फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

02 दिसंबर राशिफल: इन 5 राशियों के लिए सोमवार का दिन रहेगा खास, सपने हो सकते हैं सच

Mon, 02 Dec 2019 06:29 AM IST
योगेश जोशी पंडित राम मनी पांडे, ज्योतिषाचार्य
विज्ञापन
1 of 13
सोमवार, 02 दिसंबर 2019 का दैनिक राशिफल
पढ़ें सोमवार, 02 दिसंबर 2019 का दैनिक राशिफल। अपनी राशि के अनुसार जानिए क्या कहता आपका आज का राशिफल।
विज्ञापन

2 of 13
राशि
व्यापारियों के लिए आज का दिन शुभ है। नए आयोजनों को हाथ में ले सकेंगे। इसके अतिरिक्त आर्थिक लाभ भी प्राप्त कर सकेंगे। विदेश में रहनेवाले मित्रों या स्वजनों का समाचार आपको भावविभोर करेगा। लंबी दूरी की यात्रा का योग है। तीर्थ यात्रा भी संभव है। अत्यधिक काम का बोझ थकान और ऊबन का अनुभव कराएंगे।

 
विज्ञापन

3 of 13
राशि
घर, परिवार और संतान के मामले में आज आपको आनंद और संतोष की भावना का अनुभव होगा। आज आप सगे-संबंधियों और मित्रों से घिरे रहेंगे। व्यापार-धंधे के संबंध में प्रवास होगा और उसमें लाभ होगा। व्यवसाय के क्षेत्र में आपको लाभ, मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। नौकरी में पदोन्नति मिलेगी। आग, पानी और वाहन दुर्घटना से संभलने की जरूरत है। कार्यभार से थकान का अनुभव होगा।

4 of 13
मिथुन
आज का दिन सामाजिक और व्यावसायिक क्षेत्र में आपके लिए लाभदायक साबित होगा। आभूषण और वाहन की खरीदारी करेंगे। मनोरंजन की प्रवृत्तियों में समय व्यतीत होगा। पुराने मित्रों से रोमांचित मुलाकात से सुख अनुभव करेंगे। दांपत्य जीवन में प्रेम की अनुभूति होगी। भागीदारी के कामों में लाभ होगा। पर्यटन की भी संभावना है।
विज्ञापन

5 of 13
राशि
बेकाबू क्रोध पर लगाम रखने की जरूरत है। बदनामी और निषेधात्मक विचारों से दूर रहना हितकर रहेगा। अत्यधिक खर्च से आर्थिक तंगी अनुभव करेंगे। पारिवारिक सदस्य और ऑफिस में सहकर्मियों के साथ मनमुटाव या विवाद के प्रसंग बनेंगे। ईश्वर की आराधना, जाप और आध्यात्मिकता से आपको शांति का अनुभव होगा।
विज्ञापन

6 of 13
राशि
आज के दिन आपको किसी न किसी कारण से मन में चिंता रहेगी। विशेष रूप से संतान और स्वास्थ्य को लेकर आप अधिक चिंतित रहेंगे। पेट संबंधी बीमारियों की शिकायत रहेगी। विद्यार्थियों की पढ़ाई में कठिनाइयां आएंगी। आकस्मिक धन खर्च हो सकता है। प्रिय व्यक्ति के साथ मुलाकात होगी।
विज्ञापन

7 of 13
राशि
उदासीन वृत्ति और संदेह के बादल आपके मन पर घिरे रहेंगे जिस वजह से मानसिक राहत का अनुभव नहीं कर पाएंगे। फिर भी घर में शांति का वातावरण होगा। दैनिक कार्यों में थोड़ा अवरोध आएगा। अधिक परिश्रम करने के बाद अधिकारियों के साथ वाद-विवाद में न पड़ें।

8 of 13
राशि
आज आप अत्यधिक भावनाशील बनेंगे जिसके कारण मानसिक अस्वस्थता का अनुभव करेंगे। पारिवारिक संबंध  बिगड़ेंगे अथवा परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य के संबंध में चिंता रहेगी। यात्रा के लिए वर्तमान समय अनुकूल नहीं है। जमीन-जायदाद से संबंधित चर्चाओं में सावधानी रखने की आवश्यकता है।

9 of 13
राशि
कार्य सफलता, आर्थिक लाभ और भाग्यवृद्धि के लिए अच्छा दिन है। नए कार्य की शुरुआत भी कर सकते हैं। भाई बंधुओं का व्यवहार आज अधिक सहयोगपूर्ण और प्रेमपूर्ण रहेगा। प्रतिस्पर्धियों को परास्त कर सकेंगे। प्रिय व्यक्ति के साथ समय बिताने से आनंद का अनुभव करेंगे। लघु यात्रा होगी। स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा।
 

10 of 13
राशि
उलझे हुए पारिवारिक वातावरण के कारण आप परेशानी का अनुभव करेंगे। निरर्थक धन खर्च होगा। विलंब से कार्य पूरा होगा। महत्त्वपूर्ण निर्णय लेना हितकर नहीं है। पारिवारिक सदस्यों के साथ गलतफहमी दूर करने का प्रयास करना पड़ेगा। दूर रहने वाले मित्र या स्नेही से किसी बात को लेकर बहस हो सकती है। वाद विवाद से दूर रहना ही आपके लिए ठीक रहेगा।
 

11 of 13
राशि
आज निर्धारित कार्य सरलतापूर्वक पूरे होंगे। ऑफिस या व्यवसायिक स्थान पर आपका वर्चस्व बढ़ेगा। गृहजीवन में आनंद का वातावरण रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। मानसिक स्वस्थता बनी रहेगी। मित्रों के साथ की गई मुलाकात से खुशी का वातावरण रहेगा। उत्तम भोजन और वस्त्राभूषण उपहार स्वरुप मिलेंगे तथा वैवाहिक जीवन में सुख-संतोष का अनुभव होगा।

12 of 13
राशि
आज पैसों का लेन-देन न करने की सलाह दी जाती है। खर्च में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य के मामले में ध्यान रखें। परिवारजनों के साथ किसी बात को लेकर वाद-विवाद हो सकता है। किसी के साथ गलतफहमी होने से झगड़ा होगा। क्रोध को नियंत्रण में रखना पड़ेगा। ऐसा न हो कि किसी का भला करने के चक्कर में आप आफत को गले लगा बैठें। 
  
विज्ञापन

13 of 13
राशि
आज आपके लिए लाभदायक दिन है। नौकरी व्यवसाय के क्षेत्र में आय वृद्धि होगी। बुजुर्ग वर्ग और मित्रों की तरफ से आपको कुछ लाभ होगा। नए मित्र बनेंगे, जिनकी मित्रता भविष्य के लिए लाभदायक साबित होगी। मांगलिक अवसरों में जाना होगा। मित्रों के साथ प्रवास पर्यटन का आयोजन करेंगे। संतानों और पत्नी की तरफ से शुभ समाचार मिलेगा। आकस्मिक धन लाभ होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें