2025 Prediction: साल 2025 कई मामलों में विचित्र होने वाला है। वार्षिक कुंडली के आकलन के अनुसार, इस साल ग्रहों के राजा मंगल होंगे और अप्रैल 2025 के बाद सूर्य हो जाएंगे। साथ ही इस वर्ष में शनि का राशि परिवर्तन हो रहा है। इसी के साथ इस साल गुरु राशि परिवर्तन करते हुए मिथुन राशि में जाएंगे। अतिचारी होने की वजह से कर्क राशि में भी इसी साल प्रवेश करेंगे। साथ ही इस साल राहु केतु की स्थिति में भी बदलाव होगा। केतु सिंह राशि में गोचर करेंगे और राहु मीन राशि से निकलकर कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। ग्रहों के इन बड़े बदलावों के बीच साल 2025 में कई बड़ी घटनाओं का साक्षी बनेगा। आइए जानते हैं साल 2025 में होने वाली बड़ी घटनाओं के बारे में जिनसे देश और दुनिया प्रभावित होगी।
29 मार्च 2025 को शनि मीन राशि में प्रवेश करेंगे। 29 मार्च 2025 को जब शनि ग्रह कुंभ से निकलकर मीन राशि में प्रवेश करेंगे तब दुनिया में विश्व युद्ध की शुरुआत की भूमिका का दूसरा चरण प्रारंभ होगा। रशिया यूक्रेन, इजरायल हमास के बाद बदलती दुनिया में अब नए मोर्चों पर युद्ध का बिगुल बज सकता है। मीन राशि में राहु और शनि की युति के प्रभाव के कारण अकाल, युद्ध, विस्फोट, भूचाल, महामारी के साथ ही मार्च से मई के मध्य में कोई बड़ी प्राकृतिक आपदा आने की संभावना है जिसके चलते बड़ी तादाद में जन और धन हानि होने की आशंका है।