Today's Daily Horoscope: 03 फरवरी 2026 की फाल्गुन कृष्ण द्वितीया तिथि धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से अत्यंत शुभ है। डॉ. सुरभि भटनागर के अनुसार आज शुभ योग के चलते कई राशियों के लिए शिक्षा, करियर, व्यापार और वैवाहिक जीवन में उन्नति और समृद्धि के नए अवसर लाएगा।
Aaj Ka Rashifal 03 February: 03 फरवरी 2026 को फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है। आज के दिन बने कई तरह के योग के चलते कई राशि वालों को लाभ मिलने के योग हैं। आज के दिन मेष राशि वालों को सुख-सुविधाओं का आनंद मिलेगा, सिंह राशि वालों को आय में वृद्धि के योग हैं, धन राशि वालों को नौकरी में स्थान परिवर्नत के योग हैं।
ज्योतिषाचार्य डॉ. सुरभि भटनागर के अनुसार, आज के दिन कई योग के प्रभाव से शिक्षा, करियर, व्यापार, वैवाहिक जीवन और आर्थिक स्थिति में अच्छे बदलाव आने के संकेत हैं। इससे उन्नति और समृद्धि के नए अवसर खुल सकते हैं, जो जीवन में सकारात्मक ऊर्जा और आत्मविश्वास बढ़ाने में मदद करेंगे।
विज्ञापन
2 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
मंगलवार को मंगल की प्रबल ऊर्जा से करियर में रुके कार्यों की प्रगति व सही दिशा का दिन। वरिष्ठजनों की सलाह से निर्णय क्षमता बढ़ेगी, धैर्यपूर्वक लक्ष्य प्राप्ति सुनिश्चित। सिर व आंखों संबंधी सावधानी बरतें। प्रेम और रोमांस
जीवनसाथी संग विश्वास व सहयोग बढ़ेगा। पारिवारिक सामंजस्य सुखद रहेगा। अविवाहितों को स्थिर संबंध के योग। धन और वित्त
आर्थिक स्थिरता बनी रहेगी। निवेश पूर्व पूरी योजना बनाएं। मूंगा रत्न धारण करें।
विज्ञापन
3 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
मंगलवार को शुक्र की स्थिर ऊर्जा से तनाव में कमी व पारिवारिक आनंद का दिन। सामाजिक समारोहों से मूड प्रफुल्लित रहेगा, घरेलू कार्यों में सहयोग मिलेगा। गले व कंठ संबंधी सावधानी बरतें।
प्रेम और रोमांस
जीवनसाथी संग सुखद समय बीतेगा। रोमांटिक मूड प्रबल रहेगा, हंसी-मजाक संबंधों को मजबूत करेगा।
धन और वित्त
बचत के योग बनेंगे। छोटा लेकिन सुखद लाभ संभव। हीरा रत्न धारण करें।
4 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
मंगलवार को बुध की बुद्धिमत्ता से सोशल संपर्कों में वृद्धि और नौकरी में स्थान परिवर्तन का दिन। कार्यक्षेत्र में प्रमोशन के योग बनेंगे, बौद्धिक क्षमता सराही जाएगी। छाती व फेफड़ों संबंधी सावधानी बरतें।
प्रेम और रोमांस
प्रेम जीवन में बातों का जादू चलेगा। देर रात के संवाद संबंधों को गहरा बनाएंगे। अविवाहितों को प्रभावशाली प्रस्ताव संभव।
धन और वित्त
धन प्रवाह रहेगा लेकिन खर्च सोच-समझकर करें। व्यापारिक निर्णय शुभ फलदायी। पन्ना रत्न धारण करें।
विज्ञापन
5 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
मंगलवार को चंद्रमा की ममता से विपरीत राजयोग बनने से अकस्मात लाभ व शुभ समाचार का दिन। कार्यक्षेत्र में बुध राशि परिवर्तन से संचार व मीडिया संबंधी सफलता, सरकारी कार्यों में प्रगति। छाती व पेट संबंधी सावधानी बरतें।
प्रेम और रोमांस
जीवनसाथी संग भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा। पारिवारिक सुख व सहयोग सुखद रहेगा। अविवाहितों को विवाह प्रस्ताव के शुभ योग।
धन और वित्त
धन लाभ व पैरेंटल प्रॉपर्टी विवादों में विजय। विदेशी स्रोतों व स्पेकुलेशन से आय। मोती रत्न धारण करें।
विज्ञापन
6 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
मंगलवार को सूर्य की राजसी ऊर्जा से नेतृत्व व आत्मविश्वास का प्रबल दिन। कार्यक्षेत्र में फैसले सराहे जाएंगे, बॉस व सीनियर आप पर भरोसा करेंगे। पेट व रीढ़ संबंधी सावधानी बरतें।
प्रेम और रोमांस
जीवनसाथी संग रोमांस व ड्रामा का मिश्रण। ध्यान देने से रिश्ता चमकेगा। अविवाहितों को आकर्षक प्रस्ताव संभव।
धन और वित्त
अटका पैसा या पुराना लाभ मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। माणिक्य रत्न धारण करें।
विज्ञापन
7 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
मंगलवार को बुध की विश्लेषणात्मक ऊर्जा से विस्तृत योजना और बारीकी से कार्यों में सफलता। कार्यक्षेत्र में संगठन व प्रबंधन क्षमता सराही जाएगी। पाचन तंत्र और आंतों संबंधी सावधानी बरतें।
प्रेम और रोमांस
जीवनसाथी संग बौद्धिक संवाद सुखद रहेगा। आपसी समझ से संबंध प्रगाढ़ होंगे। अविवाहितों को शिक्षित व समझदार साथी के योग।
धन और वित्त
वित्तीय नियोजन से स्थिरता बनी रहेगी। लेखा-जोखा सुधारें। पन्ना रत्न धारण करने से लाभ।
8 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
मंगलवार को शुक्र की संतुलनकारी ऊर्जा से सुख-सुविधाओं में वृद्धि और कार्यों में सफलता का दिन है। कार्यक्षेत्र में नई संभावनाएं मिलेंगी, इच्छापूर्ति का शुभ मुहूर्त। कमर व गुर्दे संबंधी सावधानी बरतें।
प्रेम और रोमांस
जीवनसाथी संग सुखद संवाद व प्रेमपूर्ण शब्दों का आदान-प्रदान। आपसी समझ से रिश्ता मजबूत होगा।
धन और वित्त
वित्तीय समृद्धि व धन संचय के योग। चारों ओर समृद्धि का वातावरण बनेगा। हीरा रत्न धारण करें।
9 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
मंगलवार को मंगल की तीव्र ऊर्जा से तनावपूर्ण वातावरण लेकिन टीमवर्क से सफलता का दिन। कार्यक्षेत्र में सहयोग से चुनौतियां पार होंगी, आवेगी प्रतिक्रियाओं से बचें। गुप्तांग और मूत्र संबंधी सावधानी बरतें।
प्रेम और रोमांस
जीवनसाथी संग असावधान टिप्पणियों से विवाद संभव। विनम्र संवाद अपनाएँ। अविवाहितों को भावनात्मक स्थिरता के योग।
धन और वित्त
वित्तीय निर्णय सोच-समझकर लें। तार्किक सोच से निवेश शुभ। लाल मूंगा रत्न धारण करें।
10 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
मंगलवार को बृहस्पति की विस्तारकारी ऊर्जा से यात्रा व शिक्षा संबंधी कार्य सफल होंगे। कार्यक्षेत्र में नए अवसर व विस्तार के योग, उच्च शिक्षा के छात्रों को मान्यता मिलेगी। कूल्हों व जांघों संबंधी सावधानी बरतें।
प्रेम और रोमांस
जीवनसाथी संग साहसिक योजनाएं सुखद। लंबी यात्रा से संबंध प्रगाढ़ होंगे। अविवाहितों को विदेशी या शिक्षित साथी के योग।
धन और वित्त
विदेशी स्रोतों से लाभ व निवेश के शुभ संकेत। उच्च शिक्षा पर खर्च लाभकारी। पीला पुखराज धारण करें।
11 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope) \
मंगलवार को शनि की स्थिर ऊर्जा से आत्मविश्वास व नेतृत्व क्षमता का प्रबल दिन। कार्यक्षेत्र में दीर्घकालिक योजनाओं में प्रगति, बुध का गोचर नई सोच लाएगा। हड्डी व घुटनों संबंधी सावधानी बरतें।
प्रेम और रोमांस
जीवनसाथी संग स्थिरता बनी रहेगी। भावनात्मक संतुलन से संबंध मजबूत होंगे। अविवाहितों को परिपक्व साथी के योग।
धन और वित्त
वित्तीय नियोजन सफल रहेगा। धन संचय के शुभ योग। नीलम रत्न धारण करें।
12 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
मंगलवार को शनि-राहु की क्रांतिकारी ऊर्जा से जीवन के महत्वपूर्ण निर्णय लेने का शुभ दिन। कार्यक्षेत्र में उपयोगी निर्णय सफल होंगे, धीरे-धीरे लाभ की स्थिति बनेगी। टखनों व परिसंचरण संबंधी सावधानी बरतें।
प्रेम और रोमांस
जीवनसाथी संग समझ बनाने में कठिनाई संभव। लचीलेपन व सांत्वना के शब्दों से संबंध बनाए रखें।
धन और वित्त
वित्तीय स्थिति संतोषजनक नहीं रहेगी। आवश्यकताओं को पूरा करने में असुविधा हो सकती है। नीलम रत्न धारण करें।
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
मंगलवार को गुरु की आशीष से आध्यात्मिक जागरण व कल्पनाशील ऊर्जा का प्रबल दिन। कार्यक्षेत्र में सहज अंतर्ज्ञान से महत्वपूर्ण निर्णय सफल होंगे। पैरों संबंधी सावधानी बरतें।
प्रेम और रोमांस
जीवनसाथी संग दार्शनिक संवाद सुखद। रोमांटिक कल्पनाएं वास्तविकता बनेंगी। अविवाहितों को आध्यात्मिक जुड़ाव वाले विवाह योग।
धन और वित्त
अप्रत्याशित लाभ व रचनात्मक निवेश के शुभ संकेत। दान-पुण्य से मानसिक शांति। पुखराज या मोती रत्न धारण करें।