यह समय मेष राशि वालों के लिए ऊर्जा, सफलता और आगे बढ़ने का होगा।
- फोटो : amar ujala
मेष राशि
मेष राशि के जातक इस समय शनि की साढ़ेसाती के प्रभाव से गुजर रहे हैं, जिससे कई बार मानसिक दबाव और रुकावटें महसूस होती हैं। लेकिन वर्ष 2026 की शुरुआत में बन रहा आदित्य–मंगल राजयोग इन चुनौतियों को काफी हद तक कम करेगा। इस अवधि में मेष जातकों के कार्य तेजी से पूरे होंगे। नौकरी हो या व्यापार हर क्षेत्र में प्रगति दिखाई देगी। पिछले समय में अटके या धीमे चल रहे काम मजबूत गति पकड़ेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और कमाई के नए अवसर मिलेंगे। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा, जिससे आप बड़े फैसले लेने और नए काम शुरू करने में सफल होंगे। कुल मिलाकर यह समय मेष राशि वालों के लिए ऊर्जा, सफलता और आगे बढ़ने का होगा।