फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palmistry: हस्तरेखा विज्ञान में पुरुषों और महिलाओं का कौन सा हाथ देखा जाता है? जानें इसका महत्व

Fri, 21 Feb 2025 06:48 AM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

हस्तरेखा शास्त्र ज्योतिष का एक रोचक अंग है, जो हथेली की रेखाओं को देखकर भविष्यवाणी करता है। आइए जानते हैं हस्तरेखा शास्त्र में पुरुषों और महिलाओं के लिए कौन-सा हाथ देखा जाता है?
विज्ञापन
1 of 5
पुरुषों और महिलाओं के लिए कौन-सा हाथ देखा जाता है? - फोटो : Amar Ujala
Palmistry: हस्तरेखा शास्त्र ज्योतिष का एक रोचक अंग है, जो हथेली की रेखाओं को देखकर भविष्यवाणी करता है। ज्योतिष के अनुसार किसी भी व्यक्ति के भूतकाल और भविष्य की जानकारी उसकी हथेली में छिपी होती है। हथेली की रेखाओं और आकारों का विश्लेषण करके किसी व्यक्ति के व्यक्तित्व, भावनाओं और भविष्य के बारे में जानकारियां प्राप्त की जा सकती हैं। पुरुषों और महिलाओं के लिए हस्तरेखा शास्त्र में प्रत्येक रेखा का अलग-अलग अर्थ होता है।

हस्तरेखा शास्त्र का महत्व
हस्तरेखा शास्त्र एक प्राचीन विद्या है, जो दुनियाभर में प्रचलित है और सदियों से चली आ रही है। हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार यह जीवन के विभिन्न पहलुओं जैसे शिक्षा, करियर और रिश्तों से जुड़े सही निर्णय लेने में सहायता करता है। हथेली पर मौजूद विभिन्न रेखाएं जीवन के अलग-अलग पहलुओं को दर्शाती हैं, जिनमें हृदय रेखा, मस्तिष्क रेखा, जीवन रेखा, विवाह रेखा और भाग्य रेखा शामिल हैं।
 

Love Marriage Moles: शरीर पर कौन से तिल देते हैं प्रेम विवाह के संकेत, जानें क्या आपकी भी होगी लव मैरिज

Palmistry: हथेली की छोटी उंगली बताती है आपके जीवन के कई राज, जानिए क्या कहता है हस्तरेखा शास्त्र


 
विज्ञापन

2 of 5
पुरुषों और महिलाओं के लिए कौन-सा हाथ देखा जाता है? - फोटो : Amar Ujala
पुरुषों और महिलाओं के लिए कौन-सा हाथ देखा जाता है?
हस्तरेखा शास्त्र में बायां हाथ जन्मजात गुणों (इनबॉर्न) को दर्शाता है और दायां हाथ अर्जित (एक्वायर्ड) भाग्य को। यह इस कहावत को परिभाषित करता है कि “भाग्य ईश्वर द्वारा दिया जाता है, जबकि भविष्य व्यक्ति स्वयं बनाता है।” इसलिए हस्तरेखा शास्त्र में दायां हाथ प्रमुख माना जाता है और बायां हाथ सहायक।
विज्ञापन

3 of 5
पुरुषों के लिए - फोटो : adobe stock
पुरुषों के लिए
हस्तरेखा शास्त्र में पुरुषों का बायां हाथ उनके जन्मजात गुणों को दर्शाता है, जबकि दायां हाथ उनकी अर्जित उपलब्धियों और जीवन में हासिल किए गए अनुभवों को दिखाता है। पुरुषों की दाहिनी हथेली उनके व्यक्तित्व और भविष्य की जानकारी प्रदान करती है।
 

Palmistry: लव मैरिज के संकेत देती है हथेली की ये रेखा, क्या आपके हाथों में भी है ये लकीर?

Lucky Moles: शरीर के इन अंगों पर तिल माने जाते हैं बहुत भाग्यशाली, ऐसे लोगों को जल्द मिलती है सफलता

4 of 5
महिलाओं के लिए - फोटो : freepik
महिलाओं के लिए
महिलाओं के लिए यह नियम पुरुषों के विपरीत होता है। महिलाओं की हथेली देखने के लिए बायां हाथ प्रमुख माना जाता है। दायां हाथ उनके जन्मजात गुणों को दर्शाता है, जबकि बायां हाथ उनके जीवन में अर्जित अनुभवों को दर्शाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
महिलाओं के लिए - फोटो : adobe stock
यदि महिला का बायां हाथ अधिक प्रभावशाली (डॉमिनेंट) होता है, तो यह उनके वर्तमान और भविष्य को दर्शाता है। यदि बायां हाथ प्रभावशाली नहीं है, तो यह उनके व्यक्तित्व और उसमें सुधार की संभावनाओं को दर्शाता है।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें