फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pitru Paksha 2022: पितृपक्ष में यदि आपको भी आते हैं पितरों से जुड़े ऐसे सपने, तो जानिए क्या चाहते हैं वे आपसे

Sat, 10 Sep 2022 10:21 AM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
पितृपक्ष के दौरान सपने में पितरों के दिखने का क्या होता है मतलब - फोटो : iStock
Pitru Paksha 2022: हिंदू धर्म में पितृ पक्ष का विशेष महत्व होता है। पंचांग के अनुसार, भाद्रपद माह के पूर्णिमा तिथि से पितृ पक्ष का आरंभ हो जाता है, जिसका समापन आश्विन मास की अमावस्या पर होता है। इस दौरान श्राद्ध, तर्पण और पिंडदान जैसे कार्य किए जाते हैं। 16 दिनों तक चलने वाले पितृपक्ष में पितरों का तर्पण, श्राद्ध और पिंडदान आदि अनुष्ठान किए जाते हैं। इस साल पितृपक्ष 10 सितंबर 2022, शनिवार से शुरू होंगे। वहीं समापन 25 सितंबर 2022 को होगा। माना जाता है कि पितृपक्ष में हमारे पूर्वज पितृ लोक से धरती पर विचरण करते हैं और कई माध्यमों से हमें अच्छे और बुरे का संकेत भी देते हैं। इन्हीं में से एक संकेत होता है सपने में पितरों का दिखाई देना। पितृपक्ष के दिनों में यदि आपको भी सपने में पितृ दिखाई दें, तो इसे अनदेखा न करें। इसका कोई न कोई मतलब जरूर होता है। आइए जानते हैं कि पितृपक्ष के दौरान सपने में पितरों के दिखाई देने का क्या मतलब होता है-
विज्ञापन

2 of 5
पितृपक्ष के दौरान सपने में पितरों के दिखने का क्या होता है मतलब - फोटो : iStock
सपने में बार-बार पितर दिखाई देना
मान्यता के अनुसार, यदि आपको सपने में बार-बार पितर दिखाई देते हैं तो इसका मतलब उनकी कोई इच्छा अधूरी रह गई है। सपने के जरिए वे आपको कुछ बताना चाहते हैं। ऐसे में आपको अपने पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए पाठ करवाना चाहिए। साथ ही उनके नाम से दान करना चाहिए।
विज्ञापन

3 of 5
पितृपक्ष के दौरान सपने में पितरों के दिखने का क्या होता है मतलब - फोटो : iStock
प्रसन्न मुद्रा में दिखाई देना
पितृपक्ष के दौरान यदि आपके सपने में पूर्वज प्रसन्न मुद्रा में या आशीर्वाद देते हुए दिखाई देते हैं, तो इसका मतलब आपके पूर्वज आपसे खुश हैं और आपके श्राद्ध को उन्होंने स्वीकार कर लिया है।

4 of 5
पितृपक्ष के दौरान सपने में पितरों के दिखने का क्या होता है मतलब - फोटो : iStock
सपने में पूर्वजों का शांत दिखाई देना
कहा जाता है कि यदि सपने में आपको पूर्वज शांत मुद्रा में दिखाई दें तो ये इस बात का संकेत है कि वे आपसे संतुष्ट हैं और जल्दी ही आपको किसी शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पितृपक्ष के दौरान सपने में पितरों के दिखने का क्या होता है मतलब - फोटो : iStock
पूर्वजों को बहुत करीब देखना
यदि सपने में आप अपने पूर्वजों को स्वयं के बहुत करीब देखते या महसूस करते हैं, तो ये होता है कि अभी भी वे परिवार के मोह को नहीं छोड़ पाए हैं। इसके लिए के नाम से अमावस्या को धूप दिखानी चाहिए साथ ही आत्मा शांति के लिए अनुष्ठान करवाना चाहिए। साथ ही गाय को रोटी खिलाना चाहिए।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये खबर लोक मान्यताओं पर आधारित है। इस खबर में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें