मेष राशिः कार्यक्षेत्र में अच्छे बदलाव दिखेंगे
अगर किसी नजदीकी व्यक्ति के साथ आपके रिश्ते में कोई खटास आ गई है तो आप उसे सुधरता हुआ पाएंगे। ये सुधार दोनो तरफ से किए गए प्रयासों का ही फल होगा। आगे भी ये रिश्ता यूं ही मधुरता से चलता रहे इसके लिए परिपक्वता की जरूरत है जो कि आप में है। अपनी इस अच्छाई को बनाए रखें और अपनों को ये एहसास दिलाएं कि आप उन्हें कितना प्यार करते हैं।
आज कार्यस्थल पर कुछ सकारात्मक बदलाव दिखाई देंगे। यदि आप स्थानांतरण के विषय में सोच रहे हैं तो वो आज संभव है। अथवा पदोन्नति या वेतनवृध्दि मिल सकती है। इनमें से कुछ भी हो, आपका सकारात्मक विकास निश्चित है।
अपने व्यवसाय में होने वाले छोटे-मोटे उतार-चढ़ाव से आप विचलित ना हों। व्यवसाय में अच्छी सफलता के लिए आप निरन्तर कठिन परिश्रम करते रहें। आपके आस पास के लोग आपके व्यवसाय के तरीकों की सराहना करेंगे। अत: आप उन महत्वपूर्ण व्यवसायियों से व्यवसाय के अच्छे गुण अपनाने की कोशिश करें। वे व्यक्ति जो आश्वस्त हैं एवं व्यवसाय के प्रति समर्पित हैं तथा वे आर्थिक जोखिम उठाने को तैयार हैं उन्हे अच्छे व्यवसाय के अवसरों की कोई कमी नहीं है।
विज्ञापन
वृष राशिः आपकी आर्थिक स्थिति सुधरेगी
2 of 12
वृष राशि
आज का दिन अपने परिवार व मित्रों के साथ बिताने के लिए बहुत ही अच्छा है। आज आप शायद उन नजदीकी रिश्तेदारों के साथ समय बिताएं जिनसे आप बहुत समय से नहीं मिल सकें हैं। इस समय का पूरा लाभ उठाएं क्योंकि ऐसे मौके बार-बार नहीं आते।
आज आपकी सफलता का मंत्र है कि आपको अपनी सफलता से संतुष्ट नहीं होना चाहिए। इससे आप निरंतर सफलता के लिए प्रयत्नरत्त रहेंगे व मेहनत करते रहेंगे। अगर आप अपनी सकारात्मक सोच व ऊर्जा का पूर्ण प्रयोग करें तो आपको भविष्य में लाभ जरूर मिलेगा। साथ ही अपना उत्साह बनाए रखें। इससे आपको अपने कैरियर को ऊंचाई पर ले जाने में मदद मिलेगी।
अपने प्रोफेशन में किसी भी हालत में खुद को ढाल लेने की आपकी क्षमता के कारण आज आप फायदे में रहेंगे। आपके काम को प्रोत्साहन और आपको आर्थिक लाभ के संकेत हैं। इसलिए निश्चिंत रहिए आपकी आर्थिक स्थिति सुधरेगी। बस आप अपनी तरफ से बेहतर काम करते रहिये आपका बैंक एकांउट बढ़ता रहेगा।
आगे बढ़ें और अपनी अकांक्षाओं को पूरा करें, लेकिन आप अपने लक्ष्य से डगमगाएं नहीं, क्योंकि आपके द्वारा बढ़ाए गए कदम आपको अपने लक्ष्य की ओर ले जा रहे हैं। सेहत से सम्बन्धित परेशानियां आज खत्म हो जाएंगी और उसके बाद आप खुद को स्वस्थ महसूस करेंगे। क्यों ना आप जिम जाना शुरु कर दें?
विज्ञापन
मिथुन राशिः आजीविका के क्षेत्र में कुछ अच्छे संकेत मिलेंगे
3 of 12
मिथुन राशि
आज आपको लगेगा कि आप बहुत व्यस्त और कुछ परेशान हैं। ये समय थोड़े बदलाव का है जिसके कारण आप कुछ परेशान रहेंगे। लेकिन ध्यान रखें कि ये बदलाव ही आपके लिए नए अवसरों के द्वार खोलेगा और आपकी सोच के दायरे को बड़ा कर देगा। आज कितनी भी मुश्किल चुनौती को स्वीकार करने से ना डरें।
आज आपकी सहनशीलता की परीक्षा होगी। आप बेचैन व चिड़चिड़े हो सकते हैं। अपना संयम बनाए रखें। अपने साथी को कोई अपमानजनक बात ना कहें। हर विषय पर खुलकर बात करें।
यदि आपने किसी नवीन नौकरी के लिये आवेदन दिया है तब आज कोई शुभ समाचार अपेक्षित है। यदि आपने आवेदन नही दिया है तो आज का दिन उस आवेदन को भरकर भेज देने का है। आज के दिन अपनी आजीविका को लेकर किसी न किसी नवीन योजना का श्रीगणेश कीजिये।
आपका सावधानी पूर्वक किया गया कार्य आपके आर्थिक दबाव को काफी हद तक कम कर सकता है। पूंजी निवेश करते समय आपको व्यवसाय के नये-नये तरीके अपनाने चाहिए। इसके लिए किसी अनुभवी से सलाह लेनी चाहिए। वे चाहे आपसे ओहदे में बड़े हों या उम्र में। यदि इसमें आपको सफलता मिली तो परिणाम प्रशंसनीय हो सकता है।
आज आपका शारीरिक स्वास्थ्य और विचार अच्छे रहेंगे, क्योंकि आज आप आध्यात्मिकता का रास्ता अपनाएंगे। इससे तनाव कम होगा और विचारों में भी बदलाव आएगा। इसलिए यह आप पर निर्भर करता है कि आप अध्यात्म में अपना मन लगाएं ताकि लम्बे समय तक आपके अंदर मानसिक और भावनात्मक शान्ति बनी रहे।
कर्क राशिः आज का दिन रोमांस से भरपूर रहेगा
4 of 12
कर्क राशि
आज आप अपने परिवार व दोस्तों द्वारा की गई मदद के लिए आभार प्रकट करेंगे। आप उनको बताएंगे कि आप उनके द्वारा की गई मदद को कितना सराहते हैं तथा इस बात का भी विश्वास दिलाएंगे कि आप भी हमेशा उनकी मदद को तैयार हैं। आपके परिवार के अलावा भी अगर किसी को आपकी मदद की जरूरत हो तो उसकी मदद करने से भी पीछे ना हटें।
आपका आज का दिन अपने साथी के साथ प्रेम एवं उत्साह से बीतेगा। आज आप अपने साथी के साथ छोटी-मोटी यात्रा पर जा सकते हैं। आज आप अपने आप को सामाजिक क्षेत्र में भी प्रेम से, भरपूर पायेंगे। आज का दिन रोमांस से भरपूर रहेगा।
उच्च अधिकारियों से आप खुशखबरी की उम्मीद कर सकते हैं। आपने अपनी संस्था के लिए जो कड़ी मेहनत की थी, अब उसका फल आपको जरूर मिलेगा। ये लाभ किसी भी रूप में मिल सकता है, जैसे कि तारीफ, प्रमोशन, विदेश यात्रा, तनख्वाह में वृद्धी या फिर आप अपने विभाग में जो बदलाव अपने लिए चाह रहे थे वो भी मिल सकता है। आपको जो मिल रहा है उसे पूरी खुशी से स्वीकार करें।
आज आपको अधिक खर्च के कारण सामने आने वाली स्थिति का सामना करना होगा। वो अतिरिक्त खर्चा हालांकि आपकी जेब पर भारी था लेकिन आपने हिम्मत कर उसे खरीद डाला। आज आपको अपनी वित्तीय स्थिति का सही लेखा जोखा रखना होगा।
विज्ञापन
सिंह राशिः कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत व ईमानदारी की प्रशंसा होगी
5 of 12
सिंह राशि
आज का दिन परिवार के साथ बिताने का है। आपके परिजन आपके प्यार को सराहेंगे। आज आपकी दोस्ती में भी और मजबूती आएगी। आप अपनी ऊर्जा और समय का प्रयोग अपने रिश्तों को और मजबूत बनाने में करेंगे।
कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत व ईमानदारी की प्रशंसा होगी। हालांकि अभी भी अपने कैरियर को आगे ले जाने के लिए आपको बहुत मेहनत करनी होगी। इसके लिए आप कुछ नई तकनीक भी सीख सकते हैं। आपकी रचनात्मकता व अनुभव आपको अपने वयावसायिक लक्ष्यों को प्राप्त करने में मदद करेंगे। अपने अनुभव अपने साथियों के साथ बांटने से भी आपको लाभ होगा।
आज थोड़ा हिम्मत जुटा कर अपने आर्थिक मामलों में थोड़ा जोखिम उठाइए। कुछ ऐसे कदम उठाइये जिससे आपको आर्थिक सुरक्षा मिले। समय बदल रहा है अपने व्यवसाय की नीति भी बदलिए। रातों रात मालामाल होने की मत सोचिए लेकिन कमाई के लिए कुछ नये रास्ते तो तलाशिये ही। आप समझदार भी हैं और सक्षम भी इसका लाभ उठाइये। आज थोड़ा संभल कर रहें।
आज उन लोगों को आराम मिलेगा जो पेट के रोग से ग्रस्त हैं। आज आपको आपकी बीमारी का हल मिल सकता है। बस आप खाने पर ध्यान दें और इसे अपने रोजमर्रा के जीवन का हिस्सा बना लें ताकि आपको भविष्य में इसका लाभ मिले और आप जल्दी ठीक हो जाएं।
विज्ञापन
कन्या राशिः लाभ के अच्छे अवसर मिल सकते हैं
6 of 12
कन्या राशि
आज आपका कोई मित्र आपसे मदद मांग सकता है। इस मित्र को शायद आपकी मदद की आवश्यकता हो। इस मित्र के साथ वफादारी निभाएं उसके भले के लिए अगर आपको उसकी आलोचना भी करनी पड़े तो भी पीछे ना हटें। अगर आपका मित्र कोई गलती करे तो भी उसकी गलती का एहसास उसे अवश्य कराएं।
आज शायद काम के सिलसिले में आपको यात्रा करनी पड़े। इससे आपको बहुत खुशी मिलेगी और साथ ही यह आपकी प्रतिष्ठा व पहचान को बनाने में सहायक सिद्ध होगी। यह आपके लिये बेहतर अवसर हो सकता है इसे हाथ से न जाने दें।
जो लोग किसी उद्योग से जुड़े हैं और उनकी दूर किसी व्यक्ति या किसी विदेशी से लेन-देन है तो आज आर्थिक फायदा होगा। नये मौके मिलेंगे जो आपको आकर्षित करेंगे। यह आपके लिए सुनहरा मौका है, हाथ से न जाने दें।
आज तनाव बढ़ने से आप परेशान हो सकते हैं। शान्त रहने की कोशिश करें किसी भी परेशानी को ना बढ़ायें, क्योंकि घर पर पहले से ही परेशानी है। यह परेशानियां तो आती जाती रहती हैं इसलिए इन्हें बढावा न दें।
विज्ञापन
तुला राशिः दिन की शुरुआत निराशा जनक रह सकती है
7 of 12
तुला राशि
आज के दिन की शुरूआत कुछ निराशा पूर्ण हो सकती है। लेकिन दिन का अंत संतुष्टीजनक ही होगा। आपके धैर्य और दृढता का आपके आस-पास के लोगों पर सकारात्मक असर होगा और आपकी हर समस्या खुद ही हल हो जाएगी।
यदि आप विमानन के क्षेत्र में अपना भविष्य बनना चाहते हैं तो आज का दिन आपके लिये है। आप अपने साक्षात्कार में सफल होकर अपने भविष्य की नई शुरूआत करेंगे। ये आपको अपनी चुनौतियों को सही तरीके से लेने का फल मिल रहा है। इस सफलता से धन, प्रसिध्दि के साथ ही मानसिक रुप से संतुष्टि भी आपको मिल सकती है।
निवेश के मामलों में बाजार से आपको जो सूचना मिल रही है उसे लेकर आप बड़े असमंजस में घिर जाएंगे। असल में इस समय बाजार की हलचल पर नजर रखें और कोई जोखिम भरा निर्णय ना लें। बाजार को लेकर ठोस खबर जल्दी ही आ जाएगी, फिर सोच समझकर निवेश करें।
आज आप पाएंगे कि अचानक आपका स्वास्थ्य बिगड़ रहा है। यह आपको गहन चिंता में डाल सकता है जिससे आपको मानसिक दुविधा भी रहेगी। आप होशियार रहें और स्वयं जरुरत अनुसार उपचार भी करें। इससे आप थोड़ा हल्का भी महसूस करेंगे।
वृश्चिक राशिः करियर संबंधी लाभ की उम्मीद कर सकते हैं
8 of 12
वृश्चिक राशि
आज आपको अपनी सूझ-बूझ व चतुराई को परखना होगा कुछ लोग अपनी सीमाओं को लांघ कर आपकी परेशानी का सबब बनते जा रहे हैं। आपको शांत रहते हुए उनको रोकने का प्रयास करना होगा। शांति पूर्वक उन लोगों तक अपना संदेश पहुंचा दें।
आज का दिन आपके लिए आनंद से भरा है। आप अपने करीबी लोगों के साथ यादगार पल बिताएंगे। अपने दिमाग को बोझिल करने वाले सभी कामों को भूलकर दोस्तों के साथ मौज मस्ती कीजिए।
आज उन लोगों के लिए बहुत अच्छा दिन है, जिन्हें विदेश में व्यापार करने का अवसर मिला है। दूर बैठे साझेदारों से संबंधित व्यवसाय में भी लाभ होगा। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में भी अपने संपर्क मधुर बनाने की कोशिश करें। इस समय करियर संबंधी लाभ की आशा है।
आज यदि आप नए मकान या संपत्ति में निवेश करना चाह रहे हैं तो उसके दस्तावेजों को ठीक से पढ़ सुन लें। छोटी सी चूक भी आपको बड़ी मुसीबत में डाल सकती है इसलिए इन्हें गौर से पढ़े-सुनें।
धनु राशिः मेहनत करेंगे तभी सफलता मिलेगी
9 of 12
धनु राशि
आज आपका मन करेगा कि आप कहीं बाहर जाएं और लोगों से मिलें। आज आप अपनी जिंदगी को लेकर कुछ तनाव में हैं। आप अपने दोस्तों के साथ कहीं बाहर घूमने क्यों नहीं चले जाते। अगर आज आप किसी सामाजिक समारोह में जा रहे हैं तो वहां आपको बहुत से लोगों से मिलने का मौका मिलेगा।
आपके संबंध में नई उत्तेजना को घर पर बैठकर व्यर्थ ना करें। साथ-साथ फिल्म देखें अथवा अन्य आनंददायक कार्य करें। इससे जीवन की नीरसता दूर हो जाएगी।
आज आपकी सफलता की कुंजी है, कार्यालय में सहकर्मियों के साथ काम करने की सही क्षमता का होना। आज की आपकी सफलता सिर्फ आपकी ही नहीं वरन् समूह की है। आपको अपनी प्रेरणादायी योजनाओं से सहकर्मियों का मनोबल बढ़ाना होगा, जिससे आपके लक्ष्यों तक आप पहुंच सकें।
आज आपको आर्थिक नुकसान के संकेत हैं इसलिए पैसे रुपये को लेकर आज थोड़ा सावधान रहें। सिर्फ सुरक्षित निवेश का ही रास्ता चुनें या फिर सही समय आने का इंतजार करें। उन्हीं चीजों की खरीदारी करें जो बेहद जरूरी हों। अगर विलासिता का कोई सामान खरीदते हैं तो शायद नुकसान उठाना पड़े। आज मुट्ठी बांध कर ही चलें।
अच्छी सेहत पाने के लिए अगर आपने जिम जाने का विचार कर लिया है तो पहले चिकित्सक की सलाह लेना ना भूलें। उसकी सलाह आपको निर्देशित ही नहीं करेगी बल्कि आपको उन व्यायाम को करने के लिए सचेत करेगी जिससे आपको नुकसान पहुंच सकता है। आप पौष्टिक और सन्तुलित भोजन लेना शुरू कर दें इससे आपको फायदा होगा।
मकर राशिः धन की हानि होने की आशंका है
10 of 12
मकर राशि
आज आपकी खुशियों का कोई ठिकाना नहीं रहेगा। आज आप अपने परिजन अथवा दोस्तों के साथ किसी खुशी का उत्सव मनाएंगे या फिर कहीं बाहर घूमने जाएंगे। साथ गुजारे ये पल हमेशा मीठी यादों के रूप में आपके साथ रहेंगे। इसलिए आज आप खूब मजे करें।
आज आप अपनी योजनाओं को खुद समय पर पूरा नहीं कर पाएंगे, इसके लिए आपको किसी की मदद की जरूरत पड़ेगी। इस व्यक्ति की जितनी मदद आप लेना चाहें लें, इसमें जरा भी ना हिचकें, इससे आपको लाभ ही होगा।
आज आपको अपने धन को लेकर सावधानी बरतने की आवश्यकता है क्योंकि धन की हानि होने की आशंका है। आज उन वस्तुओं की खरीद मत कीजिये जिनकी आपको आवश्यकता नहीं है। अपनी आवश्यकताओं को लेकर सीमित रहिये अन्यथा पछतावा करना पड़ सकता है। खरीद के बाद पैसा वापस मांगने से अच्छा है अपने पर नियंत्रण रखना।
आज आपकी मानसिक और शारीरिक क्षमता ऊच्च स्तर पर बनी रहेगी। आज आप बाहर जाकर कुछ अलग करेंगे। हो सकता है आप कोई नया व्यायाम या नया खेल खेलें। आप वही काम करें जिसमें आपको खुशी मिले। अगर आप कोई आरामदायक काम करना चाहते हैं तो योग करें। या फिर अपने दोस्तों के साथ क्रिकेट खेलें। यह सब करने से आपको अच्छा लगेगा।
कुंभ राशिः पैसे रूपये की चिंता सता सकती है
11 of 12
कुंभ राशि
आज आपको उच्च अधिकारियों की वजह से शायद कुछ परेशानियों का सामना करना पडे। ये समय सोच-समझ कर कदम उठाने का है। आपके आस-पास का वातावरण कुछ खास अच्छा नहीं है इसलिए जरा सावधानी से काम लें वरना किसी मुसीबत में फंस सकते हैं। समझदारी इसी में है कि ये जानने की कोशिश करें कि बात कैसे और कहां बिगड़ी और उसे सुधारने की कोशिश करें।
आज आप अपनी मेहनत और स्पष्ट बातचीत से अपने व्यवसायिक विरोधियों को निरस्त कर देंगे। अगर आप ये दिखाएं कि आपके इरादे नेक हैं और आपके काम करने का ढंग सही है तो आपके विरोधी आपको बिल्कुल भी अस्थिर नहीं कर पाएंगे।
इन दिनों पैसे रूपये की चिंता सता सकती है लेकिन ये घड़ी भी निकल जाएगी। आप इस दुविधा में पड़ सकते हैं कि पैसा बचाया जाय या जो सामने जरूरत आ पड़ी है उसके लिए खर्च कर दिया जाय।
आपको साधना के लाभ सुनकर आश्चार्य होगा आज आप अपने दिमाग को शान्ति दे सकते हैं, क्योंकि यह उपयुक्त समय है। साधना आपको अपना अच्छा असर आने वाली अवधि और लम्बी अवधि दोनों में दिखाएगी।
आज आपको वो प्रशंसा मिलेगी जिसकी आप अपेक्षा भी नहीं कर रहे थे। आपने निस्वार्थ भाव से काम किया जिसका फल आपको अब मिलेगा। शायद आपने अपना काम बहुत मेहनत से किया है और आपको इस बात का एहसास भी नहीं था कि उच्चाधिकारी आप पर नजर रखे हुए हैं। जब आपको आपके काम के लिए सराहा जाएगा तो आपको बहुत खुशी होगी। आपको कोई इनाम भी मिल सकता है।
आज वो दिन है जबकि आपको अपने कार्यालय में अपने से ज्यादा क्षमता वाले कर्मचारियों को ट्रेनिंग के लिए चुनना होगा। अगर आपके कर्मचारियों को आपकी ओर से प्रोत्साहन और प्रशंसा मिलेगी तो वे आपसे और अधिक वफादारी करेंगे। इसलिए, आप अपने सबसे अच्छे कर्मचारियों को ये जरूर बताएं कि वो आपके लिए कितना मायने रखते हैं। इससे आने वाले समय में आपको बहुत लाभ होगा।
यदि आप फार्मा के क्षेत्र में काम करते हैं, तब आज का दिन विशेष फल देने वाला है। आज के दिन अपने क्षेत्र से संबंधित किसी विशेष अवसर को लेकर सचेत रहें व उसका लाभ उठाएं। नवीन कार्य करते हुए आप अवसरों का लाभ लेते हुए लंबा प्रयास कर सकते हैं।
आज आप स्वास्थ्य को लेकर खुशनुमा स्थिति में रहेंगे। आज आप अपना दिमाग सकारात्मक भावनाओं जैसे प्यार, आशा और विश्वास की तरफ लगाएं इससे आपको लाभ मिलेगा। आप अपनी ओर से किसी भी कार्य को अच्छे तरीके से करें ताकि आपका स्वास्थ्य और दिमाग ठीक रहें।