ख़ुशनुमा ज़िन्दगी के लिए अपना ज़िद्दी और अड़ियल रवैया दरकिनार करें, क्योंकि इससे सिर्फ़ समय की बर्बादी ही होती है। आज सफलता का मंत्र यह है कि उन लोगों की सलाह पर पैसे लगाएँ, जो मौलिक सोच रखते हों और अनुभवी भी हों। दफ़्तर के तनाव को घर में न लाएँ। इससे आपके परिवार की ख़ुशी ख़त्म हो सकती है। अच्छा यही है कि परेशानियों का सामना दफ़्तर में ही करें और घर पर पारिवारिक जीवन का आनंद लें। अपने प्रिय से दूर होने के बावजूद आप उसकी मौजूदगी महसूस करेंगे। दफ़्तर में जिसके साथ आपकी सबसे कम बनती है, उससे अच्छी बातचीत हो सकती है। दिक़्क़तों का तेज़ी से मुक़ाबला करने की आपकी क्षमता आपको ख़ास पहचान दिलाएगी।