो सकता है। आगे जानिए उन लकी राशियों के बारे में…
शुक्र के विशेष गोचर से बनेगा लक्ष्मी नारायण योग, इन राशियों को मिलेगी मनचाही नौकरी और तरक्की
विज्ञापन

2 of 4
मेष राशि के लिए यह समय उन्नति, विकास और प्रतिष्ठा बढ़ाने वाला रहेगा। - फोटो : अमर उजाला
मेष राशि
शुक्र का मकर राशि में प्रवेश मेष जातकों के लिए बेहद अनुकूल परिस्थितियां लेकर आएगा। इस समय शुक्र आपकी कुंडली के कर्म भाव (10वें भाव) में विराजमान होंगे, जिससे करियर और व्यवसाय दोनों क्षेत्रों में बड़ा लाभ मिलने के योग बनते हैं। नौकरी करने वालों के लिए यह अवधि विशेष रूप से फलदायी होगी। आपकी मेहनत रंग लाएगी, वरिष्ठों से प्रशंसा मिलेगी और पदोन्नति के अवसर भी बन सकते हैं। वेतन वृद्धि की भी प्रबल संभावना दिखाई देती है। नौकरी बदलने का मन कर रहे लोगों को अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं। वहीं व्यापारियों के लिए यह समय नया प्रोजेक्ट मिलने, लाभ बढ़ने और ग्राहक संख्या में वृद्धि का संकेत देता है। आय के नए स्रोत खुल सकते हैं, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। अविवाहितों के लिए प्रेम और विवाह के योग बन रहे हैं, किसी अच्छे रिश्ते का प्रस्ताव मिल सकता है। सरकारी कामकाज में भी रुकावटें कम होंगी और सफलता तेजी से मिलेगी। केंद्र या राज्य सरकार से जुड़े हुए लोग विशेष लाभ प्राप्त कर सकते हैं। कुल मिलाकर, मेष राशि के लिए यह समय उन्नति, विकास और प्रतिष्ठा बढ़ाने वाला रहेगा।
विज्ञापन

3 of 4
तुला राशि वालों के लिए यह अवधि मानसिक शांति, घरेलू सुख और आर्थिक सुरक्षा बढ़ाने का समय होगा। - फोटो : अमर उजाला
तुला राशि
शुक्र तुला राशि के स्वामी होने के कारण इस गोचर का प्रभाव इस राशि पर स्वाभाविक रूप से अधिक शुभ रहता है। इस दौरान शुक्र आपके चौथे भाव में रहेंगे, जो घर, माँ, संपत्ति और सुख-सुविधाओं का कारक है। ऐसी स्थिति में तुला जातकों को भौतिक सुखों में बढ़ोतरी का अनुभव होगा। घर-परिवार में खुशियों का माहौल बनेगा और लंबे समय से चली आ रही समस्याएँ धीरे-धीरे समाप्त होंगी। भूमि, भवन या वाहन खरीदने के योग प्रबल होंगे। जो लोग घर बदलने या संपत्ति में निवेश करना चाहते हैं, उनके लिए समय शुभ रहेगा। माता का स्वास्थ्य बेहतर रहेगा और उनके साथ संबंधों में प्रेम और सामंजस्य बढ़ेगा। निवेश के लिए यह समय लाभकारी साबित हो सकता है, विशेषकर संपत्ति, शेयर या रियल एस्टेट में किया गया निवेश भविष्य में अच्छा रिटर्न दे सकता है। बच्चों से भी कोई शुभ समाचार मिल सकता है। कुल मिलाकर तुला राशि वालों के लिए यह अवधि मानसिक शांति, घरेलू सुख और आर्थिक सुरक्षा बढ़ाने का समय होगा।
विज्ञापन

4 of 4
मकर राशि के लिए यह समय सफलता, सुख और समृद्धि का प्रतीक रहेगा। - फोटो : अमर उजाला
मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए शुक्र का लग्न भाव में प्रवेश होना अत्यंत शुभ माना जाता है। शुक्र आपके पंचम और दशम भाव के स्वामी हैं, और लग्न में आने से उनके प्रभाव में अत्यधिक वृद्धि होती है। इस गोचर के दौरान मकर जातकों की पर्सनैलिटी आकर्षक बनेगी, आत्मविश्वास बढ़ेगा और जीवन में तेजी से प्रगति होगी। करियर और व्यापार में अच्छी सफलता मिलेगी। आपके कार्यों की सराहना होगी और लंबे समय से अटका हुआ काम भी पूरा होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और विलासिता तथा आरामदायक चीजों में रुचि बढ़ेगी। नए वर्ष के शुरुआती महीने में प्रेम संबंधों के लिए भी समय बेहद अनुकूल है। अविवाहितों के लिए रिश्ते के योग बन सकते हैं, वहीं प्रेमी जोड़ों के रिश्ते और मजबूत होंगे। कला, संगीत, अभिनय, डिज़ाइन, मीडिया या साहित्य से जुड़े लोगों को विशेष लाभ मिलेगा। रचनात्मकता बढ़ेगी और नए अवसर प्राप्त होंगे। संतान की ओर से भी कोई शुभ समाचार मिलने की संभावना है। कुल मिलाकर मकर राशि के लिए यह समय सफलता, सुख और समृद्धि का प्रतीक रहेगा।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें