सितंबर महीने की शुरुआत ग्रहण के साथ हो रहा है। सिंह राशि में स्थित सूर्य को ग्रहण लगेगा जिससे सिंह राशि वाले विशेष प्रभावित रहेंगे। इसके अलावा इस महीने चार ग्रहों सूर्य, मंगल, बुध, शुक्र का राशि परिवर्तन भी होगा। ग्रहों की स्थिति में बदलाव और ग्रहण के कारण इस महीने सभी राशियों के व्यक्ति के जीवन में बड़ा फेर बदल और उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। देखिए आपके लिए यह महीना कैसा रहेगा।
विज्ञापन
मेष राशि
2 of 13
मेष राशि
- फोटो : aries sign
आपके लिए महीने का पहला भाग जहां परेशानियों भरा रह सकता है वहीं 18 सितंबर के बाद का समय आपके लिए लाभप्रद और उन्नतिदायक रहेगा। महीने के पहले भाग में जहां आपको नौकरी व्यवसाय में संघर्ष का सामना करना होगा वहीं दूसरे भाग में इन मामलों में आपको भाग्य का सहयोग मिलेगा इसलिए नौकरी व्यवसाय से जुड़े फैसले महीने के दूसरे भाग में लेना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। महीने के पहले भाग में अपका व्यय भी बढ़ा चढ़ा रहेगा, बजट का ध्यान रखें।
विज्ञापन
वृष राशि
3 of 13
वृष राशि
- फोटो : taurus sign
इस महीने आपकी राशि का स्वामी शुक्र 18 सितंबर तक कन्या राशि में गुरू के साथ रहेगा ऐसे में संतान संबंधी विषयों को लेकर आप चिंतित और परेशान रह सकते हैं। पारिवारिक जीवन में उथल-पुथल बना रह सकता है। किसी व्यक्ति के कारण आपको धन का नुकसान हो सकता है, धोखा भी मिल सकता है सजग रहें। महीने तीसरे सप्ताह के बाद आप अपनी आय को बढ़ाने में सफल होंगे लेकिन परिश्रम काफी करना होगा।
मिथुन राशि
4 of 13
मिथुन राशि
- फोटो : gemini sign
आपकी राशि पर मंगल की दृष्टि के कारण आपमें क्रोध और उत्तेजना अधिक रहेगा ऐसे में आपका कोई बनता हुआ काम बिगड़ सकता है। दूसरी ओर आपकी राशि का स्वामी बुध राशि से तीसरे घर में वक्री होने के कारण आप अपनी मेहनत से आय के साधन में वृद्धि करने में सफल होंगे। लेकिन घरेलू जीवन में उलझन और परेशानी के कारण मन अशांत रहेगा।
विज्ञापन
कर्क राशि
5 of 13
कर्क राशि
- फोटो : cancer sign
आपके भाग्य स्थान के स्वामी गुरू की दृष्टि भाग्य स्थान पर होने के कारण भाग्य आपका पूरा साथ देगा आप अपनी योजनाओं को पूरा करने में सफल होंगे। धार्मिक भावना एवं आस्था बढ़ेगी जिससे पूजा-पाठ एवं धार्मिक कार्यों में आप सक्रिय रह सकते हैं। लेकिन महीने के दूसरे भाग यानी 18 सितंबर के बाद से मंगल की दृष्टि नीच होने के कारण आपमें क्रोध की भावना बढ़ेगी जिससे परिवार में आपसी तालमेल बिगड़ सकता है। चोट लगने की भी आशंका, सतर्कता से काम करें।
विज्ञापन
सिंह राशि
6 of 13
सिंह राशि
- फोटो : leo sign
आपकी राशि के स्वामी सूर्य को ग्रहण लगने के साथ ही इस पर शनि की भी दृष्टि रहेगी ऐसे में आपको अनावश्यक भाग दौड़ और परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य में भी उतार-चढ़ाव बना रहेगा। बनते कामों में बाधा आएगी। मन में किसी बात को लेकर भय बना रह सकता है और धन भी अकारण ही खर्च होगा। इन दिनो माता-पिता एवं मित्रों से भी आपका तालमेल बिगड़ सकता है ऐसे में संयम से काम लें और उलझने से बचें।
विज्ञापन
कन्या राशि
7 of 13
कन्या राशि
- फोटो : virgo sign
इस महीने की 16 तारीख को सूर्य आपकी राशि में आकर गुरू के साथ मिलेंगे इससे महीने का दूसरा भाग आपके लिए अधिक अनुकूल रहेगा इस दौरान आप नई योजनाओं पर काम कर सकते हैं जिसमें आपको सफलता भी मिलेगी। लेकिन महीने का पूर्वार्द्ध कठिनाइयों भरा रह सकता है आपको स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना करना होगा, आंखों में तकलीफ हो सकती है। चोट लग सकती है और सरकारी क्षेत्र से जुड़े कार्यों में बाधा आएगी। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों के साथ तालमेल की कमी रहेगी।
तुला राशि
8 of 13
तुला राशि
- फोटो : libra sign
इस महीने आपकी राशि से बारहवें घर में राशि स्वामी शुक्र का गुरू के साथ मेल आपको स्वास्थ्य संबंधी परेशानी देगा। अनावश्यक भाग-दौड़ और खर्च में वृद्धि होगी। नौकरी करने वालों के मन में नौकरी बदलने का विचार आ सकता है। माता-पिता के साथ मतभेद संभव है, समझदारी से काम लें। अपनों का व्यवहार परायों से जैसा हो सकता है इसलिए किसी से अधिक अपेक्षा न पालें।
वृश्चिक राशि
9 of 13
वृश्चिक राशि
- फोटो : scorpio sign
इस महीने आपको सरकारी क्षेत्र से लाभ की संभावना है। मान-सम्मान एवं प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नौकरी में अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। मित्रों एवं सगे-संबधियों से सहयोग मिलेगा। इनकी मदद से आपको कोई रुका हुआ काम बनेगा। महीने के दूसरे भाग में जहां आय में वृद्धि होने का संयोग बन रहा है वहीं शुभ कार्यों में खर्च भी होंगे। वैसे शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव बना हुआ है इसलिए चोट लगने की आशंका है, मानसिक परेशानी और गुप्त चिंता भी बनी रहेगी।
धनु राशि
10 of 13
धनु राशि
- फोटो : sagittarius sign
आप साढ़ेसाती के दौर में तो चल ही रहे हैं उस पर इस महीने आपकी राशि के स्वामी का राशि से दसवें घर में अस्त हो रहा है ऐसे में नौकरी व्यवाय में लाभ की बहुत अपेक्षा न करें। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। बनते कार्यों में बाधाओं का सामना करना होगा। आपके लिए सलाह है कि क्रोध पर काबू रखें नहीं तो आपके कई बनते कार्य बिगड़ सकते हैं।
मकर राशि
11 of 13
मकर राशि
- फोटो : capricorn sign
इस महीने ग्रहों की ऐसी स्थिति बनी है कि महीने के पहले भाग में आपको बनते कार्यों में बाधाओं का सामना करना होगा। स्वास्थ्य संबंधी मामलों में परेशानी हो सकती है। धन के मामले में स्थिति सामान्य रहेगी। वैसे आपके लिए इस महीने कुछ अच्छी बात भी है आपको मान-सम्मान मिल सकता है। नौकरी व्यवसाय में उन्नति के मामले में भाग्य आपका सहयोग करेगा। धर्म-कर्म में आपकी रुचि बढ़ेगी।
कुंभ राशि
12 of 13
कुंभ राशि
- फोटो : aquarius sign
इस महीने आपको स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। बनते कार्यों में बाधाओं का सामना करना होगा। अनावश्यक भागदौड़ और मानसिक तनाव भी बना रह सकता है। आपके खर्चे बढ़ेंगे और आपको लंबी दूरी की यात्रा भी करनी पड़ सकती है। 18 सितंबर से शुक्र के भाग्य स्थान में आने से आप थोड़ी राहत महसूस करेंगे। भौतिक साधन और भूमि, वाहन खरीदने के प्रयास में कामयाबी मिल सकती है।
इस महीने संघर्ष तो करना होगा लेकिन उन्नति एवं लाभ भी मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपको अधिक परिश्रम करना होगा। धर्म-कर्म के प्रति आपकी रुचि बढ़ेगी। आपके लिए सलाह है कि क्रोध पर काबू रखें और संयम से काम लें नहीं तो जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में परेशानियों का सामना करना होगा।