leo
- फोटो : leo
सिंह- दिन चढ़ने पर वित्तीय तौर पर सुधार आएगा। आपके जीवन-साथी की सेहत चिंता का सबब बन सकती है और उसे चिकित्सकीय देखरेख की ज़रूरत है। ज़रूरत से ज़्यादा जज़्बाती होना आपका दिन बिगाड़ सकता है- ख़ास तौर पर तब जब आप अपने प्रिय को किसी और के साथ थोड़ा ज़्यादा दोस्ताना मिज़ाज का होते हुए देखेंगे। आपको अपने दायरे से बाहर निकलकर ऐसे लोगों से मिलने-जुलने की ज़रूरत है, जो ऊँची जगहों पर हों। वाद-विवाद, दोषारोपण, असहमति - ये आधुनिक दौर में वैवाहिक जीवन का अंग बन चुके हैं। आज आप इनके शिकार बन सकते हैं। अपने भविष्य की योजना बनाने के लिए बिलकुल उपयुक्त दिन है, क्योंकि आपके पास आराम के कुछ लम्हे होंगे। लेकिन अपनी योजनाओं को व्यावहारिक रखें और हवाई क़िले न बांधें।