फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palmistry: हाथ की ये रेखाएं बताती हैं आपके करियर की सच्चाई, जानें क्या कहता सामुद्रिक शास्त्र

Mon, 20 May 2024 08:34 PM IST
शिखर बरनवाल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार हाथ में ऐसी कई रेखाएं होती हैं जो आपके करियर के में आने वाले परेशानियों के बारे में पहले से ही अनुमान लगा सकती हैं। इसलिए आज के इस लेख में इसी से जुड़ी कुछ खास रेखाओं के बारे में जानेगें।
विज्ञापन
1 of 6
samudrik shastra - फोटो : Amar Ujala
हस्तरेखा शास्त्र सामुद्रिक शास्त्र का अंग है। हस्तरेखा शास्त्र में हाथ की रेखाओं को देखकर इंसानों के भाग्य से जुड़ी बहुत-सी बातों का अंदाजा लगाया जा सकता है। माना जाता है कि लगभग सभी लोगों के हाथों में कई ऐसी रेखाएं होती हैं जो हमारे जीवन के कई पहलुओं जैसे कि व्यक्तित्व, स्वास्थ्य, करियर और धन-दौलत के बारे में अनुमान लगा सकती है। आज के इस लेख में हम करियर से संबंधित रेखाओं के बारे में जानेंगे। अक्सर लोग यह जानने के लिए उत्सुक रहते हैं कि वह अपने करियर में आगे कितनी सफलता पाने वाले हैं।
विज्ञापन

2 of 6
हस्तरेखा - फोटो : Amar Ujala
हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार हाथ में ऐसी कई रेखाएं होती हैं जो आपके करियर के में आने वाले परेशानियों के बारे में पहले से ही अनुमान लगा सकती हैं। इसलिए आज के इस लेख में इसी से जुड़ी कुछ खास रेखाओं के बारे में जानेगें। जो बता सकते हैं कि आने वाले समय में करियर के लिहाज कौन सी रेखा आपकी भाग्य खोलती है, और कौन सी रेखा ये पता चलता है कि आपको सरकारी नौकरी मिल सकती है।
विज्ञापन

3 of 6
Palmistry - फोटो : istock
भाग्य रेखा का करियर में योगदान
हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार हथेली के भाग्य रेखा को बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। ये भाग्य रेखा आपके करियर का भी अनुमान लगाने बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। अब सवाल ये है कि ये भाग्य रेखा होता कहां है? हम सब के हथेली के बीच में एक लंबवत रेखा चलती है जिसे हम भाग्य रेखा कहते हैं। अगर ये रेखा बहुत स्पष्ट दिख रही है इसका मतलब आप अपने करियर में जितना मेहनत करेंगे उसी के अनुसार आपको सफलता और उपलब्धियां मिल सकती हैं। 

4 of 6
Palmistry - फोटो : istock
इन्हें मिलती है सरकारी नौकरी
सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार हथेली में कुछ ऐसी रेखाएं भी होती हैं जो हमारे आने वाले करियर के बता सकती हैं कि सरकारी नौकरी का योग है या नहीं। ज्यादातर लोगों के हाथ में एक ही सूर्य रेखा होती है। अब दिलचस्प बात ये है कि अगर हाथ में एक ही सूर्य रेखा हो और अगर वो हृदय रेखा को काटते हुए मस्तिष्क रेखा तक जा रही हो, ऐसे व्यक्ति को सरकारी नौकरी मिलने की संभावना अधिक रहती है।
विज्ञापन

5 of 6
Palmistry - फोटो : istock
दो सूर्य रेखा
हथेली पर दो सूर्य रेखाओं का होना बेहद शुभ माना गया है, यह अत्यधिक धन और समृद्धि का संकेत है। हथेली पर सूर्य रेखा, जिसे अंगुष्ठिका रेखा या कनक रेखा भी कहा जाता है, एक महत्वपूर्ण रेखा है जो आपके धन, सफलता, प्रसिद्धि और सम्मान के बारे में जानकारी देती है। यह रेखा आमतौर पर चंद्र पर्वत से निकलकर सूर्य पर्वत तक जाती है, जो अंगुली के आधार पर स्थित होता है। अगर किसी के हाथ में दो सूर्य रेखाएं हैं तो ये बताता है कि आपके भाग्य में नौकरी और धन का भरपूर योग है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Palmistry - फोटो : istock
इन्हें करियर में परेशानी हो सकती है
हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार जिन लोगों के हथेली में सूर्य रेखा छोटी हो और हृदय रेखा से पहले ही समाप्त हो जाए, तो ऐसे लोगों को नौकरी के क्षेत्र में काफी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे लोगों का करियर संघर्ष से भरा होता है। साथ ही अगर किसी के हथेली पर सूर्य रेखा अच्छी हो मगर उसे 2-3 रेखाएं काट रही हों तो ऐसे लोगों को भी अपने करियर अक्सर उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ता है।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। इसमें शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें