फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pitru Paksha 2024: पितृ पक्ष के दौरान काले तिल से करें ये चार काम, घर में आएगी खुशहाली

Thu, 19 Sep 2024 04:04 PM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Pitru Paksha 2024: काले तिल के उपाय - फोटो : अमर उजाला
Pitru Paksha 2024: हिंदू धर्म में पितृ पक्ष को बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। यह समय पूर्वजों को समर्पित होता है। इस दौरान लोग पितरों का आशीर्वाद पाने के लिए श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार, हर साल भाद्रपद माह की पूर्णिमा तिथि से लेकर अश्विन माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि तक पितृ पक्ष चलते हैं। इस बार 18 सितंबर 2024 से पितृ पक्ष शुरू हो चुके हैं, जो 2 अक्तूबर 2024 को समाप्त होंगे। इन सोलह दिनों में लोग अपने पितरों के लिए तर्पण, दान और श्राद्ध कर्म करते हैं, जिससे वह प्रसन्न होते हैं, और अपने वंशों को आशीर्वाद देते हैं। इस दौरान अपने पितरों को संतुष्ट करना बहुत जरूरी होता है, क्योंकि अगर वह नाराज हो जाते हैं, तो परिवार को कई तरह की परेशानी का सामना करना पड़ता है। यदि आप अपने पितरों का आशीर्वाद पाना चाहते हैं तो आप कुछ उपायों को अपना सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
Pitru Paksha 2024: काले तिल के उपाय - फोटो : freepik
काले तिल के उपाय
श्राद्ध कर्म में काले तिल के उपयोग से आपको विशेष फल मिलते हैं। इसके लिए पूर्वजों के तर्पण के दौरान जल में काला तिल और कुशा को जरुर मिलाएं, इसके बिना पितरों को मोक्ष की प्राप्ति नहीं होती और वह जल ग्रहण नहीं कर पाते। माना जाता है कि तर्पण में तिल का प्रयोग करने से सात पीढ़ियों में खुशहाली रहती है।
 
विज्ञापन

3 of 5
Pitru Paksha 2024: काले तिल के उपाय - फोटो : अमर उजाला
पितृ पक्ष के दौरान शाम को पीपल के पेड़ की पूजा करते समय सरसों के तेल का दीपक लगाएं और उसमें काले तिल डालें और पितृ सूक्त का पाठ करें। ऐसा करने से परिवार को सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
 

4 of 5
Pitru Paksha 2024: काले तिल के उपाय - फोटो : adobe stock
यदि आप घर में हो रहे कलेश से परेशान हैं पितृ पक्ष की इंदिरा एकादशी पर दूध में काले तिल मिलाकर पीपल के पेड़ पर अर्पित करने से आपकी परेशानी कम हो सकती है। ध्यान रखें कि जल को चढ़ाते समय ॐ भगवते वासुदेवाय नमः मंत्र का जाप जरूर करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Pitru Paksha 2024: काले तिल के उपाय - फोटो : freepik
ऋग्वेद के अनुसार, अर्यमा को पितरों का देवता माना जाता है। पितृ पक्ष में आप अर्यमा देव को काले तिल से बने लड्डू का भोग लगा सकते हैं। इससे पितरों की आत्मा प्रसन्न होती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें