फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Peepal Ped Ke Upay: शनिवार के दिन इस तरह करें पीपल के पेड़ की पूजा, दूर होंगे सारे कष्ट और नहीं होगी रुपये-पैसों की दिक्कत

Fri, 01 Apr 2022 06:10 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
पीपल के पेड़ के उपाय - फोटो : iStock
Peepal Ped Ke Upay: हिंदू धर्म में पीपल के पेड़ का बहुत अधिक महत्व है। पीपल के पेड़ को देव वृक्ष कहा जाता है। माना जाता है कि पीपल के पेड़ में त्रिदेव यानी जड़ में ब्रह्मा, तने में विष्णु और ऊपर के भाग में भगवान शिव का वास होता है। पीपल के पेड़ की पूजा करने से व्यक्ति को जीवन में सभी बाधाओं से मुक्ति मिलती है। धार्मिक मान्यता के अनुसार पीपल के पेड़ की पूजा करने से न सिर्फ जीवन की परेशानियां कम होती हैं, बल्कि इसके कुछ उपाय आपको शनि दोष से छुटकारा दिलाने में मदद करते हैं। साथ ही शनि की ढैया और साढ़े साती से पीड़ित व्यक्ति को शनिवार के दिन पीपल पेड़ की पूजा करने की सलाह दी जाती है। ऐसे में आज हम आपके लिए पीपल के पेड़ के कुछ ऐसे अचूक उपाय लेकर आए हैं, जिनसे शनि दोष दूर होगा और जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहेगी। आइए जानते हैं...
विज्ञापन

2 of 7
पीपल के पेड़ के उपाय - फोटो : iStock
यदि आप शनि दोष से पीड़ित हैं तो इससे मुक्ति के लिए हर शनिवार की शाम को पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं। फिर शनिदेव का ध्यान करके नौ बार पीपल के पेड़ की परिक्रमा करें। मान्यता है कि इससे शनिदेव प्रसन्न होते हैं और शनि दोष से मुक्ति देते हैं। 
विज्ञापन

3 of 7
पीपल के पेड़ के उपाय - फोटो : iStock
यदि आपके काम बनते-बनते बिगड़ जाते हैं और या किसी काम में अड़चन आ रही हो तो पीपल के पेड़ के नीच बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ करें। ऐसा करने से संकटमोचन हनुमान की कृपा मिलती है और आपके जीवन की सभी बढ़ाएं दूर होंगी।   

4 of 7
पीपल के पेड़ के उपाय - फोटो : iStock
शनिवार के दिन पीपल के पेड़ पर जल चढ़ाना चाहिए और सरसों के तेल का दीपक जलना चाहिए। ऐसा करने से शनि की दशा समाप्त होती है और घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है। तेल चढ़ाना चाहिए और हनुमानजी के समक्ष तेल का दीपक करना चाहिए।
विज्ञापन

5 of 7
पीपल के पेड़ के उपाय - फोटो : iStock
अगर आपको कारोबार में लगातार हानि हो रही है तो शनिवार के दिन दूध, गुड़ और पानी मिलकर पीपल के पेड़ में अर्पित करें। ऐसा करने से व्यापार में सफलता मिलती है और आर्थिक स्थिति मजबूत होती है। 
विज्ञापन

6 of 7
पीपल के पेड़ के उपाय - फोटो : iStock
अगर आपको जीवन में कुछ अच्छा नहीं हो रहा तो शनिवार के दिन पीपल के पेड़ के नीचे शिवलिंग रखकर उसकी पूजा करें। मान्यता है कि इससे जल्द ही आपकी स्थिति में सुधार होने लगेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
पीपल के पेड़ के उपाय - फोटो : iStock
वहीं पितृ दोष से निजात पाने के लिए प्रतिदिन पीपल के पेड़ में जल अर्पित करें। जल देने के बाद काले रंग के कुत्ते को रोटी भी खिलाएं। मान्यता है कि इस तरीके से पितृ दोष समाप्त होता है और शनि दोषों से भी मुक्ति मिल जाती है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें