फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 दिसंबर राशिफल : सभी राशियों के लिए क्या कहते हैं सितारे, पढ़ें दैनिक राशिफल

विज्ञापन
1 of 13
astrology
बुधवार,12 दिसंबर 2018 के दिन सभी राशियों का राशिफल जानने के लिए आगे की स्लाइड क्लिक करें...
विज्ञापन

मेष- चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ

2 of 13
rashi
दीर्घावधि निवेश से बचिए और अपने दोस्तों के साथ बाहर जाकर कुछ ख़ुशी के पल बिताएँ। आप दोस्तों के साथ बेहतरीन वक़्त बिताएंगे, लेकिन गाड़ी चलाते वक़्त ज़्यादा सावधानी बरतें। आज आपको महसूस होगा कि आपका महबूब आपसे कितना प्यार करता है। अगर आप थोड़ी देर अनुभवी लोगों की संगत में गुज़ारेंगे, तो आपको काफ़ी ज्ञान मिलेगा। आप उन लोगों की तरफ़ वादे का हाथ बढ़ाएंगे, जो आपसे मदद की गुहार करेंगे। मतभेदों की एक लम्बी श्रृंखला के पनपने के कारण आपको सामंजस्य बिठाने कें मुश्किल आएगी।
विज्ञापन

वृष- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो

3 of 13
rashi
आकस्मिक मुनाफ़े या सट्टेबाज़ी के ज़रिए आर्थिक हालात सुदृढ़ होंगे। ऐसा कोई जिसे आप जानते हैं, आर्थिक मामलों को ज़रूरत से ज़्यादा गंभीरता से लेगा और घर में थोड़ा-बहुत तनाव भी पैदा होगा। रोमांस में अपने दिमाग़ का उपयोग भी करें, क्योंकि प्यार हमेशा अन्धा होता है। दफ़्तर में अपनी ग़लती स्वीकार करना आपके पक्ष में जाएगा। लेकिन आपको इसे सुधारने के लिए विश्लेषण की ज़रूरत है। आपकी वजह से जिसे नुक़सान हुआ हो, उससे माफ़ी मांगने की ज़रूरत है। याद रखिए कि हर कोई ग़लती करता है, लेकिन केवल बेवकूफ़ ही उन्हें दोहराते हैं।

मिथुन- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा

4 of 13
rashi
भागीदारी वाले व्यवसायों और चालाकी भरी आर्थिक योजनाओं में निवेश न करें। घर का कुछ समय से टलता आ रहा काम-काज आपका थोड़ा वक़्त ले सकता है। अपने प्रिय के बिना समय बिताने में दिक़्क़त महसूस करेंगे। पेशेवर तौर पर आज का दिन सकारात्मक रहेगा। इसका भरपूर उपयोग करें। भरपूर रचनात्मकता और उत्साह आपको एक और फ़ायदेमंद दिन की ओर ले जाएंगे। आपका जीवनसाथी आपसे नाराज़ हो सकता है, क्योंकि आप उनसे कोई बात साझा करना भूल गए थे।
विज्ञापन

कर्क- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो

5 of 13
rashi
अटके मुआवज़े और कर्ज़ आदि आख़िरकार आपको मिल जाएंगे। घर में साफ़-सफ़ाई की ज़रूरत तुरंत है। हमेशा की तरह इस काम को अगली बार के लिए न टालें और कमर कस कर जुट जाएँ। सिर्फ़ स्पष्ट समझ के माध्यम से आप अपनी पत्नी/पति को भावनात्मक सहारा दे सकते हैं। आज का दिन समझ-बूझ के क़दम उठाने का है, इसलिए तब तक अपने विचार व्यक्त न करें जब तक आप उनकी सफलता के लिए आश्वस्त न हों। मुमकिन है कि आपके अतीत से जुड़ा कोई शख़्स आज आपसे संपर्क करेगा और इस दिन को यादगार बना देगा।
विज्ञापन

सिंह- मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे

6 of 13
rashi
अपनी ख़ुशियों को दूसरों के साथ साझा करना आपकी सेहत को भी बेहतर करेगा। लेकिन ख़याल रखें कि इसे नज़रअंदाज़ करना बाद में भारी पड़ सकता है। किसी बड़े समूह में भागीदारी आपके लिए दिलचस्प साबित होगी, हालाँकि आपके ख़र्चे बढ़ सकते हैं। घर में तालमेल बनाए रखने के लिए साथ में मिलकर काम करें। आपका काम दरकिनार हो सकता है- क्योंकि आप अपने प्रिय की बांहों में ख़ुशी, आराम और उल्लास महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र में किसी विशेष व्यक्ति से आपकी मिलाक़ात हो सकती है।
विज्ञापन

कन्या- टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो

7 of 13
rashi
आपमें से कुछ लोगों को आज महत्वपूर्ण फ़ैसला लेने के लिए बाध्य होना पड़ सकता है, जिससे आप तनावग्रस्त और चिंतित हो सकते हैं। आप पैसा बना सकते हैं, बशर्ते आप अपनी जमा-पूंजी पारम्परिक तौर पर निवेश करें। दिन के उत्तरार्ध में अचानक आई कोई अच्छी ख़बर पूरे परिवार को ख़ुशी देगी। प्रेम हमेशा आत्मीय होता है और यही बात आप आज अनुभव करेंगे। आज के दिन आप सबके ध्यान का केंद्र होंगे और सफलता आपकी पहुँच में होगी।

तुला- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते

8 of 13
rashi
ख़ुद को ज़्यादा आशावादी बनने के लिए प्रेरित करें। इससे न सिर्फ़ आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और व्यवहार लचीला होगा, बल्कि डर, ईर्ष्या और नफ़रत जैसे नकारात्मक मनोभावों में भी कमी आएगी। हालाँकि धन आपकी मुट्ठियों से आसानी से सरक जाएगा, लेकिन आपके अच्छे सितारे तंगी नहीं आने देंगे। अगर आप सामूहिक गतिविधियों में हिस्सा लेंगे, तो आप नए दोस्त बना सकते हैं। अचानक हुई रोमांटिक मुलाक़ात आपके लिए उलझन पैदा कर सकती है। नई योजनाएँ आकर्षक होंगी और अच्छी आमदनी का ज़रिया साबित होंगी।

वृश्चिक- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू

9 of 13
rashi
बहुत-कुछ आपके कंधों पर टिका हुआ है और फ़ैसले लेने के लिए स्पष्ट सोच ज़रूरी है। निवेश करने और अनुमान के आधार पर पैसे लगाने के लिहाज़ से अच्छा दिन नहीं है। दोस्तों का साथ राहत देगा। आपके जीवन में प्रेम की बहार आ सकती है; आपको ज़रूरत है तो बस अपने आँख-कान खुले रखने की। संयम और साहस का दामन थामे रखें। ख़ास तौर पर तब जब दूसरे आपका विरोध करें, जिसकी कामकाज के दौरान संभावना है। आप जिस प्रतियोगिता में भी क़दम रखेंगे, आपका प्रतिस्पर्धी स्वभाव आपको जीत दिलाने में सहयोग देगा।

धनु- ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे

10 of 13
rashi
बच्चे आपके मुताबिक़ नहीं चलेंगे, जो आपके झुंझलाहट की वजह बन सकता है। आपको ख़ुद पर नियंत्रण रखना चाहिए, क्योंकि नाराज़गी सभी के लिए नुक़सानदेह है और यह सोचने-समझने की ताक़त को ख़त्म कर देती है। इससे सिर्फ़ मुश्किल बढ़ती है। हालाँकि धन आपकी मुट्ठियों से आसानी से सरक जाएगा, लेकिन आपके अच्छे सितारे तंगी नहीं आने देंगे। एक ख़ुशनुमा और बढ़िया शाम के लिए आपका घर मेहमानों से भर सकता है। भावनात्मक उथल-पुथल आपको परेशान कर सकती है। वेब डिज़ाइनर्स के लिए बेहतरीन दिन है। पूरी एकाग्रता से काम करें, क्योंकि आज आप चमक सकते हैं। कुछ लोगों को विदेश जाने का मौक़ा भी मिल सकता है। आज सोच-समझकर क़दम बढ़ाने की ज़रूरत है- जहाँ दिल की बजाय दिमाग़ का ज़्यादा इस्तेमाल करना चाहिए।

मकर- भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी

11 of 13
rashi
शारीरिक और मानसिक लाभ के लिए ध्यान व योग करना उपयोगी रहेगा। ख़र्च करते वक़्त ख़ुद आगे बढ़ने से बचें, नहीं तो आप खाली जेब लेकर घर लौटेंगे। घर में और आस-पास छोटे-मोटे बदलाव घर की सजावट में चार चांद लगा देंगे। एकतरफ़ा प्यार आपको निराश कर सकता है। योग्य कर्मियों को पदोन्नति या आर्थिक मुनाफ़ा हो सकता है।  आज सोच-समझकर क़दम बढ़ाने की ज़रूरत है- जहाँ दिल की बजाय दिमाग़ का ज़्यादा इस्तेमाल करना चाहिए।

कुंभ- गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा

12 of 13
rashi
आर्थिक तौर पर सुधार तय है। आपके पहनावे या रूप-रंग में आपके द्वारा किए गए बदलावों से परिवार के सदस्य नाराज़ हो सकते हैं।  थोड़ी कोशिश और करें। आज भाग्य आपका साथ ज़रूर देगा, क्योंकि यह आपका दिन है। कामकाज के दौरान आप पूरे दिन काफ़ी हतोत्साहित महसूस कर सकते हैं। ऐसी जानकारियों को उजागर न करें जो व्यक्तिगत और गोपनीय हों।
विज्ञापन

मीन- दी, दू, थ,झ, दे, दो, चा, ची

13 of 13
rashi
आप अपने सकारात्मक रवैये और आत्मविश्वास की वजह से आस-पास के लोगों को प्रभावित करेंगे। आपके ख़र्चे बजट को बिगाड़ सकते हैं और इसलिए कई योजनाएँ बीच में अटक सकती हैं। परिवार के सदस्यों की सेहत से जुड़ी दिक़्क़तें आपको मानसिक परेशानी दे सकती हैं। किसी के साथ ज़रूरत से जल्दी दोस्ती करने से बचें, क्योंकि इसके चलते आपको बाद में पछताना पड़ सकता है। जो लोग प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें दिमाग़ शांत रखने की ज़रूरत है। परीक्षा की घबराहट को हावी न होने दें। आपका प्रयास सकारात्मक परिणाम ज़रूर देगा। अचानक यात्रा के कारण आप आपाधापी और तनाव का शिकार हो सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें