फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भविष्यवाणी : 16 दिसंबर रविवार को सभी 12 राशियों का कैसा रहेगा दिन

Sun, 16 Dec 2018 11:21 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य वी. शास्त्री
विज्ञापन
1 of 13
रविवार, 16 दिसंबर 2018 के दिन सभी राशियों का राशिफल जानने के लिए आगे की स्लाइड क्लिक करें...
विज्ञापन

मेष- चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ

2 of 13
rashi
मेष
आज का दिन यात्रा की दृष्टि से बहुत ही अनुकूल है। अगर आज आप दूर स्थानों की यात्रा करते हैं तो आपकी यात्रा विशेष लाभप्रद रहेगी। अगर आप विदेश यात्रा करने की सोच रहे हैं तो आज आप यात्रा पर निकाल सकते हैं, आज के दिन की गई यात्रा से आपको मनोनुकल फल की प्राप्ति होगी। अगर आप मनोरंजन के उद्देश्य से यात्रा करते हैं अथवा व्यवसाय के कारण से यात्रा दोनों ही दृष्टि से आज का दिन यात्रा के लिए उत्तम है।
विज्ञापन

वृष- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो

3 of 13
rashi
वृषभ
चन्द्र का संक्रमण आज आपके लिए लाभदायक है। आज आप अपने कारोबार और व्यवसाय में अच्छी सफलता प्राप्त करेंगे। आपके शुभ संदेश भी प्राप्त हो सकते हैं। आज का दिन आपके साथ है, इसलिए
आज आपको मित्रों में परिवार के लोगां से पूरा सहयोग प्राप्त होगा। अगर आप सांसारिक आनन्द की कामना रखते हैं तो, किसी विपरीत लिंग वाले व्यक्ति के कारण आपकी इच्छा पूर्ण होने की संभावना है।
जो लोग बीमार हैं आज चिकित्सक से सलाह लें, उन्हें लाभ मिलेगा। आज आप अपने विपरीत लिंग वाले व्यक्ति के साथ आनन्द की अनुभूति प्राप्त कर सकते हैं।

मिथुन- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा

4 of 13
rashi
मिथुन
आपका जन्म मिथुन राशि में हुआ है। आज चंद्र का संक्रमण के समय चंद्र गुरू, शनि व बुध के नक्षत्रों से गुज़र रहा है। इसका फल सामान्यतः अनुकूल होता है। आज आप अपने परिवार के साथ सुखमय
समय बताएंगे। अपने काम में आपकी दिलचस्पी बनी रहेगी और आप आनन्द की अनुभूति करेंगे। आज दफ्तर के कामों में व्यस्तता बनी रहेगी। अपने सहकर्मियो पर ध्यान रखें। आज आपका यश फैलेगा लोग आपकी विवेक और बुद्धि की प्रशंसा करेंगे।
विज्ञापन

कर्क- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो

5 of 13
rashi
कर्क
आपके जन्म के समय चन्द्र कर्क राशि में था। आज चंद्र संक्रमण के समय चंद्र गुरू, शनि और बुध के नक्षत्रों से गुज़र रहा है। यह संक्रमण परिस्थिति के अनुसार अनुकूल फल दे सकता है। यह संक्रमण
आध्यात्मिकता का विकास करने में मदद करेगा। आज लंबित धार्मिक कर्य पूरा करने का दिन है। आज धार्मिक यात्रा करने की भी सम्भावना है। आप दान धर्म और निःसहाय की मदद करेंगे इससे स्थिति
बेहतर होगी। आज आपका मन उदार रहेगा। लोग आपके गुणों की प्रशंसा करेंगे और आपकी यश कीर्ति में वृद्धि होगी। वरिष्ठों जनो का आषीर्वाद लीजिए। स्वयं की पहचान करें।
विज्ञापन

सिंह- मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे

6 of 13
rashi
सिंह
आज आप महत्वपूर्ण निर्णय न लें और न ही कोई नई परियोजना की शुरूआत करें। आज साधारण जीवन बिताएं। आज क्रय या विक्रय में शामिल न हो। ऋण संबन्धित विषय लंबित करें। अज्ञात स्थल पर
यात्रा न करें क्योंकि यह खतरनाक हो सकता है कोई आपकी मानहानि करने की कोशिश करेगा। अपने शत्रु पर निगाह रखें और उन्हें उत्तेजित करने की कोशिश न करें। यह पीड़ा अल्पकालिक रहेगा। अगर आपके मन में कोई शक है तो उसे दूर कीजिए और लोगों को पहचानिए।
विज्ञापन

कन्या- टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो

7 of 13
rashi
कन्या
आज दिन खुशियां भरा रहेगा। जीवन साथी से सम्बन्ध खुशी प्रदान करेगा और प्रेम सम्बंधो सुधार होगा। बच्चों से जुड़े मामलो में अनुकूल फल की प्राप्ति होगी। यात्रा सुखदाई और फलदाई रहेगी। सफेद रंग
आज आपके लिए शुभ और अनुकूल है। प्रेम सम्बन्धों के लिए आज का दिन शुभ है। पारिवारिक जीवन से आज आपको खुशियॉं मिल रही है। व्यापारिक साझेदारों के साथ अपने संबंधो का अवलोकन कीजिए। अपनी दृष्टि साफ और स्पष्ट रखें आप अपने करियर में और बेहतर करने के लिए बेताब रहेंगे। आप आएं हुए अवसरों के भरपूर प्रयोग मे लगे रहेंगे। किन्तु पाप ग्रही प्रभाव होने से आपकी यह राह आसान नहीं रहेगी।

तुला- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते

8 of 13
rashi
तुला
आज आपकी यात्रा की सम्भावना है। शिक्षा और ज्ञान के क्षेत्र में आप विजयी रहेंगे, इस क्षेत्र में भाग्य आपका साथ देगा। अप्रिय घटना न हो इसके लिए आपको सावधान रहना होगा। आप अपने स्तर पर कई
ऐसे निर्णय लेने में सक्षम रहेंगे। जो कि लाभप्रद रहेंगे। हालांकि इस हेतु आपको कुछ प्राथमिक सावधानी की जरूरत रहेगी। कैरियर के क्षेत्रों में अच्छी कामयाबी की स्थिति रहेगी। किन्तु देशकाल परिस्थिति के कारण आप कुछ व्यवसायिक क्षेत्रों में अधिक संघर्षशील बने रहेंगे।

वृश्चिक- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू

9 of 13
rashi
वृश्चिक
आपका जन्म वृश्चिक में हुआ है। आज चंद्र की स्थिति के कारण संक्रमण का फल तिगुना होने की सम्भावना है। सामान्य स्थिति में इसका फल लाभदायक रहता है। आज का दिन शिक्षा की दृष्टि से
आपके लिए अत्यंत शुभ रहेगा। जो लोग आज परीक्षा दे रहें हैं उन्हें अपनी योग्यता अनुरूप उचित फल प्राप्त होगा। अगर आप किसी शैक्षणिक संस्थान में प्रवेश लेना चाहते हैं तो दिन अच्छा है। अध्यापन के
दृष्टिकोण से भी दिन उत्तम रहने वाला है। बच्चों के प्रति उदार बनें ।

धनु- ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे

10 of 13
rashi
धनु
आज आपको किसी बुरी घटना से भी रूबरू होना पड़ सकता है। बेहतर होगा कि आज आप कोई महत्वपूर्ण निर्णय नहीं लें और न ही किसी नयी योजना की शुरूआत करें। खरीद- बिक्री एवं धन निवेश के
लिए भी दिन बहुत अच्छा नहीं है। ऋण सम्बन्धी विषयों से दूर रहें। अगर महत्वपूर्ण यात्रा करने की योजना बना रहे हैं तो आज के लिए टाल दें। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। आज आपके लोगो के विपरीत व्यवहार का भी सामना करना पड़ सकता है। लोग आपके खिलाफ अफवाह भी फैला सकते हैं।आप अपने कैरियर को और अच्छा बनाने के लिए तत्पर रहेंगे। कुछ छोटी.छोटी परेशानियों का सामना करते हुए आप अपने लक्ष्य हासिल करने में सफल रहेंगे। ।

मकर- भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी

11 of 13
rashi
मकर
आज आप कोई पत्र, अथवा महत्वपूर्ण संदेश प्राप्त कर सकते हैं। क्रय-विक्रय के लिए दिन अच्छा रहेगा। किसी योजना पर कार्य शुरू करने के लिए एवं यात्रा के लिए दिन शुभ है। ऑंख और चेहरे की सुरक्षा के प्रति आज विशेष ध्यान दें। आज स्वादिष्ट भोजन के भी योग हैं, परंतु खान पान में अति से बचना श्रेयकर होगा। अपने परिवार और पड़ोसियों के साथ शान्ति और समन्वय बनाए रखें, यह आपके लिए उत्तम होगा।

कुंभ- गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा

12 of 13
rashi
कुंभ
आज सज्जनों का साथ मिलेगा और दिन सुखदायक व रमणीय बीतेगा। चन्द्र की इस दशा के कारण आप किसी मुश्किल में भी आ सकते हैं। बेहतर होगा कि आप सर्तक रहें, और कलह से दूर रहें। अगर आप किसी विवाद में फंस जाएं तो संयम बनाए रखें।
विज्ञापन

मीन- दी, दू, थ,झ, दे, दो, चा, ची

13 of 13
rashi
मीन
आज आप अपनी क्षमताअों और वर्तमान स्थिति की मूल्यांकन करें, और उन्हें सही दशा एवं दिशा देने की कोशिश करें। आज समान विचार वाले लोगाे के साथ दिन खुशी से बितेगा। जीवन में कई बदलाव के
संकेत मिल रहे हैं। मन भावुक रहेगा। आप आज कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं, जैसे नयी परियोजनाओं को शुरू करने के सम्बन्ध में, क्रय-विक्रय एवं निवेश के विषय में। यात्रा के सम्बन्ध में भी दिन उत्तम रहने वाला है। आज का दिन अनुकूल फल प्रदान करने वाला है। यह आप पर निर्भर है कि आप इसका उपयोग किस क्षेत्र में करते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें