ग्रहों के राजा सूर्य 16 अगस्त को शाम 6 बजकर 39 मिनट पर सिंह राशि में आ जाएंगे। सूर्य इस राशि के स्वामी हैं इसलिए सूर्य का इस राशि में आना आमतौर पर अनुकूल फल देने वाला माना जाता है लेकिन इस समय सिंह राशि में राहु के साथ बुध और शुक्र भी बैठे हैं। ऐसे में सिंह राशि में सूर्य के आने का परिणाम जान लीजिए।
विज्ञापन
अब एक महीने सूर्य रहेंगे अपनी राशि में किसे होगा लाभ, किसका होगा नुकसान
2 of 14
सूर्य
सूर्य का यह गोचर राजनीतिक मामलों में अनुकूल फल देने वाला नहीं है। सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच टकराव बढ़ेगा और जनता में सत्ता के प्रति असंतोष की भावना बढ़ेगी। सूर्य पर शनि की दृष्टि से सरकार को अपने मंत्रीमंडल में फेर बदल करना पड़ सकता है। देश के कुछ स्थानों में आतंकी घटनाओं को अंजाम देने की कोशिश की जा सकती है। इस महीने प्राकृतिक आपदाओं की भी आशंका बनी रहेगी। अब आइये देखें आपकी राशि पर असर।
विज्ञापन
अब एक महीने सूर्य रहेंगे अपनी राशि में किसे होगा लाभ, किसका होगा नुकसान
3 of 14
मेष राशि
- फोटो : aries sign
मेष राशिः आपकी राशि से पांचवें घर में सूर्य का गोचर आपको सेहत के मामले में परेशान कर सकता है। इस महीने आप लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। जो लोग शिक्षा के लिए विदेश यात्रा पर जाना चाह रहे हैं उन्हें अपने प्रयास में कामयाबी मिलेगी।
अब एक महीने सूर्य रहेंगे अपनी राशि में किसे होगा लाभ, किसका होगा नुकसान
4 of 14
वृष राशि
वृष राशिः राशि से चौथे घर में सूर्य का गोचर नौकरी व्यवसाय में लाभ दिलाएगा लेकिन परिश्रम अधिक करना होगा। अधिकारियों से वाद-विवाद हो सकता है, संयम से काम लें। जो लोग वाहन खरीदना चाहते हैं उनकी चाहत पूरी हो सकती है। माता की सेहत को लेकर चिंतित हो सकते हैं।
विज्ञापन
अब एक महीने सूर्य रहेंगे अपनी राशि में किसे होगा लाभ, किसका होगा नुकसान
5 of 14
मिथुन राशि
मिथुन राशिः आपकी राशि से तीसरे घर में सूर्य का गोचर आपको अति महत्वाकांक्षी और अतिआत्मविश्वासी बना सकता है जिससे आपका अहंकार और वाणी में उग्रता बढ़ सकती है। पिता एवं वरिष्ठ लोगों से सहयोग मिलेगा लेकिन इसके लिए आपको संयम और समझदारी से काम लेना होगा। मानसिक तौर पर किसी बात को लेकर उलझन में रह सकते हैं।
विज्ञापन
अब एक महीने सूर्य रहेंगे अपनी राशि में किसे होगा लाभ, किसका होगा नुकसान
6 of 14
कर्क राशि
- फोटो : cancer sign
कर्क राशिः आपको अपनी वाणी पर संयम रखना होगा नहीं तो बनते काम भी बिगड़ सकते हैं। खर्च बढ़ने से संचित धन में कमी आ सकती है। सगे-संबंधियो से सहयोग की अपेक्षा रखने की बजाय अपने काम पर खुद ध्यान दें। आय में वृद्धि के लिए अधिक परिश्रम करना होगा।
विज्ञापन
अब एक महीने सूर्य रहेंगे अपनी राशि में किसे होगा लाभ, किसका होगा नुकसान
7 of 14
सिंह राशि
- फोटो : leo sign
सिंह राशिः आपकी राशि में सूर्य का चतुर्ग्रही संयोग काफी उथल-पुथल भरा रह सकता है। मानसिक परेशानी और तनाव बढ़ेगा। पारिवारिक जीवन में भी आपसी तालमेल की कमी हो सकती है। साझेदारों से तालमेल बनाकर चलें इसी में आपका फायदा है। वैसे इस महीने आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और कई मामलों चली आ रही उलझन सुलझेगी।
अब एक महीने सूर्य रहेंगे अपनी राशि में किसे होगा लाभ, किसका होगा नुकसान
8 of 14
कन्या राशि
कन्या राशिः आपकी राशि से बारहवें घर में सूर्य का गोचर आपके बजट को बिगाड़ने का काम कर सकता है। तनाव और स्वास्थ्य संबंधी परेशानी से आराम में कमी रहेगी। आंखों में तकलीफ हो सकती है।
अब एक महीने सूर्य रहेंगे अपनी राशि में किसे होगा लाभ, किसका होगा नुकसान
9 of 14
तुला राशि
- फोटो : libra sign
तुला राशिः सूर्य का यह गोचर आपकी राशि से ग्यारहवें घर में होने जा रहा है। आर्थिक मामलों में आपके लिए यह गोचर कुल मिलाकर अनुकूल रहना चाहिए। लेकिन अपनी आय को लेकर आप असंतुष्ट और निराश रह सकते हैं। छात्रों को पढ़ाई के मामले में लापरवाही से बचना होगा। संतान पक्ष को लेकर चिंता बढ़ सकती है।
अब एक महीने सूर्य रहेंगे अपनी राशि में किसे होगा लाभ, किसका होगा नुकसान
10 of 14
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशिः नौकरी में अधिकारियों से तालमेल बनाकर रखें, सहयोग मिलेगा। आय में वृद्धि के प्रयास सफल होंगे। बिते दिनों कार्यक्षेत्र में जो परेशानी आ रही थी उसमें कमी से राहत महसूस कर सकते हैं।
अब एक महीने सूर्य रहेंगे अपनी राशि में किसे होगा लाभ, किसका होगा नुकसान
11 of 14
धनु राशि
धनु राशिः भाग्य का साथ मिलने से जीवन में कई क्षेत्रों में अनुकूलता महसूस करेंगे। पिता के साथ अनबन की आशंका है, संयम से काम लें। धर्म-कर्म के प्रति ध्यान दें तो यह महीना आपके लिए मिला जुलाकर अच्छा रहेगा।
अब एक महीने सूर्य रहेंगे अपनी राशि में किसे होगा लाभ, किसका होगा नुकसान
12 of 14
मकर राशि
- फोटो : capricorn sign
मकर राशिः पारिवारिक जीवन में परेशानी बढ़ेगी। विरोधी सक्रिय होंगे, सावधान रहें। सेहत के मामले में भी आपको लापरवाही से बचना होगा।
अब एक महीने सूर्य रहेंगे अपनी राशि में किसे होगा लाभ, किसका होगा नुकसान
13 of 14
कुंभ राशि
कुंभ राशिः मानसिक परेशानी बढ़ेगी, किसी बात को लेकर उलझन में रह सकते हैं। जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखना होगा।
अब एक महीने सूर्य रहेंगे अपनी राशि में किसे होगा लाभ, किसका होगा नुकसान
14 of 14
मीन राशि
- फोटो : pisces sign
मीन राशिः छठे राशि में सूर्य का गोचर आपके प्रभाव को बढ़ाने का काम करेगा, विरोधियों को मात दे सकते हैं, हलांकि इनसे सावधान रहें तो अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है। अनिद्रा की शिकायत हो सकती है। बचत में कमी होगी।