फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ring Finger Palmistry: अनामिका उंगली देती है धन और सफलता के संकेत, जानिए आपके पास आएगा कितना पैसा

Mon, 31 Mar 2025 01:32 PM IST
ज्योति मेहरा धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार हाथ की तीसरी उंगली, जिसे अनामिका या रिंग फिंगर कहा जाता है, व्यक्ति के स्वभाव, करियर और आर्थिक स्थिति को दर्शाती है। यह उंगली कई अहम पहलुओं के बारे में बताती है।
विज्ञापन
1 of 5
अनामिका उंगली - फोटो : adobe stock
Ring Finger Palmistry: हस्तरेखा शास्त्र एक प्राचीन विधा है, जिसके माध्यम से शरीर की बनावट और हाथ की रेखाओं का अध्ययन कर व्यक्ति के भविष्य और स्वभाव से संबंधित जानकारी प्राप्त की जाती है, जिस तरह हस्तरेखा विज्ञान में हथेली की रेखाओं का अध्ययन किया जाता है, उसी प्रकार उंगलियों की बनावट और उनकी विशेषताओं से भी कई अहम बातें जानी जा सकती हैं। हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार हाथ की तीसरी उंगली, जिसे अनामिका या रिंग फिंगर कहा जाता है, व्यक्ति के स्वभाव, करियर और आर्थिक स्थिति को दर्शाती है। यह उंगली कई अहम पहलुओं के बारे में बताती है। आइए विस्तार से जानते हैं कि अनामिका उंगली का आकार और उस पर बनी रेखाएं क्या संकेत देती हैं।
 

Love Marriage Moles: शरीर पर कौन से तिल देते हैं प्रेम विवाह के संकेत, जानें क्या आपकी भी होगी लव मैरिज

Palmistry: हस्तरेखा विज्ञान में पुरुषों और महिलाओं का कौन सा हाथ देखा जाता है? जानें इसका महत्व

विज्ञापन

2 of 5
अनामिका उंगली कैसे संकेत देती है? - फोटो : adobe stock
अनामिका उंगली पर सीधी रेखा
यदि आपकी अनामिका उंगली पर एक सीधी खड़ी रेखा हो, जो पहले पर्व तक पहुंचती हो, तो इसे भाग्यशाली संकेत माना जाता है। ऐसे व्यक्ति आर्थिक रूप से संपन्न होते हैं और जीवन में धन-धान्य प्राप्त करते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
अनामिका उंगली पर रेखाएं - फोटो : Amar Ujala
अगर किसी व्यक्ति की अनामिका उंगली के आधार पर कुछ सीधी खड़ी रेखाएं हों, तो यह इस बात का संकेत है कि वह अपने जीवन में सुख-सुविधाओं से परिपूर्ण रहेगा। वहीं यदि ये रेखाएं पहले पर्व से आगे बढ़कर उंगली के जोड़ तक पहुंचती हैं, तो ऐसा व्यक्ति अपनी वाणी से दूसरों को प्रभावित करने की क्षमता रखता है।

Palmistry: क्या आपकी भी हथेली पर है ये निशान? भाग्यशाली होने का संकेत देती है ये रेखा

4 of 5
उंगली का लंबा होना - फोटो : adobe stock
उंगली का लंबा होना
यदि किसी की अनामिका उंगली तर्जनी उंगली (इंडेक्स फिंगर) से लंबी है, तो यह इस बात को दर्शाता है कि व्यक्ति आत्मसम्मान से भरपूर होता है। साथ ही ऐसे व्यक्ति अपने जीवनसाथी की ओर विशेष आकर्षण रखते हैं और उनके प्रति समर्पित रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अनामिका उंगली और तर्जनी उंगली - फोटो : adobe stock
यदि किसी व्यक्ति की अनामिका और तर्जनी उंगली समान लंबाई की होती है, तो यह इस बात का संकेत देता है कि वह अपनी स्वतंत्रता को अत्यधिक महत्व देता है। ऐसे लोग न तो दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप करना पसंद करते हैं और न ही अपने निजी जीवन में किसी की दखलंदाजी स्वीकार करते हैं।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें