शनिावार, 16 मार्च 2019 के दिन सभी राशियों का राशिफल जानने के लिए आगे की स्लाइड क्लिक करें...
विज्ञापन
2 of 13
राशि
मेष
आपकी लोकप्रियता अपने चरम पर होगी और अपना प्रभाव दूसरों पर डाल सकेगें। यदि आप अधिकारियों के साथ टकराव से बचे रहें, तो आप व्यावसायिक क्षेत्र में आपकी अच्छी प्रगति हो सकती है। आपके दुश्मन आपका कुछ बिगाड़ नहीं पाएंगे। आपका पारिवारिक-जीवन शांतिपूर्ण और खुशहाल रहेगा। आने वाले समय में आपकी जीवनसाथी और आपके बच्चे बहुत स्नेही और प्यार करने वाले होंगे। परिवार में कुछ शुभ समारोह हो सकते हैं। आपको अपने स्वास्थ्य के संबंध में विशेष ध्यान रखना चाहिए। आप अपने स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रह सकतें हैं।
विज्ञापन
3 of 13
राशि
वृष
आपको अधिकारियों से पूर्ण सहयोग मिलेगा और आपकी आमदनी, व्यापार और अन्य उपक्रमों से काफी बढ़ेगी। यदि आप नौकरीपेशा हैं, तो आपकी आय वृद्धि या पदोन्नति हो सकती है। आप कुछ धार्मिक कार्यों में संलग्न हो सकते हैं, जिसके कारण आपकी सामाजिक लोकप्रियता बढ़ेगी। कुछ नए अधिग्रहण आपके आराम और मानसिक संतुष्टि को बढ़ाएंगे। पारिवारिक जीवन में भाई–बहनों के साथ कुछ तनाव उत्पन्न हो सकते हैं। आज आपको संतान से संबंधित कोई शुभ समाचार मिल सकता है।
4 of 13
मिथुन
मिथुन
आज आपको विभिन्न स्रोतों से लाभ प्राप्त हो सकता है। आपकी कुछ महत्वाकांक्षाएं आज पूरी हो सकती हैं और आपके पास नए अधिग्रहण हो सकते हैं, जो आपके आराम में शामिल होंगे। आप एक समृद्ध और सुखी पारिवारिक जीवन जिएंगे, परिवार में उत्सव हो सकता है। आपके बच्चों का प्रदर्शन आपके मन में गर्व और खुशी की भावना पैदा करेगा। आप अपने घर के निर्माण के लिए अथवा कुछ नवीनीकरण करने के लिए अत्यधिक धन खर्च कर सकते हैं। आपकी माँ छोटी बीमारियों से पीड़ित हो सकती है।
विज्ञापन
5 of 13
राशि
कर्क
आज भाग्य की अपेक्षा कर्म पर भरोसा करके काम करना शुभ रहेगा। न्यायिक कार्य से जुड़े लोंगो को कुछ राहत मिल सकती है। भौतिक सुखो में वृद्धि होगी। नौकरी वालों के लिए यह समय ठीक-ठाक रहने वाला है। व्यापार में नए निवेश से परहेज करना आपके लिए फिलहाल लाभदायक रहेगा। आर्थिक स्थिति में स्थिरता रहेगी, लेकिन कुछ अनावश्यक खर्च बढ़ सकते हैं। वैवाहिक जीवन में कुछ हद तक सुधार संभव है। परिवार में कुछ धार्मिक अथवा सामाजिक समारोह हो सकते हैं। प्रेमी युगलों के लिए आज का दिन शुभ रहने वाला है। लंबी बीमारी से जूझ रहे जातकों को कुछ हद तक रहत मिलेगी।
विज्ञापन
6 of 13
राशि
सिंह
आज खुशियों के साथ दिन की शुरूआत हो सकती है। नौकरीपेशा जातकों को तरक्की मिल सकती है। व्यापारी एवं व्यवसायियों के लिए व्यापार में बेहतरी संभव है। आपकी वित्तीय स्थिति में सुधार और आय में वृद्धि के मजबूत संकेत के योग नजर आ रहे हैं। पारिवारिक वातावरण सौहार्दपूर्ण रहेगा और आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ तीर्थ यात्रा पर जा सकते हैं। आप दान-धर्म के कामों में शामिल हो सकते हैं। आपका दिन आज दोस्तों और शुभचिंतकों के साथ मौज-मस्ती में गुजारेगा।
विज्ञापन
7 of 13
राशि
कन्या
यदि आप व्यावसायिक सदंर्भ में निर्यात या आयात से संबंधित कार्य को कर रहे हैं तो आने वाले समय में आपकी आपकी विदेशी यात्रा तय है। आज का दिन आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित होगा। भागीदारों के लिए व्यवसाय विस्तार के सदंर्भ में नई साझेदारी फायदेमंद हो सकती है। नए संपर्क आपके लिए उपयोगी होंगे। छात्र अपनी मेहनत के आधार पर बहुत अच्छे परिणाम प्राप्त करेंगे। जो परियोजनाएं लंबे समय से लंबित थीं, वे अब प्रगति की ओर बढ़ सकते हैं। आपको अपने परिवार से बहुत सारा प्यार और स्नेह मिलेगा। बच्चों से संबंधित समस्याओं का समाधान मिल सकता है।
8 of 13
राशि
तुला
व्यवसाय में नवीन विचारों के कारण अंतिम मिनट में बदलाव किए जा सकते हैं। आज आप लगातार यात्रा और प्रतिबद्धताओं से घिरे रहेंगे, लेकिन अपने आप को तनाव न दें। आप परिवार और व्यापार में संतुलन स्थपित करने का प्रयास करें। साथ ही समाज में आपकी भूमिका, रिश्तेदारों की शादी के लिए सहायता, या अन्य गपशप आपको सामाजिक रूप से सक्रिय बनाए रखेगी। छोटे भाई-बहनों को स्वास्थ्य सम्बंधित गड़बड़ी का सामना करना पड़ सकता है।
9 of 13
राशि
वृश्चिक
काम में आने वाली सामान्य कठिनाइयों के बारे में ज्यादा चिंता किए बिना अपनी सामान्य गति से चलते रहें। थोड़ा सा चतुर होकर कार्य करना आपको बेहतर परिणाम दे सकता है। जहां तक करीबी लोगों से लंबित बकाया की वसूली का संबंध है, तो इस सदंर्भ में आज आप भाग्यशाली हो सकतें हैं। एक बड़ा सौदा अंतिम रूप ले सकता है। आप अपने निकट और प्रिय लोगों के साथ बाहर घूमने जा सकतें हैं। आप अपने प्रियजनों के साथ कुछ यादगार क्षणों का आनंद ले सकते हैं, जो एक यांत्रिक दिनचर्या की एकरसता को तोड़ने में आपकी मदद कर सकता है।
10 of 13
राशि
धनु
आज ग्रह स्थिति आपकी सोच को कुछ हद तक भ्रमित कर सकती है, जिसके कारण आप अनिश्चित, स्वच्छंद और जिद्दी हो सकते हैं। आप अपने शत्रु की कूटनीति के शिकार हो सकते हैं। व्यावसायिक एव आर्थिक सदंर्भ में आई आकस्मिक परेशानी के कारण आप आप परेशान और तनाव की स्थिति में रह सकते हैं। यदि आपको अपनी आंखों की दृष्टि से कोई असुविधा है, तो आपको चिकित्सकीय / नेत्र संबंधी सलाह लेना आपके लिए श्रेयकर रहेगा। आपके परिवार के सदस्यों के साथ आपके संबंध तनावपूर्ण रह सकतें हैं। जिसके लिए आप दुखी महसूस कर सकते हैं।
11 of 13
राशि
मकर
इस अवधि के दौरान परिवर्तन और आत्मनिरीक्षण ही आपकी सफलता की कुंजी हैं। आज आपको अपनी गुणवत्ता और प्रदर्शन पर जोर देना होगा। आपके गहरे और गहन विचार आपको सभी समस्याओं से छुटकारा दिलाने में सहायता करेंगी। हांलाकि पिछली साझेदारियां आपके लिए बड़ी निराशा लेकर आईं थीं, लेकिन फिर भी अब की बार शुरू किया गया कोई भी नया कार्य आपके पक्ष में जा सकता है। पारिवारिक सदस्यों के प्रति अपने व्यवहार को लेकर सावधान रहेंI विवाह संबंधित रिश्ता तय करते समय आपको अत्यधिक सावधानी बरतने की आवश्कता है।
12 of 13
राशि
कुंभ
आज आपके भागीदारों को कुछ हद तक मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है, जिस कारण आप बेचैन और अनिश्चित हो सकतें है। आर्थिक पक्ष अस्थिर रह सकता है। व्यवसायी एवं व्यापारी वर्ग के लोगों को कुछ हद तक आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। सार्वजनिक समर्थन प्राप्त करने के लिए आपको अथक प्रयास करने की आवश्कता है। आपके आलोचक और शत्रु आपके लिए समस्याएं पैदा कर सकते हैं, साथ ही वह आप पर हावी हो सकते हैंI किन्तु आप कूटनीति के प्रयोग से उन्हें चुप करा सकते हैं। आपका दैनिक कार्यक्रम व्यस्त रहेगा। नौकरीपेशा जातक पूर्व में अपने द्वारा किए गए शुभ कृत्यों के लिए आज मान्यता प्राप्त करेंगे व अपने संपर्कों को भी बढ़ा पाएंगे।
मीन
आज का दिन आपके लिए बाधाओं और मुश्किल से निपटने का दिन रहेगा है। आज कार्यस्थल पर दूसरों की सलाह से किसी कार्य को अंजाम न दे अन्यथा आपको घाटा हो सकता है। अपने लक्ष्यों को प्राथमिकता देते हुए उसे आगे बढ़ाने का प्रयास करें। दूसरों से उपहार प्राप्त करने का यह अच्छा समय है। लंबे समय से लंबित मुकदमेबाजी और अदालती मामलों का फैसला आपके पक्ष में आने वाला है। अब आपके पक्ष में सुलझेंगे। जो लोग नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उन्हें एक मौका मिलेगाI पारिवारिक एवं सामाजिक सदंर्भ में आप किसी भी गलती के लिए सवालों के घेरें में आ सकते हैं। छात्रों को अपने विवरणों पर अधिक ध्यान देना होगा। बच्चे अपने करियर में अच्छा करेंगे और अच्छी प्रगति दिखाएंगे। आज आपका स्वास्थ्य शुभ रहने वाला है।