फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भविष्यवाणी : 18 दिसंबर मंगलवार को सभी 12 राशियों का कैसा रहेगा दिन, पढ़ें दैनिक राशिफल

Mon, 17 Dec 2018 05:47 PM IST
विनोद शुक्ला आचार्य वी. शास्त्री
विज्ञापन
1 of 13
मंगलवार,18 दिसंबर 2018 के दिन सभी राशियों का राशिफल जानने के लिए आगे की स्लाइड क्लिक करें...
विज्ञापन

2 of 13
rashi
मेष
आपकी जन्मपत्री में चंद्र मेश राशि में है। आज फिर से चंद्र का संक्रमण मेष राशि से हो रहा है। इसका सकारात्मक प्रभाव आपको छोटा-मोटा लाभ दिला सकता है। आप चाहें तो आज अपनी मानसिक स्थिति का पुनर्रावलोकन करें। आपका मन चंद्र के नियन्त्रण मे है इसलिए मेष राशि के लोग बहुत भावुक होते है। आप अपने स्वभाव और आदत के विरुद्ध व्यवहार न करें। आपको अपनी आदतों में थोड़ी उग्रता का एहसास होगा यह चंद्र के प्रभाव से या अन्य ग्रहों के प्रतिकूल प्रभाव से है। आपके लिए उचित होगा कि आप अपने रोष पर काबू रखेंं।
विज्ञापन

3 of 13
rashi
वृषभ
चंद्र द्वादष गृह से संक्रमण के समय केतु, शुक्र व सूर्य के नक्षत्रों से गुजर रहा है, इसके प्रभाव से आपका मन विचलित और अशान्त रहेगा। आज आपके मन में असुरक्षा की भावना बनी रहेगी। इसलिए
मन में उत्तेजक भाव न लाएं। मेष राशि की प्रकृति प्रभावयुक्त होने से आज आप विवाद कलह से बच कर रहें, नहीं तो नुकसान होने की सम्भावना है। आज लाल रंग का उपयोग नहीं करे। भगवान कृष्ण
और वासुदेव की प्रार्थना करें इससे शुभ फल प्राप्ति की सम्भावना बढेगी।

4 of 13
rashi
मिथुन
आपका पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा, आप अपने बच्चां के साथ खुशी महसूस करेंगे। कोई महिला आपकी मददगार होगी। बड़े भाई की तरह अपने छोटे भाई बहनों के प्रति अपनी जिम्मेवारियां का निबाहें, इससे आपका भाग्य उन्नत होगा। अपने व्यावसायिक साझेदाराी और सहयोगियों पर ध्यान दीजिए और यह निर्णय लीजिए कि उनके साथ सम्बन्ध रखा जाए अथवा नहीं। आय के अन्य स्रोतों की जॉंच कीजिए और तय कीजिए कि क्या आपके लिए वह लाभदायक है अथवा नहीं। शिक्षा के दृश्टिकोण से दिन उत्तम हैं।
विज्ञापन

5 of 13
rashi
कर्क
आज आपको अनुकूल फल प्रदान कर रहा है। आज आपका दिन परिवार के साथ खुशी-खुशी गुजरेगा। सामाजिक गतिविधियों में भी आपकी रूचि बनी रहेगीं। व्यापार और व्यापार संबंधी विषयों का अवलोकन करना लाभप्रद रहेगा। आपके सहकर्मी आपका आदर करेंगे और आपके आदेश का पालन करेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा प्राप्त करने के लिए आज का दिन अच्छा है लेकिन इसके लिए आपको अपने स्वार्थ का त्याग करना होगा अन्यथा आपका परिश्रम फलदायी नहीं रहेगा।
विज्ञापन

6 of 13
rashi
सिंह
आज का दिन फल मिश्रित स्वभाव का होगा जो आपकी परिस्थिति के अनुसार अच्छा या बुरा प्रभाव देगा। सामान्य स्थिति में इस संक्रमण से अनुकूल स्थिति का अनुभव होगा। धर्म सम्बन्धी पूर्व कर्म का
फल आज मिलेगा। आज शुरू किए गए कर्म का फल जरूर मिलेगा। आपको पूर्व दस्तावेज का अवलोकन करने का अवसर मिलेगा। तदनुसार आप वर्तमान कर्म सुधार लें। निर्णय लेने से पहले विषयों पर अच्छी तरह विचार कर लें इससे अनुकूल फल की प्राप्ति होगी। धार्मिक कर्म और यात्रा के योग बन रहे हैं।
विज्ञापन

7 of 13
rashi
कन्या
चंद्र का संक्रमण मेश राशि से हो रहा है। संक्रमण के समय चंद्र केतु,शुक्र और सूर्य के नक्षत्र से गुज़र रहा है। आज सामान्य रूप से दिन गुजारें, कोई महत्वपूर्ण निर्णय और सौदा नहीं करें। आज के दिन कर्म फल की प्राप्ति नहीं दिख रही है। कलह, विवाद से दूर रहना ही ठीक है अन्यथा अपमानित होना पड़ सकता है। मानसिक तनाव और संघर्ष से गुज़र रहे है तो विश्राम करने की कोशिश कीजिए लेकिन मादक पेय का आश्रय न लेंं।

8 of 13
rashi
तुला
आज आपका मन सामाजिक खुशिया प्राप्त करने की कोशिश करेगा। शारीरिर सम्बन्धों से आज आपके खुशियॉं प्राप्त होगी। प्रेम और विवाह जैसे मामलों  से आपके प्रसन्नता मिलेगीं। आप अपने शैक्षिक स्तर
को और बेहतर बनाने के लिए काम करते रहेंगे। हालांकि कुछ ऐसे विषय जो कि आपको कठिन लगते हैं उन्हें तैयार करने में आपको अधिक ध्यान देने की जरूतर रहेगी। जिससे आप सफलता के उच्च स्तरको अर्जित करने में सक्षम रहेगे ।

9 of 13
rashi
वृश्चिक
आपके जन्म के समय चन्द्र वृश्चिक राशि में मौजूद था। इसलिए आपकी राशि वृश्चिक है। आज इस राशि में चंद्र की स्थिति दुर्बल है। चंद्र का संक्रमण आज मेष राशि में छठे घर में हो रहा है। इस संक्रमण
के दौरान चंद्र केतु, शुक्र और सूर्य के नक्षत्र से गुज़र रहा है। इस आधार पर आपको मिश्रित फल मिलने की संभावना है। आज के दिन आप कोई नयी परियोजना या सामान की खरीदरी न करें। आज के दिन
आपका मन अशांत और उत्तेजित रहेगा। अकारण ही आपका मन भयभीत रहेगा। लडाई-झगड़े एवं कलह से दूर रहें। आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं।

10 of 13
rashi
धनु
आपका जन्म धनु राशि में हुआ है। आज चंद्र का संक्रमण मेष राशि से हो रहा है। इस संक्रमण के दौरान चंद्र केतु, शुक्र और सूर्य के नक्षत्रों से गुज़र रहा है। आज आप चिडचिडे या परेशान रह सकते हैं,
परंतु जो कुछ भी करें सावधानी से करें क्योंकि आज का दिन आपके भविष्य को आकार देगा। आज किसी भी विवाद से बचने की कोशिश करें, नहीं तो लम्बे समय तक इसके कारण आप परेशान रह सकते
हैं। स्वास्थ रहने के लिए भक्ति और योग का आचरण आप कर सकते हैं। मन से पढ़ें आज जो कुछ भी याद करने की कोशिश करेंगे, तुरंत याद कर लेंंगे। शिक्षा और परीक्षा से जुड़े लोग आज अपने कर्म में
विजयी रहेंगे।

11 of 13
rashi
मकर
आज आप चिंता एंव भय घिरे रहेंगें। मन में बुरे ख़्यालात आएंगे और धार्मिक आस्था भी डॉवाडोल रहेगी। इस स्थिति में बेहतर होगा कि आज न तो आप कोई महत्वपूर्ण निर्णय लें। न किसी नयी योजना की
शुरूआत करें। न खरीद-बिक्री करें, न तो किसी भी क्षेत्र में धन का निवेश करें, कर्ज सम्बन्धी लेन देन भी न करें। यात्रा भी स्थगित कर दें तो उत्तम रहेगा। वाहन चलाते समय सावधानी रखें।

12 of 13
rashi
कुंभ
लोग आपके व्यक्तित्व और गुणों की तारीफ करेंगे। यश की प्राप्ति होगी। आपको ऐसा लगेगा कि मार्ग के सारे विघ्न दूर हो गये। नयी योजना पर कार्य करने, क्रय-विक्रय, आर्थिक विनिवेश, लोन संबंधी मामलों
में आज आप महत्वपूर्ण कदम उठा सकते हैं। आज आप साहसी और जोशीले रहेंगे। जीवन के प्रति खास रुचि रहेंगी और नये निर्णय लेंगे।
विज्ञापन

13 of 13
rashi
मीन
आपका जन्म मीन राशि में है। चंद्र का संक्रमण आज मेश राशि से हो रहा है। इस संक्रमण के दौरान चंद्र केत,शुक्रु और सूर्य के नक्षत्रों से गुज़र रहा है। इस संक्रमण से आपको अनुकूल फल की प्राप्ति होगी। किसी भी महत्वपूर्ण कार्य को पूरा करने के लिए दिन उत्तम है। आप आज अपनी योजना का श्रीगणेश कर सकते हैं। और अगर क्रय-विक्रय एवं निवेश के सम्बन्ध में कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना चाहते हैं तोइसके लिए भी दिन अच्छा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें