फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pitru Paksha 2022: कहीं आपके भी पितर तो नहीं हैं आपसे नाराज? इन संकेतों से जानिए

Sat, 10 Sep 2022 10:21 AM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
कहीं आपके पितर भी तो नहीं हैं आपसे नाराज? इन संकेतों से जानिए - फोटो : अमर उजाला
Pitru Paksha 2022: पितृपक्ष यानी श्राद्ध का हिंदू धर्म में विशेष महत्व होता है। पंचांग के अनुसार, भाद्रपद माह के पूर्णिमा तिथि से लेकर अश्विन माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि तक पितृ पक्ष चलते हैं। इस साल 10 सितंबर 2022 से पितृपक्ष की शुरुआत हो रही है। साथ ही इसका समापन 25 सितंबर 2022 को होगा। मान्यता है कि पितृपक्ष के दौरान यमलोक से सभी पितर पृथ्वी पर आते हैं। पितृपक्ष के दौरान पितर उम्मीद करते हैं कि उनकी संतानें उनके लिए श्राद्ध, तर्पण या पिंडदान आदि करेंगे, क्योंकि इन कार्यों से वे तृप्त होते हैं। हिंदू धर्म में मान्यता है कि जब किसी की मौत होती है तो वह पितृदेव का रूप धारण कर अपने वंशजों की रक्षा करते हैं। वहीं यदि पितर नाराज हो जाते हैं तो परिवार को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। यहां कुछ संकेतों के बारे में बताया जा रहा है, जिससे आप ये जान सकते हैं कि आपके पितर आपसे काफी नाराज हैं...
विज्ञापन

2 of 6
कहीं आपके पितर भी तो नहीं हैं आपसे नाराज? इन संकेतों से जानिए - फोटो : iStock
पितरों के नाराज होने के संकेत

काम में रुकावट

यदि बार-बार किसी काम में बाधा आ रही है, बनते काम बिगड़ जा रहे हैं या मेहनत के बावजूद भी आपके काम सफल नहीं हो पा रहे हैं, तो इसका मतलब है कि आपके पितर आपस नाराज हैं।
विज्ञापन

3 of 6
कहीं आपके पितर भी तो नहीं हैं आपसे नाराज? इन संकेतों से जानिए - फोटो : iStock
घर में कलेश बढ़ना
यदि घर में बिना वजह बात-बात पर लड़ाई-झगड़े हो रहे हैं। परिवार के लोगों के बीच मनमुटाव रहता है, तो ज्योतिष के अनुसार, ये भी पितृ दोष का एक कारण हो सकता है।  

4 of 6
कहीं आपके पितर भी तो नहीं हैं आपसे नाराज? इन संकेतों से जानिए - फोटो : iStock
नुकसान होना
परिवार में यदि कुछ अच्छा नहीं चल रहा है, किसी भी कार्य में अचानक से कोई नुकसान हो जाता है या घर के सदस्यों को बार-बार दुर्घटना का सामना करना पड़ रहा है तो इसका मतलब है कि पितर नाराज हो गए हैं।  
विज्ञापन

5 of 6
कहीं आपके पितर भी तो नहीं हैं आपसे नाराज? इन संकेतों से जानिए - फोटो : iStock
शादी में बाधाएं आना
यदि परिवार में लड़का या लड़की विवाह योग्य है, लेकिन उनकी शादी में बाधाएं आ रही हैं या शादी की बात बनते-बनते बिगड़ जाती है या वैवाहिक जीवन में नकई तरह की मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है, तो इसका मतलब है कि पितर आपसे नाराज हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कहीं आपके पितर भी तो नहीं हैं आपसे नाराज? इन संकेतों से जानिए - फोटो : अमर उजाला
पितृ दोष निवारण के उपाय
ज्योतिष के अनुसार, पितृ दोष से मुक्ति पाने के लिए पितृ पक्ष में श्रद्धा पूर्वक अपने पितरों का तर्पण और श्राद्ध कर्म करें। सिर्फ पितृपक्ष ही नहीं बल्कि किसी भी महीने की अमावस्या, पूर्णिमा, तेरस और चतुर्दशी तिथि को अपने घर के हर कोने में घी और गुड़ की धूप दें। साथ ही सुबह उठते ही पितरों को प्रणाम करने और उन्हें फूलों की माला चढ़ाने से पितर प्रसन्न होते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें