फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भविष्यवाणी : 19 दिसंबर बुधवार को सभी 12 राशियों का कैसा रहेगा दिन, पढ़ें दैनिक राशिफल

Tue, 18 Dec 2018 05:30 PM IST
विनोद शुक्ला आचार्य वी. शास्त्री
विज्ञापन
1 of 13
बुधवार,19 दिसंबर 2018 के दिन सभी राशियों का राशिफल जानने के लिए आगे की स्लाइड क्लिक करें...
विज्ञापन

2 of 13
rashi
मेष
मन स्वतंत्र और प्रसन्न रखने से आज के दिन में सफलता की प्राप्ति होगी। आज आप अपने कार्य व्यापार में कुछ नई शुरुआत कर सकते हैं। कोई काम समाप्त करना चाहें तो आपका प्रयत्न उचित दिशा में फलित होगा। आज आप दिनभर के अच्छे और बुरे कार्यों का अवलोकन कर सकते हैं। खास तौर से आज का दिन आपके लिए आत्मविश्लेषण का दिन है। मसालेदार भोजन ग्रहण करने से आज का दिन आपके लिए शुभ हो सकता है। मेष का रंग लाल है अतः इस रंग की उपस्थिति आज आपको शांति प्रदान करेगी।
विज्ञापन

3 of 13
rashi
वृषभ
आज किसी नई परियोजना का प्रारंभ न करें और अगर हो सके तो नये निवेश का विचार भी स्थगित करें दें। क्योंकि चंद्र के संक्रमण का यह समय आपको अप्राप्ति और तनाव पहुंचा सकता है अपने खर्च पर नियन्त्रण रखें अन्यथा खर्च सामान्य से ज्यादा बढने की सम्भावना है। अपने व्यवहार पर नियन्त्रण रखें और दूसरों के साथ अन्यायपूर्ण व्यवहार न करें। आज आप अर्धनिद्रा की स्थिति में हो सकते हैं। मादक पदार्थों के सेवन से बचकर रहें और ऊंचे स्थान पर खड़े न हों क्योंकि गिरने की सम्भावना है। समुचित ध्यान रखने से आज का दिन हानि रहित हो सकता है।

4 of 13
rashi
मिथुन
आज आप ज्ञान और शिक्षा के क्षेत्र में सफलता हासिल करेंगे। इस बात की संभावना है कि आज आपकी आय में वृद्धि होगी। आज आपकी पदोन्नति हो सकती है अथवा अतिरिक्त पद भार मिल सकता है। दूसरे शब्दों में आज का दिन सांसारिक दृष्टि से अनुकूल रहेगा। बुरी संगत और नशे से दूर रहें। आज का दिन निर्णय लेने के लिए उत्तम है, आप इसका उपयोग अपने भविष्य का अवलोकन करने के लिए कर सकते हैं। आज दान में आपकी रूचि रहेगी। हनुमान जी की पूजा कीजिए आपके लिए शुभ फलदायी रहेगा।
विज्ञापन

5 of 13
rashi
कर्क
अपने अनुभव से समाज में अपनी स्थिति का अवलोकन करे। आपने कर्मा का मूल्यांकन करे कि लोगों ने आपके दुर्गुणों को तो स्वीकार नहीं किया। रोजगार पाने के लिए आवेदन और इन्टव्यू दे सकते हैं। लाल रंग धारण करें भाग्य आपके साथ रहेगा। अगर आज आप बेरोजगार है तो यह आपका दोष है, इसका उपाय स्वयं आपके हाथ में है। पिता का आदर कीजिए और उनकी आवश्यकता का ध्यान रखिए। आज आपको संतुष्टी और आराम महसूस होगा। अगर इस संक्रमण में आप प्रतिकूलता का अनुभव कर रहे हैं तो आप राज कोप से पीड़ित है। कोप से बचने के लिए हनुमान की पूजा करें।

 
विज्ञापन

6 of 13
rashi
सिंह
आज लोग आपके सद्गुणों की प्रशंसा करेंगे। लाल रंग आपके लिए शुभफलदायक है। शिक्षक और आचार्य अपना ज्ञान बॉंटें। भगवान शिव, सूर्य, हनुमान की प्रार्थना करें। आप अपनी वित्तीय स्थिति को और पुख्ता करने में सक्षम रहेंगे। क्योंकि इस दौरान आपके ग्रह आपको आय को बढ़ाने के शुभ अवसर देते रहेंगे। जिससे आप अपनी आमदनी को बढ़ाने में सक्षम रहेंगे। इस दौरान आप कुछ वस्तुओं की खरीद करने में सफल रहेंगे। भावगत शुभ ग्रही संयोग आपको अनुकूल अवसर देने वाला रहेगा।
विज्ञापन

7 of 13
rashi
कन्या
आज आपकी प्रवृत्ति आक्रमक रहेगी। अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें। लाल रंग आज आपके लिए अशुभ है। आज कोई भी वस्तु खरीदें नहीं। शांति पूर्वक पारिवारिक जीवन बिताएं। बुरी संगत और असामाजिक कार्यों से दूर रहें। आप अपनी वित्तीय स्थिति और पुष्ट करने तथा उच्च करने में कई सफलता उम्मीदों के अनुसार प्राप्त करेगे। आप देखेंगे कि प्रबंधन व विक्रय तंत्र को प्रोत्साहित करने तथा लाभ अर्जित करने के कई अनुकूल अवसर रहेंगे। इस दौरान आपके लाभ का स्तर कम नहीं रहेगा। जिससे आप स्वभाविक रूप से प्रसन्न रहेंगे।

8 of 13
rashi
तुला
आप अपने ज्ञान को और समृद्ध करने लगे रहेंगे। व्यापारिक साझेदारां और सहयोगियां के प्रति पूरी श्रद्धा रखें। जीवन की समीक्षा करें कि यह अनुकूल या प्रतिकूल दिशा में है। आज आप वित्त निवेश, सामान की खरीद-बिक्री और यात्रा कर सकते है.। अगर थोड़ी कोशिश करें तो आज अच्छा खाने-पीने का योग भी बन रहा है। आज के दिन लाल रंग आपके लिए अनुकूल है। आज आप भगवान शिव और हनुमान की पूजा करें। अपरिचित व्यक्ति से बात करना और अज्ञात स्थान की यात्रा टाल दें। दूध से बनी हुई मिठाई का स्वाद लेने की सम्भावना है। आज आप सामान्य जीवन बिताएंगे। अगर आप अपने पेशे पर जोर देंगे तो आज का दिन आपके लिए फलदायी रहेगा।

9 of 13
rashi
वृश्चिक
लाल रंग के वस्त्र एवं वस्तुओं का प्रयोग आज न करें। भावनाओं पर काबू रखें। अगर आप किसी रोग से पीड़ित है तो चिकित्सक की सलाह लेना अच्छा रहेगा। अपने और अपने परिवार की सुरक्षा हेतु कदम उठायें। अपने आन्तरिक और बाह्य शत्रुओं को पहचानें और उनसे सतर्क रहें। महत्वहीन विशयों में मन को न उलझायें। ऋण संबन्धी मामलों में न पडें। पुराने ऋण को चुका दें दिल को राहत और खुशी मिलेगी। अपने दोषों को ढ़ूंढें दूसरों के नहीं, यह आपके लिए लाभदायक और भाग्यवर्धक रहेगा। रिश्तेदारों से मिलें और अपने सम्बन्धों में मजबूती लाएं।

10 of 13
rashi
धनु
आज लाभ और उपहार प्राप्त मिलने की सम्भावना है। लाभ प्राप्ति के लिए आज के दिन का समुचित उपयोग कीजिए। बेमतलब के संगत में न रहें और न ही किसी दूसरे को परेशान करें। किसी खास विषय पर आज आप किसी से राय ले सकते हैं। आज आप जितनी दूरदृष्टि से सोचेंगे दिन उतना ही आराम से गुजरेगा। मन शांत और तनाव रहित है तो सोच समझ कर लिया गया निर्णय लाभकारी होगा। आप किसी नयी योजना पर कार्य शुरू कर सकते हैं। खरीद-बिक्री और वित्त निवेश के लिए भी दिन शुभ है। यात्रा की दृष्टिकोण से भी दिन अनुकूल रहने वाला है। लाल रंग आज आपके लिए शुभ है।

11 of 13
rashi
मकर
अपने अंदर के विश्वास को बनाए रखें। बुध के नक्षत्र आपके पक्ष में हैं अतः आप जो तय कर लेंगे वह आप पूरा सकते हैं, क्योंकि वह आपके नियंत्रण में रहेगा। आज आप षिक्षा और ज्ञान के क्षेत्र में अच्छा कर सकते हैं इसलिए अपना मन आज कविता और आलेख लिखने में लगायें तो बेहतर होगा। पालतू पशुओं और पानी से आज सावधान रहें। लोग आपके विरूद्ध रहेंगे, लेकिन आप उनकी परवाह न करें। आज के दिन आपको शायद आराम न मिले। बेहतर होगा कि आप कलह या विवाद में न पड़ें अन्यथा आप बेकार में परेशान हांगे। भावनाओं पर नियंत्रण रखना हितकर होगा। दिन सामान्य रूप से शान्ति पूर्वक गुजारें।

12 of 13
rashi
कुंभ
आज का दिन आपके विकास और उन्नति का है। अपनी महत्वाकांक्षा पूरी करने की दिशा में आज आप आगे बढें। प्रेम और वैवाहिक जीवन में खुशी की अनुभूति रहेगी आज पदोन्नति या उत्तरदायित्व में विस्तार की संभावना है। शुभ संदेश प्राप्ति की संभावना है। अपने छोटे भाई-बहनों एवं अन्य जनों की सहायता कीजिए। आज आप धार्मिक कार्यो में संलग्न रहेंगे जिससे आपके व्यक्तित्व में दृढ़ता आएगी।
विज्ञापन

13 of 13
rashi
मीन
अपरिचित लोगों से हो सके तो नहीं मिलें। अनजानी जगहों पर नहीं जाएं। कविता और लेखन के क्षेत्र में आज आप सफल रहेंगे। आज आपकी बुद्धि तीक्ष्ण रहेगी और ज्ञान का स्तर ऊंचा रहेगा। जो छात्र किसी शिक्षण संस्थान में दाखिला लेना चाहते हैं, उन्हें आज इस दिशा में प्रयास करना चाहिए। आज आपको कोई पत्र, अथवा शुभ सन्देश प्राप्त होगा। पारिवारिक मामलों में आज आप अपने उत्तरदायित्व का पालन करेंगे और आपसी समझ और खुशियों को बनाए रखेंगे। पीला रंग आज आपके लिए शुभ रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें