फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2 नवंबर राशिफल: सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा महीने के पहले शनिवार का दिन

विज्ञापन
1 of 13
rashifal
शनिवार, 2 नवंबर 2019 के दिन सभी राशियों का राशिफल कैसा रहेगा। क्या कहते हैं सितारे, पढ़ें दैनिक राशिफल
विज्ञापन

2 of 13
राशि
स्वास्थ्य: आज आप खुद को तरोताजा और तन्दुरुस्त महसूस करेंगे। स्वास्थ्य सम्बन्धी कोई बड़ी समस्या नहीं दिख रही है।तनाव से छुटकारा पाने के लिए आपको अपनी कसरत प्रणाली में श्वास सम्बन्धी व्यायाम शामिल करना चाहिए।संतुलित आहार का सेवन अति आवश्यक है । मसालेदार और तेलयुक्त भोजन से बचें ।

इमोशन: आज आप काफी फुर्तीले और काम के प्रति आतुर रहेंगे और आपका उपजाऊ दिमाग दिन भर विचलित रहेगा।

पर्सनल लाइफ: अविवाहित और योग्य पात्रों के विवाह संबंधित चर्चा उनके घर परिवार में शुरू की जा सकती है । वैवाहिक जीवन में थोड़ा बहुत मनमुटाव संभव है, लेकिन आपको अपने प्रिय से उपहार प्राप्त होने की भी सम्भावना है । विदेशों में रहने वाले रिश्तेदारों के साथ पुनर्मिलन संभावित है ।

करियर: आय में वृद्धि होगी। कार्यालय में आपके वरिष्ठ अधिकारी आपसे खुश होंगे। व्यापार बढ़ेगा। कोई भी नई जिम्मेदारी लेने से इंकार न करें। काम की परिस्थितियों आपके पक्ष में रहेंगी। व्यापारियों के लिए दिन अच्छा है।नई परियोजनाओं में पूंजी निवेश किया जा सकता है।

यात्रा: यदि आप दोस्तों या परिवार के साथ एक छोटी यात्रा के लिए कहीं दूर जाने की योजना बना रहें हैं तो आज का दिन उपयुक्त है।

भाग्य: भाग्य आपके पक्ष में है। आप परिवार के साथ समय बिताएंगे और किसी खुशी के मौके का जश्न मनाने की भी संभावनाएं हैं।
विज्ञापन

3 of 13
राशि
स्वास्थ्य: आप राहत की सांस ले सकते हैं पिछले दिनों की तुलना में आज आप बेहतर महसूस कर रहे है। स्वास्थ्य में सुधार होगा। अपनी ऊर्जा के स्तर को बढ़ने के लिए योग अभ्यास और ध्यान करना होगा। रोज सवेरे की गयी एक सुखद सैर भी आपको फिट रखने में सक्षम होगी।

इमोशन: अपने विचार और मत अपने पास ही रखें।मानसिक स्पष्टता पाने के लिए आपको कुछ समय लगेगा।

पर्सनल लाइफ: आज आपकी मुलाकात किसी निकट और प्रिय व्यक्ति से होगी।आज का दिन अपने परिवार से अपने प्रियतम का परिचय कराने के लिए सर्वोत्तम है।आपको अपने मित्रों और सहयोगियों का पूरा समर्थन प्राप्त होगा। अपने प्रति आपके प्यार और सेवा भाव से आपके परिवार के बड़े बुजुर्ग आपसे खुश रहेंगे।

करियर: आपने अब तक जितनी कड़ी मेहनत की है, उन सबका सकारात्मक परिणाम मिलने का समय आखिर आ गया है। अंतिम नतीजों से आप खुश और तनावमुक्त हों जाएंगे।जो व्यक्ति अपने करियर में एक नई शुरुआत करना चाहते हैं उन लोगों के लिए बहुत बढ़िया समय है।

यात्रा: छोटी समस्याएं आपकी यात्रा में विघ्न डाल सकती है। किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से पहले सभी आवश्यक चीजों को समेट कर पैक कर लें।

भाग्य: आज दिन भर जो आपके साथ घटित होने वाला है, उससे आप आश्चर्यचकित रहेंगे। आपको कुछ ऐसे नए और दिलचस्प लोगों से मिलने का अवसर मिलेगा जो आपके जीवन पर छाप छोड़ जाएंगे।
 

4 of 13
मिथुन
स्वास्थ्य: आज आप खुद को ऊर्जा और नए आशावाद से भरा महसूस करेंगे।आप अपने स्वास्थ्य, भोजन और स्वच्छता के विषय में आज बहुत सतर्क रहेंगे। कोई दोस्त आपको नया आहार या नयी व्यायाम पद्धति शुरू करने के लिए प्रेरित करेगा। असुविधाजनक कपड़े और जूते-चप्पल पहनने से बचें।

इमोशन: भावनाएं अति तीव्र परन्तु नियंत्रित रहेंगी।संवेदनशीलता और गर्मजोशी के कारण आप दूसरों को अधिक प्रिय लगेंगे।

पर्सनल लाइफ: आज मित्रों और परिवार के साथ पिकनिक मनाने या भ्रमण करने के लिए एक अच्छा दिन है। आप अच्छा भोजन खाएंगे और अच्छे कपडे पहनेंगे तथा अपने परिहास युक्त वार्तालाप से दूसरों को प्रभावित करेंगे। युवाओं को दोस्तों और रिश्तेदारों से उपहार और शुभकामनाएं प्राप्त होंगी। आप एक नए रिश्ते की शुरुआत कर सकते हैं।

करियर: आज कार्यालय में मतभेद और विवादों को हल करने के लिए एक अनुकूल दिन है। आपको पदोन्नति, आर्थिक लाभ एवं व्यवसाय में मुनाफे के बारे में कोई अच्छी खबर मिल सकती है।आपकी कुशाग्र और विश्वसनीय परख के आधार पर वित्तीय मामलों के बारे में निर्णय लेने के लिए यह बहुत अच्छा समय है ।

यात्रा: आप अपनी पसंद के नए स्थलों पर यात्रा कर सकते है। आधिकारिक यात्राएं भी संभव है।

भाग्य: आज आपका उन भाग्यशाली दिनों में से एक है जब किस्मत आप पर मुस्करा रही है। इस दिन में आपको नई ऊंचाइयों पर ले जाने की क्षमता है।
विज्ञापन

5 of 13
राशि
स्वास्थ्य: दिन की शुरुआत में, स्वास्थ्य के कारण कुछ तनाव रहेगा, लेकिन जैसे जैसे दिन बढ़ेगा आपके ऊर्जा स्तर में सुधार होता जाएगा। कुछ विश्राम करने के बाद आप अपने आपको फिर से तरोताजा महसूस करेंगे। अपने आहार का ध्यान रखें और इस बात को सुनिश्चित करें कि आपके रक्तचाप का स्तर सामान्य रहे।

इमोशन: आप बहुत अच्छा अनुभव कर रहे हैं । लगता है कि आप आसानी से सफलता की नब्ज को महसूस कर पा रहे हैं । आज आप चीजों को लेकर बहुत भावुक हो जाएंगे।

पर्सनल लाइफ: आज आपके लिए एक अनुकूल दिन है। फ़िज़ा में रोमांस है और यदि आप अविवाहित हैं, तो अपने नए नवेले प्यार के साथ सुखद समय बिताने की संभावना है। आप में से कुछ लोगों की किसी पुराने दोस्त से मुलाकात होगी और आप मिलकर कुछ प्रिय यादें पुनर्जीवित करेंगे।

करियर: व्यवसायियों के लिए यह सप्ताह व्यस्त रहेगा। आज का दिन आपके सभी लंबित कार्यों को पूरा करने के लिए उत्तम है। सहकर्मी आपके कार्यों को आसान बनाने और आपकी सहायता करने के लिए आगे आएंगे। आज किसी भी तरह के निवेश के बारे में सोच विचार करने के लिए एक अच्छा दिन है।

यात्रा: यात्रा की योजनाएं बनाने के लिए आज का दिन अच्छा है। सार्थक यात्रा का संकेत मिल रहा हैं ।

भाग्य: अपनी कल्पनाओं के निहित अर्थ को समझें। इस से सौभाग्य और सफलता प्राप्त होगी।
विज्ञापन

6 of 13
राशि
स्वास्थ्य: आज का दिन अपने स्वास्थ्य और तंदरुस्ती के कार्यक्रम में पूर्णतया परिवर्तन लाने के लिए अनुकूल है। पिछले कुछ समय से जो शारीरिक समस्या आपको प्रताड़ित कर रही थी, उससे अब आपको छुटकारा मिलेगा।

इमोशन: आज का दिन आपके लिए भावनात्मक ताजगी और नवीनीकरण लाएगा। आप का मिजाज सकारात्मक होगा और आप दूसरों पर एक अच्छा प्रभाव बनाने में सफल होंगे।

पर्सनल लाइफ: मित्रों के साथ मनाया गया जश्न आपको अत्यधिक आनंद देगा। आपके अतीत से कोई आपका अपना आपके संपर्क में आएगा जिससे आज का दिन एक यादगार दिन बन जाएगा। अपने जीवन साथी के साथ अपनी अंतरंग भावनाओं को साझा करने के लिए आज बढ़िया दिन है।

करियर: आपको अपने काम के लिए मान्यता और पुरस्कार प्राप्त होंगे। सहकर्मी और मातहत आपके लक्ष्यों को पूरा करने में मददगार साबित होंगे। सकारात्मक और रचनात्मक पहल करने के लिए समय अच्छा है। आराम और सुख सुविधाओं का आनंद लेने के लिए आपके पास पर्याप्त संसाधन रहेंगे।

यात्रा: भ्रमण के दौरान क्लेश होने की अथवा आपके घायल होने की संभावनाएं है अतएव फिलहाल के लिए अपनी सारी यात्राएं रद्द कर दें।

भाग्य: यह आपके लिए एक चुनौती भरा दिन रहेगा। आपको आत्मविश्लेषण की आवश्यकता होगी और यहां तक कि कुछ महत्त्वपूर्ण परिवर्तन करने का फैसला भी लेना पड़े।
विज्ञापन

7 of 13
राशि
स्वास्थ्य: आपको गर्दन के निचले हिस्से, कंधे और बाहों में दर्द हो सकता है. छोटे भाई-बहनों का स्वास्थ्य भी तनाव का कारण बन सकता है। आयुर्वेदिक उपचार या मालिश से आपको राहत मिल सकती है। किसी भी प्रकार के नशे की लत से दूर रहें।

इमोशन: आज का दिन आपके लिए काफी हताश और निराशाजनक होने की संभावना है। आप आलोचना के प्रति असामान्य रूप से संवेदनशील रहेंगे।

पर्सनल लाइफ: आज आप अपने आपको कई बातों से घिरा महसूस कर सकते हैं। तनाव में वृद्धि होगी। चिड़चिड़ापन रहेगा और छोटे भाई बहनो के साथ मतभेद होने की भी संभावना है। आपसे बहुत अधिक उम्मीद की जाएंगी जिससे आप खिज सकते हैं। छोटी सी गतिविधि भी आज गंभीर रूप से हिंसात्मक हो सकती है इसलिए शांत रहने की कोशिश करें।

करियर: विवादों को निपटाने या कर्ज चुकाने के लिए पैसा खर्च करना पड़ सकता है। अचानक से उत्पन्न वित्तीय मुद्दे और समस्याएं आपको परेशान कर सकती हैं। आप जल्दबाजी में कुछ एेसी बातें कह जाएंगे या कुछ कर जाएंगे जिसके लिए आपको बाद में पछताना पड़ सकता हैं। पैसे के मामलों में आज किसी पर भी भरोसा न करें।

यात्रा: यदि आप गंभीर समस्याओं का सामना कर रहे हैं तो अपनी यात्रा स्थगित कर दीजिए और धैर्य रखें। यात्रा के दौरान जल्दबाजी से काम करना उचित नहीं होगा।

भाग्य: आज आपके अनुकूल दिन नहीं है। विलंब और विफलताओं से जूझते हुए आपको कठिन समय का सामना करना पड़ सकता हैं। प्रार्थना से आपको बहुत सहायता मिलेगी।

8 of 13
राशि
स्वास्थ्य: आज आप बेहद ऊर्जावान और सक्रिय रहेंगे। आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बेहतर होगी। आपका स्वास्थ्य मजबूत रहेगा हालांकि अपने आहार पर नजर ज़रूर रखें। अपने नियमित व्यायाम के प्रति सावधान रहें।

इमोशन: आपकी बुद्धि का एक खास पहलू अचानक विकास के दौर से गुजरेगा। आप कहां जा रहे हैं उसकी स्पष्ट छवि आप देख पाएंगे।

पर्सनल लाइफ: विवाहित जीवन में व्यवहारिक विवाद बना रहेगा। पति/पत्नी के साथ तीव्र तर्क-वितर्क से बचें। मित्रों और सहयोगियों के साथ मतभेद हो सकता है। बेहतर होगा कि आप किसी को भी चाहे वह कितनी ही करीबी क्यों न हो ना ही ऋण दे और न ही किसी के लिए भी जमानत पर हस्ताक्षर करें।

करियर: नौकरी का वातावरण अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र के लिए यह सकारात्मक समय है। आपको अपने वरिष्ठों और श्रेष्ठ अधिकारियों से अनुकूल और स्वीकारात्मक प्रतिक्रिया प्राप्त होगी। आपको काम में नए उत्साह का अनुभव होगा और कार्यालय में भी अपने सहयोगियों से सक्रिय समर्थन प्राप्त होने की संभावना है।

यात्रा: आपको आज अनपेक्षित दौरे पर जाना पड़ सकता है। यात्रा का आनंद लें।

भाग्य: आज का दिन सभी प्रकार की गतिविधियों चाहे वो व्यक्तिगत हो या व्यावसायिक दोनों के लिए शुभ और आशाजनक है।

9 of 13
राशि
स्वास्थ्य: स्वास्थ्य की दृष्टि से आज आपकी हालत बहुत खराब रहेगी। अशांत मन और न्यून रोग-प्रतिरोधक शक्ति से आप परेशान रहेंगे। आप पित्त संबंधी समस्याओं से पीड़ित हो सकते है। आप काफ़ी सुस्त और कमज़ोर महसूस करेंगे। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

इमोशन: आपको निराशा और परेशानी का अनुभव होगा। आपके आत्मविश्वास के स्तर में कमी आएगी।

पर्सनल लाइफ: घर परिवार में लड़ाई झगड़े होने की संभावना है। आपका प्यार आपसे दूर जा सकता है। समझ तथा तालमेल की कमी वाद विवाद और शत्रुता का रूप ले सकती है। वैवाहिक सुख का अभाव रहेगा।

करियर: परिस्थितियां कठिन हो सकती हैं। गलतफहमी होने की संभावनाएं हैं। कार्यस्थल पर आपको संघर्ष का सामना करना पड़ सकता है। कोई सकारात्मक काम नहीं हो पाएगा। अपने प्रयासों में सफलता प्राप्त करने के लिए आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी।

यात्रा: आज यात्रा के लिए बिल्कुल ही शुभ दिन नही है। आपको बिना उद्देश्य के भटकना पड़ सकता है और किसी भी परिणाम को प्राप्त किए बगैर इससे केवल समय और सहनशक्ति की हानि ही होगी।

भाग्य: आज निश्चित रूप से आपके लिए एक भाग्यशाली दिन नहीं है। इसे शुभ बनाने के लिए आपको काफ़ी संघर्ष करना होगा।

10 of 13
राशि
स्वास्थ्य: आज आप ऊर्जा और नये उत्साह का अनुभव करेंगे। आप एक ऐसे व्यक्ति से मिलेंगे जो कसरत का दीवाना होगा और स्वास्थ्य के लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए आपको प्रेरित करेगा। प्राकृतिक स्थानों की खुली हवा में कुछ समय बिताना अत्यंत लाभप्रद होगा।

इमोशन: आप आज बहुत ही बेहतरीन मूड में हैं और दिन के अधिकांश भाग में आपका रवैया बेफिक्र और चिंतामुक्त रहेगा। आपका मनोरंजक और मजेदार गतिविधियों में भाग लेने का मन होगा।

पर्सनल लाइफ: आप अपने साथी के साथ काफी जोशीले और स्नेह भरे रिश्ते का आनंद उठाएंगे। आप अपने परिवार और दोस्तों द्वारा आपके लिए बनाई गयी योजना के प्रवाह में बहने का आनंद उठा सकते हैं । घर में आए मेहमान आपकी शाम को मनोहर और उत्कृष्ट बना देंगे।

करियर: आर्थिक स्थिति निश्चित रूप से सुधरेगी लेकिन साथ ही व्यय में भी वृद्धि होगी। कार्य सम्बंधित कोई भी निर्णय लेने के लिए अपने अंतर्ज्ञान का प्रयोग करें। आज आप आसानी से प्रतिकूल परिस्थितियों को अनुकूल बनाने में सक्षम रहेंगे।

यात्रा: आज आप किसी धार्मिक गतिविधियों में भाग ले सकते हैं या फिर किसी आध्यात्मिक स्थल की यात्रा भी कर सकते हैं।

भाग्य: भाग्य आज आपके पक्ष में है। आप वास्तव में जो कुछ करना चाहते है उसे करने का आपको उपयुक्त अवसर प्राप्त होगा।

11 of 13
राशि
स्वास्थ्य: भारी भोजन करने से बचें वरना पेट सम्बन्धी समस्याओं की संभावना है। आज चिंताएं स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का कारण बन सकती है। उदासीनता की प्रवृत्ति बनी रहेगी। गाड़ी चलाते और यात्रा करते समय सतर्क रहने की आवश्यकता है।

इमोशन: शांत रहें और सामंजस्यपूर्ण वातावरण बनाए रखने का प्रयास करें। दूसरों के साथ अपनी भावनाओं को साझा करने के लिए यह अच्छा समय नहीं है।

पर्सनल लाइफ: आपका अपने जीवनसाथी के साथ मतभेद हो सकता है। मन की सामान्य शांति के लिए घरेलू परेशानियां कष्टप्रद हो सकती है। छल के प्रति सतर्क रहें। दोस्ती की आड़ में कोई दुश्मन आपके विश्वास को धोखा दे सकता है।

करियर: यह समय महत्वपूर्ण वित्तीय मामलों के लिए अच्छा नहीं है। निवेश सम्बन्धी महत्त्वपूर्ण निर्णय किसी और दिन के लिए स्थगित कर दें। आप के प्रबंधक आपको अतिरिक्त जिम्मेदारियां सौंप सकते है। आप समय पर अपनी प्रतिबद्धताओं को पूरा करने में असक्षम रहेंगे।

यात्रा: आज यात्राएं लाभप्रद नहीं रहेंगीं अतएव यात्रा करने से बचें।

भाग्य: आज अपने भाग्य पर निर्भर रहने का दिन नहीं है। आपको अपने प्रयासों द्वारा ही अपने मुकद्दर को तराशना होगा ।

12 of 13
राशि
स्वास्थ्य: एक नए मुकम्मल स्वास्थ्य कार्यक्रम की शुरूआत करेंगे। आपको सेहत का ऐसा नया साथी मिल जाएगा जो स्वास्थ्य लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए आपको प्रेरित करेगा।

इमोशन: आप आज मित्रतापूर्ण और हंसमुख चित्तवृत्ति में रहेंगे। आपका मित्रों और परिवार के साथ जश्न मनाने का मन करेगा। प्रसन्नता का बोध चरम सीमा पर होगा।

पर्सनल लाइफ: आपके व्यक्तिगत संप्रेषण में एक भावनात्मक गहराई होगी जो फलदायक भी रहेगी। सामाजिक हलकों में आप बहुत लोकप्रिय हो जाएंगे। आप नए घर, संपत्ति या वाहन में निवेश करने की योजना बना सकते हैं। आप अपने प्रियजनों के साथ अपने भविष्य की परियोजनाओं पर भी चर्चा करेंगे।

करियर: आपको कोई एक ऐसा अवसर मिलेगा जो आपके करियर में बेहतर संभावनाओं के दरवाज़े खोल देगा। परिवार और मित्रगण आपके स्वयं के उद्यम को स्थापित करने के लिए आपकी आर्थिक रूप से सहायता करेंगे। व्यवसायियों को अपने कार्य का विस्तार करने के लिए नए अवसर प्राप्त होंगे।

यात्रा: मित्रों के साथ व्यवसायिक दौरे पर जाने का अवसर मिल सकता है। परिवार के साथ सैर भी संभव है।

भाग्य: भाग्य आज काफी हद तक आप के पक्ष में रहेगा। जिनके होने की आपने कभी उम्मीद न की हो, ऐसे प्रसंगो का घटित होना आज संभव है।
विज्ञापन

13 of 13
राशि
स्वास्थ्य: स्वास्थ्य के लिए समय सकारात्मक है। यदि किसी भी समस्या का सामना कर रहे हैं, तो आप सही इलाज प्राप्त कर पाएंगे और बेहतर महसूस करेंगे। स्वास्थ्य गतिविधियों में सम्मिलित होकर आप अपनी सेहत को बनाए रखने का प्रयास करें।

इमोशन: आप अनजाने में किसी की भावनाओं को चोट पहुंचा सकते है। आप हाल ही में जिस विकट परिस्थिति से गुज़र रहे थे, उसका दबाव कम होने की संभावनाएं हैं।

पर्सनल लाइफ: रोमांस के अवसर स्पष्ट रूप से मिलेंगे, लेकिन ये प्रणय के क्षण अल्पजीवी होंगे। घर का वातावरण कुछ हद तक चुनौतीपूर्ण होगा। आपको चतुराई से परिस्थितियों को संभालने की जरूरत होगी हालांकि बच्चे खुशी का स्रोत बनेंगे।

करियर: अच्छे परिणाम प्राप्त करने के लिए अपने ज्ञान और अनुभव का सदुपयोग करें। आप उपलब्ध अवसरों से अधिकतम फायदा लेने में सक्षम होंगे। आपके आसपास के लोग आपकी सराहना करेंगे। लॉटरी या शेयर बाजार से लाभ मिलने के संकेत हैं।

यात्रा: आज व्यावसायिक दौरों के लिए अनुकूल दिन है। आपके पास यात्रा की एक सफल योजना होगी।

भाग्य: सौभाग्य आज आप को घेरे रहेगा। आप कोई भी निर्णय लेने के लिए अपने अंतर्ज्ञान का उपयोग करें। आप कई मायनों में अपने आपको भाग्यशाली महसूस करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें