फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Love Rashifal 3 Feb : इन 4 राशि वालों की लव लाइफ में होगा सुधार, साथी संग बढ़ेगा प्रेम

Tue, 03 Feb 2026 07:22 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

3 February Love Rashifal : दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। 
विज्ञापन
1 of 13
3 February Love Rashifal - फोटो : अमर उजाला
3 February Love Rashifal: ज्योतिष शास्त्र में आपकी कुंडली में शुक्र की सकारात्मकता ही आपके प्रेम जीवन का भविष्य तय करती है। यदि किसी भी समय शुक्र आपकी कुंडली में सकारात्मक अवस्था में है, तो आपको रिश्तों में कम संघर्ष और प्रेम में अधिक अवसर दिखाई देंगे। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इन सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। 
विज्ञापन

2 of 13
3 February Love Rashifal - फोटो : अमर उजाला
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): आज प्रेम जीवन जी रहे लोगों को शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। आप रिश्तों में नई शुरुआत करेंगे और पुरानी बातों पर बात करते हुए अहम फैसले पर आ सकते हैं। सिंगल लोग दोस्तों के साथ अच्छा समय बिताएंगे।
विज्ञापन

3 of 13
3 February Love Rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): वृषभ राशि वालों के लिए दिन नए बदलावों से भरा रहेगा। आप साथी से मन की बात साझा करेंगे और प्रेम की गहराई को महसूस करेंगे। वैवाहिक जीवन जी रहे लोगों के पार्टनर का रवैया सख्त रह सकता है। इस दौरान किसी ऐसे व्यक्ति से जुड़ सकते हैं, जो आपकी भावनाओं को समझता हों।

4 of 13
3 February Love Rashifal - फोटो : अमर उजाला
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): मिथुन राशि वालों को आज रोमांस के अवसर मिलेंगे। साथी के साथ अच्छी शाम बिताने का प्लान बनाएंगे और नए लोगों से मिलकर मन में चल रही उलझनों को दूर करेंगे। सिंगल लोग किसी शांत इंसान की ओर खिंच सकते हैं।
विज्ञापन

5 of 13
3 February Love Rashifal - फोटो : अमर उजाला
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): प्रेम में यदि पहले धोखा मिला है, तो अभी किसी भी रिश्ते में प्रवेश न करें। शादीशुदा लोगों को प्रेम संबंधों में थोड़ी दूरी महसूस हो सकती हैं। आपके लिए दिन दिन मिलाजुला रहेगा।
विज्ञापन

6 of 13
3 February Love Rashifal - फोटो : अमर उजाला
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): सिंह राशि वालों के लिए समय खास हो सकता है। पार्टनर के लिए कोई उपहार खरीदेंगे। रिश्तों में नई ऊर्जा भरेंगे। सितारे बता रहे हैं कि, आपके रिश्ते में सुधार और संवेदनशीलता की आवश्यकता है।
विज्ञापन

7 of 13
3 February Love Rashifal - फोटो : अमर उजाला
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): कन्या राशि वालों का प्रेम जीवन सुखमय बनेगा। आपके साथी को प्रसन्न करने के सभी प्रयास सफल होंगे। इस दौरान सिंगल लोगों की किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जो आपके दिल को छू जाएगा।

8 of 13
3 February Love Rashifal - फोटो : अमर उजाला
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): तुला राशि वालों के प्रेम जीवन में बदलाव आएगा। नौकरी के लिए सभी प्रयास सफल होंगे। इसलिए इस खुशी में साथी के साथ पार्टी करने जा सकते हैं। कोई खास आपको पसंद आ सकता है। क्रश के लिए उपहार लेंगे।

9 of 13
3 February Love Rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): आपके लिए दिन अच्छा रहने वाला है। साथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे और रिश्ते में चल रही उलझनों को दूर करेंगे। यह समय आपके प्रेम जीवन मे बदलाव लेकर आएगा। व्यापार में आप दोनों मिलकर साझेदारी से काम करेंगे।

10 of 13
3 February Love Rashifal - फोटो : अमर उजाला
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): आज का दिन आपके लिए रोमांटिक रहने वाला है। पार्टनर के साथ बात करेंगे और कई दिनों से चल रही दूरियां कम होती हुई नजर आएंगी। इस समय कोई सुखद समाचार मिल सकता है और धन लाभ के योग भी हैं।

11 of 13
3 February Love Rashifal - फोटो : अमर उजाला
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): मकर राशि अगर आप अपने रिश्ते में कुछ बदलाव या सुधार लाना चाहते हैं, तो उसमें सफलता मिलेगी। इस समय रिश्तों को लेकर आपको सही मार्गदर्शन से सफलता मिलने के योग हैं।

12 of 13
3 February Love Rashifal - फोटो : अमर उजाला
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): कुंभ राशि वालों को अपने दिल की बातें खुलकर साझा करनी होगी। साथी और आप किसी यात्रा पर निकल सकते हैं, इससे आपके संबंध मजबूत होंगे। जीवन में किसी मनचाहे व्यक्ति की एंट्री होगी।
विज्ञापन

13 of 13
3 February Love Rashifal - फोटो : अमर उजाला
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): मीन राशि वालों को रिश्तों के प्रति धैर्य और सहानुभूति से पेश आना होगा। प्रेम संबंधों में थोड़ी निराशा या मनमुटाव संभव हैं, इसलिए आप धैर्य रखें। विवाह के योग बन सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें