फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अक्तूबर महीने का राशिफलः शुक्र शनि का संयोग इन 6 राशि वालों के लिए भाग्यशाली रहेगा

Wed, 28 Sep 2016 10:05 AM IST
राकेश्ा झा / टीम डिजिटल, अमर उजाला, दिल्ली।
विज्ञापन
1 of 13
राश‌िचक्र
अक्तूबर महीने में सूर्य तुला राश‌ि में आएंगे और वृश्च‌िक राश‌ि में शुक्र शन‌ि का संयोग होगा। बुध का कन्‍या राश‌ि में गुरु एवं सूर्य से म‌िलन होगा। ग्रहों का यह संयोग आपके ल‌िए क‌ितना भाग्यशाली रहेगा।
विज्ञापन

मेष राश‌िः भोग-व‌िलास की चीजों में आपका व्यय बढ़ेगा

2 of 13
मेष्‍ा राश‌ि
इस महीने आपको भाग्य का साथ म‌िलेगा इसल‌िए मेहनत और लगन से प्रयास करते रहें आपको न‌िरंतर लाभ म‌िलता रहेगा। कारोबार और नौकरी में उन्नत‌ि होगी। लेक‌िन घरेलू उलझनों और अनावश्यक भाग दौड़ के कारण परेशान रह सकते हैं। भोग-व‌िलास की चीजों में आपका व्यय बढ़ेगा।
विज्ञापन

वृष राश‌िः आकस्म‌िक खर्चे होंगे

3 of 13
वृष राश‌ि
इस महीने आकस्म‌िक लाभ के अवसर म‌िलेंगे लेक‌िन बनते कामों में बाधा आने से परेशानी हो सकती है। संतान संबंधी च‌िंता रहेगी। आकस्म‌िक खर्चे होंगे। स्वास्‍थ्‍य संबंधी मामलों को लेकर आप च‌िंत‌ित रह सकते हैं। कोई बड़ा फैसला सोच व‌िचार कर करें।

म‌िथुन राश‌िः सुख के साधनों में वृद्ध‌ि होगी

4 of 13
म‌िथ्‍ाुन राश‌ि
आपके ल‌िए महीने का पहला भाग अनुकूल रहेगा। सुख के साधनों में वृद्ध‌ि होगी। कहीं से आर्थ‌िक लाभ म‌िलने की भी उम्मीद कर सकते हैं। सम्मान‌ित और प्रत‌िष्ठ‌ित लोगों के साथ आपके संपर्क बढ़ेंगे जो लाभप्रद हो सकते हैं। महीने के दूसरे भाग में यानी 21 अक्तूबर के बाद पर‌िस्‍थ‌ियां थोड़ी परेशान करेगी।
विज्ञापन

कर्क राश‌िः सेहत का ध्यान रखना होगा

5 of 13
कर्क राश‌ि
इस महीने पार‌िवार‌िक जीवन में उलझनों का सामना करना होगा। क्रोध और आवेश के कारण आपका काम ब‌िगड़ सकता है। सेहत का ध्यान रखना होगा। आर्थ‌िक योजनाओं को पूरा करने में बाधा आ सकती है। 
विज्ञापन

स‌िंह राश‌िः आय के स्रोतों में वृद्ध‌ि और धन लाभ म‌िलेगा

6 of 13
स‌िंह राश‌ि
यह महीना आपके ल‌िए कई मायने में सुखद रहेगा। आय के स्रोतों में वृद्ध‌ि और धन लाभ के साथ आपका मान-सम्मान भी बढ़ेगा। धार्म‌िक एवं सामाज‌िक कार्यों में आपकी रुच‌ि बढ़ेगी। लेक‌िन 17 अक्तूबर से राश‌ि स्वामी सूर्य के तुला राश‌ि में आने के बाद पार‌िवार‌िक समस्याओं और उलझनों का सामना करना होगा।
विज्ञापन

कन्या राश‌िः धर्म-कर्म के मामलों में आपके खर्चे होंगे

7 of 13
कन्‍या राश‌ि
इस महीने धन लाभ और उन्नत‌ि के अवसर प्राप्त होंगे। कुछ ब‌िगड़े काम बनेंगे और मान प्रत‌िष्ठा में वृद्ध‌ि होगी। धर्म-कर्म के मामलों में आपके खर्चे होंगे। पार‌िवार‌िक जीवन में सुख और सामंजस्य बना रहेगा।

तुला राश‌िः मान-प्रत‌िष्ठा एवं धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे

8 of 13
तुुला राश‌ि
जो लोग घर या वाहन खरीदना चाहते हैं उनके ल‌िए द‌िन अच्छा है प्रयास में सफलता म‌िलेगी। मान-प्रत‌िष्ठा एवं धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। सगे-संबंध‌ियों से सहयोग म‌िलेगा कोई बड़ा अटका काम पूरा होगा। नौकरी-व्यवसाय में उन्नत‌ि होगी।

वृश्च‌िक राश‌िः आर्थ‌िक उलझनों का सामना करना होगा

9 of 13
वृश्‍च‌िक राश‌ि
इस महीने आपको अपने क्रोध पर काबू रखना होगा नहीं तो जीवन के कई क्षेत्रों में परेशान‌ियों का सामना करना होगा। स्वास्‍थ्‍य संबंधी परेशान‌ियों का सामना करना होगा। भाग्य से अध‌िक उम्मीद न रखें, मेहनत से ही कुछ काम बनेंगे। अनावश्यक भाग दौड़ करनी पड़ती है। आर्थ‌िक उलझनों का सामना करना होगा। पार‌िवार‌िक जीवन में तनाव बना रह सकता है।

धनु राश‌िः जमीन एवं वाहन पर खर्च हो सकता है

10 of 13
ध्‍ानु राश‌ि
आपकी राश‌ि में मंगल का गोचर आपको उर्जावान और उत्साही बनाएगा लेक‌िन क्रोध भी आपको काफी आएगा ज‌िस पर न‌ियंत्रण रखने की जरुरत है। पर‌िवार में आपसी मतभेद हो सकता है। संतान संबंधी च‌िंता रहेगी। जमीन एवं वाहन पर खर्च हो सकता है। कार्य-व्यवसाय संबंधी नई योजनाएं बनाएंगे।

मकर राश‌ि: आर्थ‌िक उलझनों के कारण परेशान रह सकते हैं

11 of 13
मकर राश‌ि
यह महीना आपके ल‌िए काफी उतार-चढ़ाव भरा रह सकता है। आर्थ‌िक उलझनों के कारण आपका मन परेशान रह सकता है। ले‌क‌िन अच्छी बात यह है क‌ि पूर्व में क‌िए गए प्रयास और मेहनत का लाभ म‌िलने से राहत महसूस करेंगे। महीने के उत्तरार्द्ध में सगे-संबंध‌ियों के सहयोग से आपको लाभ म‌िल सकता है। जोख‌िम भरे कार्यों से बचें, चोट लग सकती है।

कुंभ राश‌िः आय के साधन बनते रहेंगे

12 of 13
कुंभ्‍ा राश‌ि
अक्तूबर का महीना आपके ल‌िए कुल म‌िलाकर अनुकूल रहेगा। आय के साधन बनते रहेंगे। पर‌िवार में कुछ मांगल‌िक कार्य हो सकते हैं। भूम‌ि एवं वाहन की खरीदारी के प्रयास में कामयाब हो सकते हैं। लेक‌िन इस महीने सरकारी क्षेत्र से जुड़े कार्यों में परेशानी आ सकती है।
विज्ञापन

मीन राश‌िः आपके खर्चे बढ़ेंगे

13 of 13
मीन राश‌ि
यह महीना आपके ल‌िए उलझन और परेशान‌ियों भरा रह सकता है। आपके खर्चे बढ़ेंगे। व‌िलास‌िता की चीजों पर अध‌िक व्यय होगा। स्वास्‍थ्य संबंधी परेशान‌ियों का सामना करना पड़ सकता है। आय के मामले में स्थ‌ित‌ि सामान्य रहेगी। क्रोध पर काबू रखें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें